Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Assembly Election 2023: थमा चुनावी शोर, छत्तीसगढ़ की 70 सीट पर अब मतदान, करीब एक हजार प्रत्याशी मैदान में
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Assembly Election 2023: थमा चुनावी शोर, छत्तीसगढ़ की 70 सीट पर अब मतदान, करीब एक हजार प्रत्याशी मैदान में

15/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Assembly-Election-2023-Election-noise-stopped-voting-now-on-70-seats-of-Chhattisgarh-about-one-thousand-candidates-in-the-fray-1
  • छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव होगा।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) का प्रचार अभियान थम गया। शाम 5 बजते ही चुनावी शोर शांत हो गया। जो जहां प्रचार कर रहा था, वहीं थम गया। गाड़ियों का स्पीकर बंद हुआ। माइक शांत हुआ। अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर मोर्चा संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  EPFO की ताजा खबर: जीवन प्रमाण दीजिए, पेंशनर्स जमा कर रहे लाइफ सर्टिफिकेट, 30 नवंबर तक मौका

70 विधानसभा सीटों के लिए कुछ घंटे बाद चुनाव शुरू हो जाएगा। इन विधानसभा सीटों पर करीब एक हजार प्रत्याशी मैदान में है। इसमें महिला, पुरुष से लेकर तृतीय लिंग के प्रत्याशी मैदान में दम दिखा रहे है।

ये खबर भी पढ़ें :  Durg शहर Live : शाम ढलते BJP कार्यालय पर ताला, गलियों का चक्कर लगाते रहे वोरा और यादव, बाइक रैली के लिए बनी तेल की पर्ची

छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव होगा। इसमें रायपुर संभाग से लेकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग की सभी सीटों पर मतदान होगा। जबकि दुर्ग संभाग की 20 में से 12 सीट पर वोट डाले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  वित्त वर्ष 2023-24: NMDC ने टर्नओवर में 21% और PBT में 18% की लगाई छलांग

प्रदेश में दूसरे चरण में मतदान से 48 घंटे पूर्व (दो दिन पहले) प्रचार-प्रसार का दौर थम जाएगा। यानी बुधवार शाम पांच बजे तक चुनाव का शोर-शराबा बंद हो जाएगा। मतदान से 48 घंटे पूर्व सार्वजनिक तौर पर मंचीय कार्यक्रम रुक जाएगा। इस दरम्यान उम्मीदवार हरेक घर जा कर आम लोगों से जनसंपर्क कर अपने लिए वोट की अपील करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गोवर्धन पूजा पर ग्रामीणों के बीच गुजारा समय, होता रहा प्रचार

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के सेकंड फेज में 70 विधानसभा इलाकों में चुनाव हो रहे है। इन 70 सीटों पर टोटल नौ सौ 58 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे है। इसमें आठ सौ 27 पुरुष प्रत्याशी है। जबकि एक सौ 30 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि एक तृतीय लिंग वर्ग का प्रत्याशी भी मैदान में है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant में अब प्लेटों का डिस्पैच बढ़ेगा कई गुणा, C&IT ने बनाया सिस्टम

गौरतलब है कि 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में हो चरण में चुनाव हो रहे है। पहले चरण की वोटिंग सात नवंबर हो चुकी है। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। पहले चरण में बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों के साथ ही दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर वोट डाले गए थे। जबकि दुर्ग की शेष 12 सीटों के साथ ही रायपुर संभाग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग की कुल 70 सीटों पर दूसरे चरण में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। इन विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस: Bokaro Steel Plant में फिर हंगामा, अधिकारियों के तर्ज पर चाहिए 50% छूट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election 2023: वोटर टर्नआउट एप से मिलेगी मतदान प्रतिशत की पूरी जानकारी, रहिएगा अपडेट
Next: SAIL बोनस 2023 की ताजा खबर: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त हरकत में, रायपुर DLC को सौंपी जांच

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.