Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: महिला दिवस पर मेडिकल स्टाफ, CISF जवानों के पास पहुंचा CITU, दी बधाई, ये बात बताई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: महिला दिवस पर मेडिकल स्टाफ, CISF जवानों के पास पहुंचा CITU, दी बधाई, ये बात बताई

Azmat ali 08/03/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant CITU leaders Met Medical Staff and CISF Jawans on Womens Day congratulated Them

देश के बेरोजगारी की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। ग्रामीण रोजगार में महिलाओं की स्थिति और भी भयावह है।

  • समानता के लिए संघर्ष करने का प्रण लेने का दिन है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।
  • महिला दिवस केवल शुभकामनाओं का नहीं बल्कि संघर्षों का देता है संदेश।
  • ज्यादातर काम अस्थायी प्रकृति के होने के कारण महिलाएं समान काम के समान वेतन के अधिकार से वंचित है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सीटू की टीम ने अस्पताल एवं सीआईएसएफ के महिला कामगारों से मिलकर बधाई दी एवं कहा कि यह केवल बधाई एवं शुभकामनाओं तक सीमित रखने का दिन नहीं, बल्कि असमानता के खिलाफ समानता के लिए संघर्ष करने के लिए प्रण लेने का दिन है। महासचिव टी. जोगा राव, सहायक महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, हॉस्पिटल प्रभारी अजय आर्या आदि मौजूद रहे। रविवार को महिला दिवस पड़ने से अन्य विभाग बंद हैं, जिसके चलते सीटू पदाधिकारी विभागवार दौरा नहीं कर सके।

इसीलिए 8 मार्च को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के समानाधिकार अर्जित करने के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से सन 1910 में डेनमार्क के कोपेनहेग शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी नारी सम्मेलन से क्लारा जेटकिन ने दुनियां भर में 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में पालन का आह्वान किया था, तभी से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

1908 में शुरू हुआ था महिलाओं के समानाधिकार का संघर्ष

8 मार्च 1908 में न्यूयॉर्क शहर में टेलरिंग (दर्जी) के काम करने वाली महिला श्रमिकों के नेतृत्व में 15000 महिलाओं ने काम के घंटे को सीमित करने, उचित वेतन तथा वयस्क महिलाओं को मतदान के अधिकार की मांग पर जुलूस निकालकर अपनी आवाज को बुलंद किए थे। क्योंकि उस दौर में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार नहीं हुआ करता था।

उसके बाद 8 मार्च 1917 (जो उस समय के रुसी कैलेंडर के अनुसार 23 फरवरी) को पेट्रोग्राड में कपड़ा क्षेत्र में काम करने वाली महिला श्रमिकों ने प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति एवं भोजन की कमी के विरोध में संघर्ष किया। यह आंदोलन एक बड़े क्रांति में बदल गया जिसमें महिलाओं को मताधिकार मिला और 8 मार्च की तारीख स्थापित हुई।

लैंगिक असमानता रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत 131वें स्थान पर

सीटू नेता ने कहा कि हमारे देश की सरकार का नारा है”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।” किंतु इस नारे की असमानता एवं भेदभाव हर क्षेत्र में दिखता है। हमारा देश भी लैंगिक असमानता (annual gender gap report) 2023 के रिपोर्ट के अनुसार दुनियां के 146 देशों में भारत का स्थान 127वें स्थान पर था जो 2024 में दो पायदान गिरकर 129वें स्थान पर पहुंच गया।

अब 2025 की रिपोर्ट में 148 देश में भारत और दो पायदान नीचे गिरकर 131वें स्थान पर पहुंच गया है अर्थात लैंगिक असमानता को दूर करते हुए लैंगिक समानता में ऊपर उठने के बजाय पिछले 2 सालों से लगातार दो-दो पायदान नीचे गिर रहा है। इसके खिलाफ समानता के लिए संघर्ष जरूरी है। कार्ल मार्क्स ने 1864 में पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा था महिलाओं के बिना मजदूर वर्ग का आंदोलन नही हो सकता है।महिला दिवस महिलाओं के समानाधिकार के संघर्ष को तेज करने के लिए संकल्प लेने का दिवस है।

महिला दिवस केवल शुभकामनाओं का नहीं बल्कि संघर्षों का देता है संदेश

महिला दिवस को बहुत से लोग सिर्फ शुभकामनएं,बधाई तक सीमित रख देना चाहते है वे महिलाओं के शोषण,उत्पीड़न को ही जीवित रखना चाहते है। सिर्फ एक निर्दिष्ट दिन पर महिलाओं के लिए कुछ कार्यक्रम आयोजित कर वे महिला दिवस के उस संघर्ष को ही भुला देना चाहते है। किंतु सच्चाई यह है कि यह दिन समानता के लिए संघर्ष करने का प्रण लेने का दिन है।

आज भी समान काम के लिए समान वेतन से वंचित हैं महिलाएं

देश के बेरोजगारी की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। ग्रामीण रोजगार में महिलाओं की स्थिति और भी भयावह है। ज्यादातर काम अस्थायी प्रकृति के होने के कारण महिलाएं समान काम के समान वेतन के अधिकार से वंचित है।

मनरेगा में किए गए परिवर्तन के बाद अब रोजगार की कोई गारंटी नहीं है।कॉरपोरेट घरानों के मुनाफा की गारंटी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम कानून में परिवर्तन कर समान काम के समान वेतन के अधिकार को भी छलावा के रूप में पेश करके उसे अधिकार को भी सरकार छीन लेना चाहती है। इसके खिलाफ पूरे देश में संघर्ष जारी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन लाया एक बार की माफी योजना, गलती सुधारिए
Next: BSP Rail Mill: रेस्ट रूम, वाटर कूलर, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम और जर्जर स्ट्रक्चर पर इंटक ने प्रबंधन से दो-टूक कहा…

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.