Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Rail Mill: रेस्ट रूम, वाटर कूलर, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम और जर्जर स्ट्रक्चर पर इंटक ने प्रबंधन से दो-टूक कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Rail Mill: रेस्ट रूम, वाटर कूलर, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम और जर्जर स्ट्रक्चर पर इंटक ने प्रबंधन से दो-टूक कहा…

Azmat ali 09/03/2026 1 minute read
BSP Rail Mill INTUC Leaders Meet Management on Non-Financial Motivation Scheme and Safety

महासचिव संजय कुमार साहू के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक प्रभारी नितिन कुमार खरे के साथ कर्मचारियों के मुद्दों पर बैठक।

  • रेल मिल में इंटक यूनियन की बैठक, सुरक्षा , उत्पादन व मूलभूत सुविधाओं के सुधार पर जोर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल मिल में स्टील इम्प्लाइज यूनियन (इंटक) के पदाधिकारियों की मीटिंग जीएम इंचार्ज के साथ हुई। महासचिव संजय कुमार साहू के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक प्रभारी नितिन कुमार खरे के साथ कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, कर्मचारियों के लिए बेहतर मूलभूत सुविधाएं जैसे रेस्ट रूम एवं वाटर कूलर उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम लागू करने की मांग रखी गई।

यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करना यूनियन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेल मिल का स्ट्रक्चर काफी पुराना हो चुका है, इसलिए उसकी मजबूती, पेंटिंग तथा उचित लाइटिंग की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है।

इसके साथ ही ठेका श्रमिकों को पूर्ण वेतन दिलाने, उन्हें सुरक्षित कार्य के लिए समुचित प्रशिक्षण देने तथा अति महत्वपूर्ण स्थानों पर बीएसपी कर्मचारियों की तैनाती करने की भी मांग रखी गई, जिससे रेल की गुणवत्ता और उत्पादन में और अधिक वृद्धि हो सके।

यूनियन द्वारा रखे गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए महाप्रबंधक प्रभारी नितिन कुमार खरे ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। बैठक में दोनों पक्षों ने औद्योगिक संबंधों को और मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान, उत्पादन बढ़ाने हेतु कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से सुझाव प्राप्त करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में बैठक में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक प्रभारी नितिन कुमार खरे सहित महाप्रबंधक विनय कुमार, प्रशांत खौंड, अजय वर्मा, अरविंद टंडन, सुजय कुमार सिंह, दूरजति सिन्हा, महेश कुमार साहू, ए.के. राजधार, अवंती एवं जसबीर सिंह यूनियन की ओर से पूरण वर्मा, जी.आर. सुमन, कौशलेंद्र सिंह, सी.पी. वर्मा, रवि शंकर प्रसाद, ललित साव, प्रेमनाथ गुप्ता, राधेश्याम पटेल, राजेश, शैलेश मस्के, यशवंत सिंह, बाल सिंह, दिनेश दुबे, सुनील अहिरवार, संजय ताम्रकार, अवेंद्र सिंह चंदेल एवं यशवंत अमरनाथ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में प्रभारी उप महासचिव (मिल) सी.पी. वर्मा द्वारा सभी अधिकारियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: महिला दिवस पर मेडिकल स्टाफ, CISF जवानों के पास पहुंचा CITU, दी बधाई, ये बात बताई
Next: सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी मनाएंगे साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध दिवस, 10 की शाम होगा जमावड़ा

Related Stories

Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.