Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मोदी सरकार खुद अंदर तक डरी है, अपने डर को छुपा कर मजदूरों को डराने की कोशिश कर रही: तपन सेन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मोदी सरकार खुद अंदर तक डरी है, अपने डर को छुपा कर मजदूरों को डराने की कोशिश कर रही: तपन सेन

Azmat ali 01/02/2026 1 minute read
The Modi Government is Scared to the Core and is Trying to Hide its Fear and Scare the Workers Tapan Sen

सीटू का 8वां छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन राजहरा में शुरू। केंद्रीय नेता तपन सेन ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निकाली भड़ास।

  • झंडा फहराकर शहीदों को याद करके शुरू हुआ सीटू का आठवां छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन।

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। सीटू का आठवां छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन 1 से 3 फरवरी 2026 तक राजहरा में हो रहा है, जिसकी शुरुआत रविवार को हुई। सीटू के राज्य अध्यक्ष एसएन बैनर्जी के द्वारा झंडा फहराया गया। इसके पश्चात सदस्यों ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं मौन श्रद्धांजलि दी गई।

इस सम्मेलन में केंद्र सरकार की नीतियों के चलते मजदूर वर्ग पर पड़ रहे असर एवं उसके खिलाफ किए जाने वाले संघर्ष राज्य सरकार की जन विरोधी नीति के साथ-साथ पिछले 3 साल में हमारे संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यभार के साथ आगामी 3 वर्षों के लिए नई राज्य समिति का चुनाव किया जाना मुख्य गतिविधियां होंगे।

रैली के बाद जैन भवन चौक पर हुई आम सभा

सीटू के आठवें राज्य सम्मेलन के अवसर पर राजहरा में रैली निकाली है, जो राजहरा के विभिन्न मार्गो से होते हुए जैन भवन चौक पहुंचकर आमसभा में तब्दील हो गई। आम सभा को सीटू के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं स्टील वर्कर्स फडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष तपन सेन, राज्य अध्यक्ष एसएन बैनर्जी, सीटू के राज्य महासचिव एमके नंदी सहसचिव धर्मराज महापात्र ने संबोधित किया।

घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं है हिंदुस्तान का मजदूर

मंच से सीटू के नेताओं ने कहा कि देश की सरकार मजदूरों को अंबानी एवं अडानी के सामने घुटने टेकवाने के लिए नया लेबर कोड लाए हैं। किंतु मोदी सरकार अच्छे से समझ ले हिंदुस्तान का मजदूर घुटना टेकने के लिए तैयार नहीं हैं। देश के हुक्मरान यह बात अच्छे से समझ लें कि मजदूरों ने लंबे संघर्षों के बाद जिन श्रम कानूनों को हासिल किया है उस पर हमला जितना तेज होगा संघर्ष उससे ज्यादा तेज होगा।

आर पार की लड़ाई की शुरुआत है 12 फरवरी का हड़ताल

आम सभा को संबोधित करते हुए सीटू नेताओं ने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ में जितने भी हड़ताल हुई है, उसमें 12 फरवरी की हड़ताल सबसे अभूतपूर्व होगी। केंद्र सरकार अंबानी अडानी के इशारे पर जिस तरह से मजदूरों किसानों को गुलाम बनाने वाली नीतियां बनाकर थोप रही है उसके खिलाफ आर पार की लड़ाई शुरू हो चुकी है उसी कड़ी में 12 फरवरी 2026 की हड़ताल है।

मजदूरों को डराने की कोशिश कर रही है डरी हुई केंद्र सरकार

तपन सेन ने कहा कि मोदी की केंद्र सरकार खुद अंदर तक डरी हुई है। किंतु अपने डर को छुपा कर मजदूरों को डराने की कोशिश कर रही है। सभी लेबर कोड मजदूर विरोधी है किंतु हमारे ही पैसे को खर्च करके लेबर कोड के छोटे-छोटे फायदे गिनाने की कोशिश कर रही है, जिसे देश का मजदूर वर्ग अच्छे से समझ रहा है। ऐसी मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 तारीख को देश का मजदूर एवं किसान जबरदस्त हड़ताल करेगा।

प्रबंधन से लेकर श्रम मंत्रालय तक सभी को देना होगा मुंह तोड़ उत्तर

श्रमिक नेताओं न कहा-हड़ताल के ऐलान के साथ ही देश का शासक वर्ग एवं उसके निर्देशों पर काम करने वाले प्रबंधन हड़ताल को गैरकानूनी बताने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है। कहीं हड़ताल को गैरकानूनी बता रहा है तो नहीं हड़ताल न करने के लिए विनती कर रहा है।

ऐसे प्रबंधन एवं श्रम विभाग को मुंह तोड़ उत्तर देना होगा कि यह अखिल भारतीय स्तर का हड़ताल है। इसका ऐलान संयुक्त रूप से सभी ट्रेड यूनियनों ने मिलकर किया है, जिस पर बात करना तुम्हारे बस के बाहर की चीज है। इसीलिए ये ढोंग बंद करो।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बजट 2026-27: EPS 95 न्यूनतम पेंशन, EPF, ESI कवरेज, NPS, कर्मचारियों को लगा धक्का, BMS बोला-निराशाजनक बजट, तेज होगा आंदोलन
Next: CICA ने बीआईटी सिंदरी को 9 विकेट से रौंदा, गोवर्धन-कपिल ने पहुंचाया सेमीफाइनल में

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.