Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Union Budget 2026 LIVE: एमएसएमई को 10 हजार करोड़ का फंड, बनेंगे Content Creators लैब, 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, 1 अप्रैल से नया टैक्स कानून
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Union Budget 2026 LIVE: एमएसएमई को 10 हजार करोड़ का फंड, बनेंगे Content Creators लैब, 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, 1 अप्रैल से नया टैक्स कानून

Azmat ali 01/02/2026 (Last updated: 01/02/2026) 1 minute read
Union Budget 2026 LIVE 10,000 crore Funds for MSMEs Content Creators Lab to be Set Up AI Support 7 high-Speed Rail Corridors

स्किल्ड लेबर के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनेगा। एमएसएमई चैंपियन के लिए फंड की घोषणा। हर जिले में एक महिला छात्रावास बनेगा।

  • जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। सभी जिलों में ट्रामा सेंटर बनेगा। सभी जिला अस्तपालों में इमरजेंसी वार्ड होगा। 
  • इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में यूनियन बजट 2026-27 पेश कर दिया है।आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया गया है। जीएसटी को और सरल बनाने पर जोर दिया गया है। सुधार एक्सप्रेस का प्रयोग किया। विशेष कर्तव्य की घोषणा की गई। बायो फॉर्मा के जरिए स्वास्थ्य और सेवा पर रणनीति बनाई जा रही है। संक्रामक बीमारियों से बचाव पर जोर है। जैविक दवाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। 10 हजार करोड़ से ग्लोबल बायो फॉर्मा निर्माण 5 सालों में जाएगा।

Union Budget 2026 LIVE में जानिए खास-खास घोषणाएं

  • इंफ्रास्ट्रक्चर को 12.2 लाख करोड़ का फंड
  • 7 हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर का प्रस्ताव। पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बैंगलुरु, बैंगलुरु-चेन्नई, दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुडी विकसित होगा
  • विदेशी निवेश के लिए ढांचा तैयार करने के लिए समीझा का प्रस्ताव है।
  • 1000 करोड़ के सिंगल बांड के लिए 100 करोड़ की घोषणा।
  • शिक्षा-रोजगार के लिए हाई पावर कमेटी
  • एआई के लिए सरकार मदद करेगी।
  • 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।
  • सर्विस सेक्टर के लिए स्थायी समिति का गठन।

जानिए टैक्स पर बजट 2026 में क्या है

  • नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल से।
    • विदेशी यात्रा पर टीडीएस 2 फीसदी।
    • इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
    • अघोषित आय की सीमा 1 करोड़।
    • छोटे करदाताओं के लिए नई योजना।
    • इनकम टैक्स भरना अब आसान होगा।
    • रिटर्न संशोधित करने की तारीख 31 जुलाई।
    • स्वास्थ्य शिक्षा पर टीडीएस 5 प्रतिशत से घटकर 2 प्रतिशत।
    • मोटर हादसे में प्राप्त बीमा ब्याज आयकर से बाहर।
    • आयकर रिटर्न के फॉर्म सरल होंगे।
    • अघोषित विदेशी संपत्ति पर दंड के बजाय कर का प्रावधान।
    • 500 कॉलेजों में बने एवीटीवी लैब।
    • एनआरआई के मकान-जमीन बेचने पर टीडीएस कटेगा।
    • 6 माह तक टैक्स से छूट।
    • भारत में डेटा सेंटर बनाने वालों को मिलेगी छूट।
    • क्लाउड सर्विस कंपनियों को 2047 तक छूट।
    • कस्टर ड्यूटी 20 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत।
    • कैंसर से जुड़ीं 17 दवाइयां सस्ती होंगी।

बजट 2026 में भी सौगात

  • दिव्यांगों के लिए नए संस्थान। 2 राष्ट्रीय मानसिक संस्थान बनाए जाएंगे।
  • ईस्ट कोस्ट औद्योगिक कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव।
  • नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनेंगे।
  • स्किल्ड लेबर के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनेगा। 
  • पूर्वाेत्तर में बौद्ध सर्किट को बढ़ावा देने का प्रस्ताव।
  • एग्रीकल्चर उत्पादन में एआई का इस्तेमाल होगा।
  • जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। सभी जिलों में ट्रामा सेंटर बनेगा। सभी जिला अस्तपालों में इमरजेंसी वार्ड होगा। 

बजट में इसकी भी घोषणा

  • आयुर्वेद के 3 अखिल भारतीय संस्थान बनेंगे।
  • 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप के गठन की घोषणा
  • पीपीई मॉडल से 5 नए हेल्थ सेंटर बनेंगे।
  • 3 केमिकल पार्क बनाए जाएंगे।
  • राष्ट्रीय अतिथ्य संस्थान बनेगा।
  • कंटेंट क्रिएटर लैब बनाए जाएंगे 
  • हर जिले में एक महिला छात्रावास बनेगा।
  • एयरोस्पेस के ए 4 न सेंटर बनेंगे।
  • हाइकिंग-ट्रेनिंग को बढ़ावा देने पर जोर। अरकू का जिक्र।
  • कोकोनट प्रमोशन स्कीम की घोषणा।
  • सूखे फल, मेवों की पैदावार के लिए भी प्रोत्साहन।
  • सी-मार्ट स्थापित किए जाएंगे।

ये घोषणाएं भी वित्त मंत्री ने की

  • भारत को ग्लोबल बायो फॉर्मा का निर्माण हब बनाया जाएगा।
  • भारत का सेमी कंडक्टर मिशन लांच।
  • रेयर अर्थ कॉडिडोर बनाया जाएगा। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा पर फोकस।
  • मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने का प्रस्ताव।
  • खादी को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी स्वराज पहल।
  • खेल सामानों में शोध और नई पहल।
  • एमएसएमई को प्रत्साहित करने के लिए 10 हजार करोड़ की विकास निधि शुरू करने का प्रस्ताव। एमएसएमई चैंपियन के लिए फंड। 
  • कारपोरेट मित्र बनाने के कोर्स में मदद की जाएगी।
  • कैंसर की दवाइयां सस्ती की जाएगी।
  • ओडिशा समेत कई राज्यों को जोड़ने के लिए 20 नए जल मार्ग बनाए जाएंगे।
  • बनानस और पटना में जहाज मरम्मत परियोजना।

बजट से पहले शेयर बाजार में उथलपुथल

बजट से पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी भी लाल निशान में फिसले। ऐसा इसलिए हुआ कि बाजार प्रतिभागी बजट से पहले किसी बड़े कदम की उम्मीद में सतर्क होकर ट्रेड कर रहे थे। सोना-चांदी से लेकर शेयर बाजार तक, हर तरफ उतार-चढ़ाव देखा गया।

राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री 

रविवार सुबह बजट से पहले केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के साथ यूनियन बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री और उनकी टीम को बजट पेश करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant से रिटायर 31 डिप्लोमा इंजीनियर को एसोसिएशन ने दी विदाई, ईडी बीएस पोपली से बधाई
Next: Union Budget 2026 आते ही शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा, सोना-चांदी संग SAIL, टाटा, JSW, कोल इंडिया, अडानी के शेयर भाव धड़ाम

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.