Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC कार्पोरेट आफिस में धमक पड़े केंद्रीय सतर्कता आयोग के सचिव, पढ़िए हुआ क्या…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC कार्पोरेट आफिस में धमक पड़े केंद्रीय सतर्कता आयोग के सचिव, पढ़िए हुआ क्या…

19/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Secretary-of-Central-Vigilance-Commission-in-NMDC-corporate-office

हैदराबाद में आयोजित एनएमडीसी वीएडब्ल्यू 2023 प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। केंद्रीय सतर्कता आयोग के सचिव पी. डेनियल ने बुधवार को हैदराबाद में एनएमडीसी (NMDC) कॉर्पोरेट कार्यालय का दौरा किया। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

सचिव का एनएमडीसी में स्वागत करते हुए सीवीओ बी विश्वनाथ ने कहा, एनएमडीसी अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रत्यायोजन, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और सतर्कता के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर अपने व्यवसाय में निरंतर पारदर्शिता में सुधार और जवाबदेही का निर्माण कर रहा है।

अपने प्रेरक सम्बोधन में, सचिव, सीवीसी ने कहा, आयोग कॉर्पोरेट प्रशासन में सत्यनिष्ठा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और इसलिए वीएडब्ल्यू 2023 की थीम भ्रष्टाचार को ना कहें और राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध हों, रखी गई है। दंडात्मक से निवारक और सहभागी सतर्कता तक की यात्रा की व्याख्या करते हुए उन्होंने एनएमडीसी की क्षमता निर्माण पहल और सतर्कता डैशबोर्ड की सराहना की।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए अभियान चलाते हुए, एनएमडीसी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 मना रहा है। इसी क्रम में पी डेनियल ने कंपनी के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) अमिताभ मुखर्जी के साथ एनएमडीसी की अद्यतन संविदा प्रबंधन नियमावली और ईआरपी में सतर्कता डैशबोर्ड के ऑनलाइन सतर्कता अनुमति मॉड्यूल का शुभारंभ किया।

भ्रष्टाचार का विरोध, ईमानदारी और सतर्कता पर कर्मचारियों से बात करते हुए, कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कहा, “पेशेवर सत्यनिष्ठा से व्यावसायिक दक्षता आती है।
मैनुअल, कोड, प्रक्रियाएं संगठन और लोगों में निरंतरता सुनिश्चित करती हैं, और इन मानकों के अनुपालन से स्वाभाविक रूप से दक्षता सुनिश्चित होती है।

बारी-बारी से स्थानांतरण और अन्य निवारक सतर्कता प्रणालियों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, हमें सार्वजनिक धन पर हमें सौंपे गए विश्वास पर खरा उतरना चाहिए और लोक सेवक के रूप में अपने कर्तव्य को पूरा करना चाहिए।

इसके बाद एनएमडीसी के कर्मचारियों ने सीवीसी के सचिव के साथ विभिन्न विषयों पर अपने विचार और अनुभव साझा किए । तत्पश्चात एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें हैदराबाद में आयोजित एनएमडीसी वीएडब्ल्यू 2023 प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर कार्मिकों को BSP Sector 4 Credit Society ने थमाया चेक
Next: RTI का नहीं दे रहे थे जवाब, अब डिप्टी कलेक्टर व पंचायत सचिव को देना पड़ेगा 25-25 हजार जुर्माना

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.