Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शिखर की धांसू गेंदबाजी-बल्लेबाजी से IIT BHU 40 रन से हारी, IIMM सेमीफाइनल में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

शिखर की धांसू गेंदबाजी-बल्लेबाजी से IIT BHU 40 रन से हारी, IIMM सेमीफाइनल में

Azmat ali 01/02/2026 1 minute read
Shikhar Sharmas Excellent batting and Bowling helped IIMM Reach the Semi-Finals Defeating IIT BHU by 40 Runs

सेफी चेयरमैन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया। आईआईएमएम की टीम 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाए।

  • आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच रोमांचक हो रहे हैं। सेक्टर 1 भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच आईआईएमएम एवं आईआईटी बीएचयू की टीमों के मध्य खेला गया।

सेफी चेयरमैन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया। आईआईएमएम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आईआईएमएम की टीम अपने अपने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आईआईएमएम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की पारी खेली। जिसमें 05 चौके और 01 आसमानी छक्का शामिल था।

इसके जवाब में आईआईटी बीएचयू की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 76 रन ही बना सकी। इस प्रकार आईआईएमएम की टीम ने 40 रनों से मैच जीता और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी।

आईआईएमएम के एसके व्यास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 2 ओवरों में 12 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट झटके। नवनीत और जगताप को 2-2 विकेट मिले एवं शिखर शर्मा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया।
आईआईएमएम के शिखर शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए जोनल प्रतिनिधि एमएआर शरीफ द्वारा शिखर शर्मा को प्रदान किया गया।

इस मैच के एम्पायर-आनंद खरलकर एवं लक्ष्मीनारायण, तथा स्कोरर विनोद देवघरे थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद, जीवन सिंह रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो हॉफ मैराथन में धावकों का दिखा दम-खम, उमड़ा शहरवासियों का हुजूम, देखिए फोटो
Next: केंद्रीय बजट 2026-27: हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से SAIL भिलाई स्टील प्लांट को होगा बड़ा मुनाफा, देगा 3844 km की रेल पटरी

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.