Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईडी वर्क्स राकेश कुमार, भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी करेंगे BSPL सीजन 3 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, BMS ने ये की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी वर्क्स राकेश कुमार, भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी करेंगे BSPL सीजन 3 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, BMS ने ये की मांग

Azmat ali 08/03/2026 1 minute read
ED Works Rakesh Kumar Bhilai Cricket Association President Anand Tripathi will inaugurate the BSPL Season 3 Cricket Tournament

गैरेज रोड सेक्टर-1 रेलवे स्टेशन से महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 से 32 बंगले तक के चौड़ीकरण एवं वन-वे मार्ग बनाने की मांग ईडी वर्क्स से।

  • 9 मार्च से 18 मार्च तक रोज शाम 6 बजे होंगे मुकाबले, 14 फ्रेंचाइजी टीमों के 220 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपीएल सीजन 3 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 9 मार्च को संध्या 6:00 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में ईडी वर्क्स राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस टूर्नामेंट में कुल 14 फ्रेंचाइजी टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें बीएसपी, राइट्स तथा सीआईएसएफ के लगभग 220 कर्मचारी खिलाड़ी के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। सभी टीमों में खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। प्रत्येक टीम को निर्धारित प्वाइंट दिए गए थे, जिनके आधार पर टीमों ने अपने-अपने 15 खिलाड़ियों का चयन किया।

ऑक्शन प्रणाली के कारण सभी टीमें संतुलित और मजबूत दिखाई दे रही हैं, जिससे इस बार का टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने की संभावना है। सभी टीमें जोर-शोर से अभ्यास में जुटी हुई हैं। टूर्नामेंट के मुकाबले 9 मार्च से 18 मार्च तक प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से खेले जाएंगे। इसे लेकर बीएसपीएल कमेटी, सभी फ्रेंचाइजी टीमें और खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं।

मुलाकात के दौरान आयोजकों से ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने संयंत्र क्षेत्र में सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा या संयंत्र से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी हो तो उन्हें तत्काल सूचित किया जाए। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से दस्ताने, जूते और हेलमेट सहित सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा संयंत्र में सुलभ शौचालय और रेस्ट रूम की बेहतर व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराने की बात कही। साथ ही एसपी-2 के पास सड़कों की व्यवस्था में सुधार की जानकारी भी दी।

स अवसर पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने गैरेज रोड, जो सेक्टर-1 रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 से 32 बंगले तक जाती है, उसके चौड़ीकरण एवं वन-वे मार्ग बनाए जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि संयंत्र के आवागमन के समय इस मार्ग पर अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रात्रि में भी इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

कार्यक्रम के दौरान बीएसपीएल वर्किंग कमेटी के सदस्य मृगेंद्र कुमार, शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, वशिष्ठ वर्मा, आईपी मिश्रा, हरिशंकर चतुर्वेदी, अविनाश वेगी, उषाकर चौधरी, गौरव कुमार, महेश यादव एवं भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Steel Women Run 2026: दो किलोमीटर तक दौड़ीं बीएसपी की महिला अफसर, पढ़ें विजेताओं के नाम
Next: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन लाया एक बार की माफी योजना, गलती सुधारिए

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.