Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर कार्मिकों को BSP Sector 4 Credit Society ने थमाया चेक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर कार्मिकों को BSP Sector 4 Credit Society ने थमाया चेक

19/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Sector-4-Credit-Society-handed-over-checks-to-retired-employees-of-Bhilai-Steel-Plant

रिटायर सदस्यों ने अपनी सदस्यता जारी रखने का प्रस्ताव रखा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी इम्प्लाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने एक समारोह में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को विदाई दी। सभी रिटायर कर्मियों को सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान रिटायर सदस्यों ने अपनी सदस्यता जारी रखने का प्रस्ताव रखा।

अध्यक्ष अशोक परगनिहा ने इस मौके पर रिटायर सदस्यों के योगदान का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि हमें हमेशा आप लोगों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने रिटायर सदस्यों की सदस्यता बरकरार रखने के संबंध में कहा कि प्रस्ताव विचाराधीन है।

इस मौके पर रिटायर सदस्यों में रिसर्च एंड कंट्रोल लैब से मनमोहन दास जांगड़े और बालकृष्ण देशमुख, कोक ओवन एंड कल केमिकल विभाग से रामाधार साहू व दिनेश कुमार साहू, ब्लास्ट फर्नेस से प्रभाकर गोयल, मशीन असेंबलिंग एंड री-इंजीनियरिंग शॉप-1 से सच्चिदानंद सूर्यवंशी, सिंटर प्लांट-2 से सुखदेव शामिल रहे।

इनके अलावा मटेरियल रिकवरी डिपार्टमेंट से साधुराम वर्मा और धनसाय साहू, सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग से हेमलाल सोनवानी, ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से वी. कृष्ण राव, फाइनेंस एंड अकाउंट्स से हलदार लाल साहू, एफबी से श्रोणीत कुमार परगनिहा, प्लेट मिल से प्रदीप कुमार मित्रा और एसएमएस-3 से रामेश्वर सिंह ठाकुर को विदाई दी गई।

सभी ने अपने उद्बोधन मे अपना सेवाकाल याद किया और सोसायटी की कार्यशैली की भूरि भूरि प्रशंसा की। अधिकांश सदस्यों ने कहा कि उनके बच्चों की उच्च शिक्षा में संस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक राठौर,आसमां परवीन, संचालक मंडल सदस्यगण विपिन बंछोर, पुरुषोत्तम सिंह कंवर, पूरनलाल देवांगन, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर,शशिभूषण सिंह,नितिशा साहू और वेद प्रकाश सूर्यवंशी और सोसायटी के कर्मियों में पीयुष कर,सुदीप बनर्जी,नारायण साहू, सुरेश कुमार व कमल बोस सहित अन्य लोग उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन विपिन बंछोर ने किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus 2023 विवाद: 23 हजार का ऑफर सब पर तमाचा, आई हड़ताल की तारीख
Next: NMDC कार्पोरेट आफिस में धमक पड़े केंद्रीय सतर्कता आयोग के सचिव, पढ़िए हुआ क्या…

Related Stories

Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.