Suchnaji

इंटक ने शुरू की अभी यूनियन चुनाव की तैयारी, राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय साहू ने भरा दम

इंटक ने शुरू की अभी यूनियन चुनाव की तैयारी, राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय साहू ने भरा दम

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। राष्ट्रीय इंटक में भिलाई के श्रमिक नेता संजय साहू को जिम्मेदारी दिए जाने का जश्न मनाया जा रहा है। भिलाई स्टील प्लांट के ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू को इंटक का राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाए जाने पर सम्मानित किया गया है।

इंटक यूनियन के राष्ट्रीय महाधिवेशन में 22-23 फरवरी को इंटक के राष्ट्रीय संगठन का चुनाव हुआ था, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर इंटक बिरादरी भिलाई द्वारा बधाई दी गई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक से संजय कुमार साहू को राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  Women’s Day 2023: दो किलोमीटर दौड़ी SAIL की नारी, हर जगह हिस्सेदारी, देखें फोटो

इंटक बिरादरी द्वारा संजय कुमार साहू का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसके बघेल, पीवी राव, मदनलाल सिन्हा, रमेश तिवारी, शेखर शर्मा, अनिमेष पसीने, विपिन बिहारी मिश्रा, सीपी वर्मा, जयंत बराठे, प्रदीप विश्वास, राजशेखर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी ने इंटक संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले चुनाव में इंटक को विजय बनाने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP के यूनिवर्सल रेल मिल ने बनाया उत्पादन का नया कीर्तिमान

राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक को 2007 से अभी तक सबने मिलकर एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचाएं हैं और हम सब मिलकर 2025 में होने वाले आईडी एक्ट के चुनाव में इंटक यूनियन को विजय बनाने के लिए संघर्ष करेंगे।

यह सम्मान मेरा नहीं, पूरे इंटक संगठन के कार्यकर्ताओं का सम्मान है। मैं एक सक्रिय कार्यकर्ता हूं और भविष्य में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में रहूंगा। इंटक यूनियन को उच्च मुकाम पर पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। इंटक यूनियन 39 महीने का एरियर, पूर्ण वेतन समझौता कराने, ठेका श्रमिकों का वेतन समझौता जल्द से जल्द कराने के लिए कृत संकल्प है।

ये खबर भी पढ़ें:   शासकीय कर्मचारी-अधिकारी 5 मार्च तक OPS या NPS का विकल्प चुनें, 35 हजार ने अब तक नहीं चुना विकल्प

इंटक यूनियन नियमित कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी एवं असंगठित श्रमिकों के हक एवं हितों के लिए श्रमिक हित में संघर्ष करेगी। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महासचिव शेखर शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन दीनानाथ सिंह सार्वा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक, जिला इंटक एवं स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।