Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: भिलाई विधायक का आरोप-4 भाजपाइयों ने कांग्रेसी पार्षद, कार्यकर्ता को पिटा, लाठीचार्ज, बीच बचाव में देवेंद्र चोटिल, पढ़ें मनीष का जवाब
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Big Breaking News: भिलाई विधायक का आरोप-4 भाजपाइयों ने कांग्रेसी पार्षद, कार्यकर्ता को पिटा, लाठीचार्ज, बीच बचाव में देवेंद्र चोटिल, पढ़ें मनीष का जवाब

17/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-News-Huge-uproar-in-Bhilai-MLAs-allegation-4-people-along-with-Manish-beat-up-Congress-councilor-lathi-charge-Devendra-injured-in-rescue
  • सेक्टर-7 मतदान केंद्र पर विवाद होने के बाद मामला तूल पकड़ा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) समाप्त होने के बाद भारी हंगामा हो गया। भिलाईनगर विधानसभा सीट (Bhilainagar assembly seat) पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कांग्रेसी पार्षद उमेश साहू की पिटाई कर दी गई। विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra yadav) ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: Durg में चुनावी कार्य में लापरवाही, कलेक्टर के बाद SP का बड़ा एक्शन

कांग्रेसियों ने कोतवाली को घेर लिया है। हंगामा बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय (BJP candidate Prem Prakash Pandey) समर्थकों ने गुंडई की है। पूर्व मंत्री के बेटे पर ही आरोप लगाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: JCCJ को तगड़ा झटका, चुनाव से थोड़ी देर पहले कैंडिडेट का इस्तीफा

विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra yadav) ने बताया कि भाजपा नेताओं ने उमेश साहू पर जानलेवा हमला किया। जगह-जगह गुंडागर्दी की जा रही है। छावनी से खुर्सीपार और टाउनशिप तक कार्यकर्ता को मारा जा रहा है। उमेश साहू से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मनीष पांडेय नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election Big Breaking: चुनाव से कुछ देर पहले नक्सलियों का तांडव, धमतरी में दो जगह ब्लास्ट, फोर्स ने घेरा

अमरा, चिन्ना, हरिया और मनीष पांडेय ने उमेश साहू के साथ मारपीट किया है। जानकारी मिलते ही कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे। एफआइआर दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा-प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि न्याय दिलाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें :  खुर्सीपार से निकलेगी प्रशासनिक अधिकारियों की फौज, डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई का बेहतर माहौल

विधायक को भी लाठी लगने के सवाल पर बोले-चोट दिल पर लगी है। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव के दौरान विधायक चोटिल हुए हैं। गर्दन में चोट लगी है।

देवेंद्र यादव ने कहा-भिलाई को किस दिशा में भाजपा ले जाना चाहती है। खिजलाहट इतनी है कि पार्षदों को मारा जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सेक्टर-7 हाईस्कूल बूथ पर हंगामा हुआ। मतदान के बाद पेटी सील की जा रही थी, तभी भाजपा समर्थकों से विवाद हो गया। वहीं, सेक्टर-9 में भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया गया है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता की पिटाई कर दी है। इसकी भी रिपोर्ट लिखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: बेमेतरा जिले की दो विधानसभा सीट के लिए Durg जिले के वोटर्स चुनेंगे विधायक, पढ़ें रिपोर्ट

मनीष पांडेय का आया पक्ष

पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय के बेटे मनीष पांडेय ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि पिटाई की बात गलत है। सिर्फ बातचीत हुई है। नगर निगम चुनाव के समय भी मतपेटियों के साथ ये हरकत कर चुके हैं। शंकरा की ईवीएम सेक्टर-7 में थी। इस बात को लेकर शंका हुई। कार्यकर्ताओं ने मुझे बुलाया। जब पहुंचा तो कांग्रेसी पार्षद उमेश साहू वहां मिले। इनके अलावा वहां कोई नहीं था। अंदर गए, बातचीत किया। कोई अधिकारी नहीं मिले। बहस होने लगी। इसके बाद मैं निकल गया था। चंद मिनट के अंदर ही कांग्रेसी पहुंचे और बीएसएफ के साथ हंगामा किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP अधिकारी पांडेयजी और 8 यूनियनों ने देवेंद्र के लिए किया फिल्डिंग, क्या 1993 दोहराएगा…
Next: CG Election 2023: रिजल्ट से पहले यहां बनी सरकार, BJP के दावे-बहुमत से बन रही सरकार, कांग्रेस ने फिर कहा-अबकी बार 75 पार

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.