Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Women’s Day 2023: दो किलोमीटर दौड़ी SAIL की नारी, हर जगह हिस्सेदारी, देखें फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Women’s Day 2023: दो किलोमीटर दौड़ी SAIL की नारी, हर जगह हिस्सेदारी, देखें फोटो

05/03/2023 1 minute read
Womens-Day-2023-Women-of-SAIL-ran-two-kilometers-participation-everywhere-see-photo

-भिलाई निवास में शाम को भव्य आयोजन, पुरस्कार वितरण समारोह।
-दौड़ में प्रथम स्थान फिलोमिना एक्का, द्वितीय स्थान शबनम श्वेता तथा तृतीय स्थान गीतांजली साहू।
-पुरस्कृत होने वालों में डाक्टर प्रिया साहू, बी. उषा वल्ली, शादमा खान, अपर्णा चंद्रा, अनामिका, विनीता वर्मा, अल्का तारे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट की महिला अधिकारी किसी से कम नहीं हैं। घर के कामकाज से लेकर प्लांट की जिम्मेदारी निभाने वाली महिला कार्मिकों ने दौड़ के मैदान में भी सबको पछाड़ा।

सुबह दौड़ में हिस्सा लिया और शाम भिलाई निवास में कार्यक्रम हैं। गेम्स, क्वीज, मेडिकल टिप्स, पुरस्कार वितरण समारोह आदि का आयोजन किया जाएगा। महिला अधिकारी ही इसका आयोजन और संयोजन करेंगी, पुरुषों का प्रवेश वर्जित है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP के यूनिवर्सल रेल मिल ने बनाया उत्पादन का नया कीर्तिमान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलब्ध में स्टील वूमेन रन 2023 का मौका मिला तो कोई खुद को रोक नहीं सका। संडे की छुट्‌टी को नजर अंदाज कर महिलाएं दौड़ में शामिल हो गईं।

हर उम्र की महिलाओं ने करीब दो किलोमीटर तक ऐसी दौड़ लगाई कि लोगों की जुबां से निकल पड़ा, आखिरकार सेल की नारियों में हौसलों की उड़ान कम नहीं। जब दौड़ की बारी आई तो सेल की नारी सब पर भारी नजर आईं।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL BSL के DGM को 3 लूटेरों ने नाले में पटका, चाकू के नोक पर लूटे सोने की अंगुठी- महंगा मोबाइल

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार का दिन खास बनाया गया। होली के दिन महिला दिवस पड़ने की वजह से आयोजन रविवार को ही कर लिया गया। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रगति भवन में सुबह 7 बजे से ही भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत महिला अधिकारियों की भारी भीड़ लगने लगी।

इन महिलाओं के चेहरे पर एक नया जोश और जूनून दिखाई दे रहा था। अवसर था, बीएसपी के आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित “स्टील वूमेन रन 2023” का।
बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL के डिप्लोमा इंजीनियर्स के स्टाइपेंड में कटौती, बोकारो में उठा मामला, मचा हड़कंप

इस कड़ी में ओए द्वारा बीएसपी के महिला अधिकारियों के लिए कई कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इसकी पहली कड़ी के रूप में 05 मार्च 2023 को प्रगति भवन में 02 कि.मी. “स्टील वूमेन रन 2023” का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यरत महिला अधिकारियों ने बड़े उत्साह से अपनी भागीदारी दी।

EPS 95 की पेंशनेबल सैलरी किस आधार पर होगी तय: EPS 95 Ki Pensionable Salary kis Adhar Par Hogi Tai-पढ़ें खबर

सर्वप्रथम उपस्थित महिला अधिकारियों का स्वागत सेफी चेयरमैन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ओए ने पहली बार यह प्रयास प्रारंभ किया है।

ये खबर भी पढ़ें:  ये खबर भी पढ़ें: JP सीमेंट को डालमिया ने खरीदा, SAIL-BSP की जमीन पर बने कारखाना के सामने मजदूरों का प्रदर्शन, जानें कितने में बिका

आप सभी हमारे अनुरोध पर इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाया है। मैं पूरे ओए बिरादरी की ओर से आपका अभिनंदन करता हूं। श्री बंछोर ने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि, इस्पात बिरादरी में नारी सशक्तिकरण एवं उनके सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु इस प्रकार का मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता थी, जिसे ओए ने आज साकार करते हुए सभी महिलाओं अधिकारियों के लिए यह अवसर उपलब्ध कराया है। हम भविष्य में भी आप सभी के सहयोग से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विविध आयोजन करते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  होली के रंग में रंगने जा रहा भिलाई स्टील प्लांट, 6 मार्च को हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन, अशोक चक्रधर छोड़ेंगे हंसी के फव्वारे

जुंबा ने बनाया माहौल

“स्टील वूमेन रन 2023” के प्रारंभ में जुंबा सेशन के साथ वार्मअप किया गया। जिसमें वंदना साहू एवं मंजू परगनिहा ने इसका संचालन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिला अधिकारियों ने जुंबा सेशन का लाभ उठाने के पश्चात दौड़ के लिए बड़े उत्साह से अपना पोजिशन ले चुकी थीं, सिर्फ इंतजार था फ्लैग ऑफ का।

सेफी चेयरमेन तथा ओए के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर ने फ्लैग ऑफ कर दौड़ का शुभारंभ किया। झंडा दिखाने के साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नारी शक्ति दौड़ पड़ी। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौड़ के आयोजन में जहा फर्स्ट-एड एवं चिकित्सकों की व्यवस्था की गई थी। वहीं, प्रतिभागियों हेतु स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौड़ में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए ओए अध्यक्ष एनके बंछोर ने पुरस्कारों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL फाउंडेशन डे के गिफ्ट पर डाका या गलत-बयानी…! भटक रहे कर्मचारी

जानिए विजेताओं के नाम

इस दौड़ में प्रथम स्थान फिलोमिना एक्का, द्वितीय स्थान शबनम श्वेता तथा तृतीय स्थान गीतांजली साहू ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य पुरस्कृत होने वाले प्रतिभागियों में डाक्टर प्रिया साहू, बी. उषा वल्ली, शादमा खान, अपर्णा चंद्रा, अनामिका, विनीता वर्मा, अल्का तारे शामिल हैं।

सभी प्रतिभागियों का सम्मान

इस दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएसपी अस्पताल के महिला चिकित्सकों, इस्पात भवन की महिला अधिकारियों तथा संयंत्र व शिक्षा विभाग की महिला अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन सत्यवान नायक ने किया। दौड़ की व्यवस्था को सुचारू बनाने में अनिरूद्ध एवं उनकी टीम ने अहम योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ओए महासचिव परविन्दर सिंह ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें: EPS 95 ka Online form kaise bharen

आफिसर्स एसोसिएशन से ये रहे मौजूद

इस अवसर पर आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव परविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, सेफी नामिनी अजय कुमार, उपाध्यक्ष जीपी. सोनी, सचिव अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष माइंस वेणुगोपाल देवांगन तथा जोनल प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: International Women’s Day 2023: राउरकेला स्टील प्लांट की महिला कार्मिकों ने संस्कृति का बिखेरा जलवा
Next: इंटक ने शुरू की अभी यूनियन चुनाव की तैयारी, राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय साहू ने भरा दम

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.