Skip to content
05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में हर शाम जाम का झाम, HMS ने दिखाया प्रबंधन को रास्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में हर शाम जाम का झाम, HMS ने दिखाया प्रबंधन को रास्ता

14/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
bsp-gate
  • यूनियन ने सुझाव दिया कि शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक रोलिंग मिल गेट को चार पहिया वाहनों के बाहर निकलने की अनुमति दी जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के मेन गेट पर सामान्य पाली में निकास के समय 5:30 से 7:00 के बीच जाम की स्थिति होती है। चार पहिया वाहनों का जाम लगता है, जिससे कर्मचारी-अधिकारियों को प्लांट के गेट से निकलने में आधे से पौन घंटे का समय लगता है।

भिलाई श्रमिक सभा एचएमएस यूनियन के अध्यक्ष हरीराम यादव और महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने सीजीएम सर्विसेज पीके सरकार से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। चर्चा कर बताया कि सामान्य पाली में मेन गेट पर बाहर निकलने वाले वाहनों की लंबी कतार लगती है। रेल मिल, मर्चेंट एंड वायर राड मिल, यूआरएम, बीआरएम, टीएंडडी विभाग के कर्मचारी, अधिकारी रेल मिल से मेन गेट आने वाले रास्ते से आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP में हॉट मेटल, सरिया, रेल पटरी और सिंटर प्रोडक्शन में बने दनादन रिकॉर्ड

ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस 3 जैसे कई विभाग के कर्मचारी-अधिकारी विपरीत दिशा से आते हैं। दो विपरीत दिशाओं से आने के कारण मेन गेट पर जाम की स्थिति बनती है। वाहनों की कतार फाउंड्री शॉप तक लगती है, जिसके कारण रेल मिल की तरफ से आने वाले दुपहिया वाहनों को फाउंड्री साहब चौराहे से घूम कर जाना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP में हादसा, मजदूर की नाक से माथे तक गहरा जख्म, ठेकेदार ले गया प्राइवेट अस्पताल

दो अलग-अलग दिशाओं से आने एवं पहले बाहर निकलने के प्रयास में वाहनों में टकराव होता है। विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे निजात पाने के लिए यूनियन ने सुझाव दिया कि शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक रोलिंग मिल गेट को चार पहिया वाहनों के बाहर निकलने की अनुमति दी जाए। ऐसी व्यवस्था की जाए कि वाहनों की कतार एक दिशा में ही लगे। श्री सरकार ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि यदि पूर्व से कोई ओएंडएम का सर्कुलर नहीं होगा तो जल्द हल निकाल लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट की टीमों ने जीता प्रोडक्टिविटी एक्सीलेंस अवार्ड 2022

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP में हॉट मेटल, सरिया, रेल पटरी और सिंटर प्रोडक्शन में बने दनादन रिकॉर्ड
Next: RSP के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 40 फीट ऊंचा रैपलिंग टॉवर, ऑस्ट्रेलियन चाल के लकड़ी तख्ते, रेंगने की सुरंग, बंदरनुमा कूदने की रस्सी का इंतजाम

Related Stories

Steel Authority of India LimitedIn terview for SAILs new Director (Finance) on September 18
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

Azmat ali 05/09/2026
Attack on Enforcement Department intolerable CITU demands strict action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

Azmat ali 05/09/2026
Employees Perform Unpaid Work Every Week India Ranks Number one
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Steel Authority of India LimitedIn terview for SAILs new Director (Finance) on September 18
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

Azmat ali 05/09/2026
Attack on Enforcement Department intolerable CITU demands strict action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

Azmat ali 05/09/2026
Employees Perform Unpaid Work Every Week India Ranks Number one
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

Azmat ali 05/09/2026
BSP Boria Gate Live Negligence by Bhilai Steel Plant Management Could Cost Someone Their Life
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.