Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वाणिज्य मंत्रालय देश के जिलों से निर्यात को बढ़ावा देने ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ, अमेजन से MoU साइन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

वाणिज्य मंत्रालय देश के जिलों से निर्यात को बढ़ावा देने ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ, अमेजन से MoU साइन

23/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Commerce-Ministry-MoU-signed-with-Amazon-with-e-commerce-companies-to-promote-exports-from-the-districts-of-the-country
  • एमएसएमई को ई-कॉमर्स मंच का लाभ उठाने में सहायता करने के लिए ‘निर्यात केंद्र के रूप में जिले’ पहल शुरू की गई है
  • साल 2030 तक 1 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के वस्तु निर्यात के लक्ष्य की दिशा में पर्याप्त प्रगति होगी।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) देश के जिलों से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनियों के साथ सहभागिता करेगा। भारत सरकार (Indian Govt) के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सक्षम करने और देश से ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ सहयोग कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant की महिला अधिकारी का कभी डांस, तो कभी तांडव, ट्रेनी के सिर पर मारा टिफिन बाक्स, हड़कंप

इस पहल का उद्देश्य निर्यात केंद्र के रूप में जिलों का लाभ उठाना और देश से ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देना है। विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ इस तरह के पहले सहयोग के रूप में डीजीएफटी ने अमेजन इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  New Pension Scheme की ताजा खबर:  NPS के खिलाफ रेल कर्मचारियों का मतदान, अब वोटों की गिनती, OPS के लिए जनवरी में हड़ताल तय

इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के एक हिस्से के तहत अमेजन और डीजीएफटी विदेश व्यापार नीति- 2023 में उल्लिखित निर्यात केंद्र पहल के अधीन डीजीएफटी द्वारा चिह्नित जिलों में चरणबद्ध तरीके से एमएसएमई के लिए क्षमता निर्माण सत्र, प्रशिक्षण और कार्यशालाओं का सह-आयोजन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  Big News: 2018 चुनाव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने खाई थी गंगाजल की सौगंध, अब ये नेताजी हाथ में गंगाजल लेकर केंद्रीय मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और सुदूर जिलों के स्थानीय उत्पादकों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं से जोड़ना है। इसके अलावा इस सहभागिता का उद्देश्य निर्यातकों/एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्राहकों को अपने ‘भारत में निर्मित’ उत्पाद बेचने में सक्षम बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 Higher Pension: 37 हजार के आसपास मिल सकती है उच्च पेंशन

इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने के दौरान संतोष सारंगी (अतिरिक्त सचिव व महानिदेशक, डीजीएफटी), चेतन कृष्णास्वामी (उपाध्यक्ष, सार्वजनिक नीति- अमेजन) और भूपेन वाकणकर (निदेशक वैश्विक व्यापार- मेजन इंडिया) उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :  Steel Industry: भारत का Crude Steel Production बढ़ा, टॉप-10 देशों में ईरान, तुर्की शामिल, पाकिस्तान दूर तक नहीं…

इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य संभावित अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंच बनाने में स्थानीय निर्यातकों, निर्माताओं और एमएसएमई को सहायता देने के लिए ई-कॉमर्स मंचों का लाभ उठाना है। यह साझेदारी विदेश व्यापार नीति- 2023 के अनुरूप है, जो भारत के निर्यात को बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स को प्रमुख क्षेत्र के रूप में चिह्नित करती है।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking: बस्तर में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, दो जवान चपेट में, इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा रायपुर

इस सहभागिता के तहत पूरे भारत में विभिन्न क्षमता निर्माण और आउटरीच गतिविधियों को शुरू करने के लिए डीजीएफटी-क्षेत्रीय प्राधिकरणों के सहयोग से विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियां जिलों की पहचान करेगी। ये गतिविधियां ई-कॉमर्स निर्यात पर एमएसएमई को शिक्षित करने और उन्हें पूरे विश्व के ग्राहकों को बेचने में सक्षम बनाने पर केंद्रित होंगी।

ये खबर भी पढ़ें :  Amarkantak Express 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक इटारसी से भोपाल के बीच कैंसिल

इसके अलावा क्षमता निर्माण सत्र से एमएसएमई को इमेजिंग, अपने उत्पादों की डिजिटल कैटलॉगिंग, कर सलाहकार सहित अन्य के बारे में सीखने की सुविधा प्राप्त होगी। इससे भारतीय उद्यमी अपने ई-कॉमर्स निर्यात व्यवसाय और वैश्विक ब्रांड को स्थापित कर सकते हैं। अमेजन इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन के तहत ऐसे क्षमता निर्माण और हैंड होल्डिंग सत्रों के लिए 20 जिलों की पहचान की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township News: पुलिस को साथ लेकर  BSP ने कब्जेदारों को खदेड़ा

डीजीएफटी ‘निर्यात केंद्र के रूप में जिले’ पहल के तहत देश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की सहभागिता के लिए विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ चर्चा कर रहा है। इनमें फ्लिपकार्ट/वॉलमार्ट, ई-बे, रिवेक्सा, शॉपक्लूज, शिपरॉकेट और डीएचएल एक्सप्रेस आदि हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Steel Industry: भारत का Crude Steel Production बढ़ा, टॉप-10 देशों में ईरान, तुर्की शामिल, पाकिस्तान दूर तक नहीं…

यह नए और पहली बार निर्यात करने वाले व अन्य एमएसएमई उत्पादकों को भारत से निर्यात करने के संबंध में प्रोत्साहित करने के लिए डीजीएफटी के प्रयासों को आगे बढ़ाएगा, यह साल 2030 तक 1 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के वस्तु निर्यात के लक्ष्य की दिशा में पर्याप्त प्रगति होगी।

ये खबर भी पढ़ें :  DA Big Breaking News: छत्तीसगढ़ से खुशखबरी, बढ़ा कर्मचारियों का DA, चुनाव आयोग की मंजूरी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Steel Sector: इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की लेबलिंग और ब्रांडिंग पर बड़ी बैठक, SAIL, NMDC की भी भूमिका
Next: Bhilai Steel Plant: आत्महत्या की कोशिश करने वाला कर्मचारी मनोचिकित्सा विभाग में शिफ्ट, बयान न ले सकी पुलिस-CISF

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.