Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • HSCL पर मजदूरों का करोड़ों रुपए बकाया, EPF का पैसा नहीं हो रहा जमा, BSP पर दबाव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

HSCL पर मजदूरों का करोड़ों रुपए बकाया, EPF का पैसा नहीं हो रहा जमा, BSP पर दबाव

01/01/2024 1 minute read
Crores-of-rupees-due-to-workers-at-HSCL-EPF-money-not-being-deposited-pressure-on-BSP
  • स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में उठाया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plat) में 15 वर्षों तक एचएससीएल के माध्यम से कार्य किये ठेका श्रमिकों का अंतिम भुगतान अटक गया है। करोड़ों रुपए एचएससीएल प्रबंधन ने अपने अकाउंट में रखा है, लेकिन ठेका श्रमिकों को उसका अंतिम भुगतान नहीं कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, पलटी ट्रेन, रेलवे ट्रैफिक जाम, बीएसपी पर असर

ठेका श्रमिकों के अंतिम भुगतान करने की जवाबदारी एचएससीएल की है। लेकिन वह अपने जवाबदारी से बच रहा है और ठेका श्रमिकों का अंतिम भुगतान नहीं कर रहा है। यह मुद्दा स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में उठाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP NEWS: सभी कर्मचारियों को दिया जाए मोबाइल सिम, EL, HPL न हो लैप्स

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि अंतिम भुगतान को लेकर एचएससीएल प्रबंधन से संपर्क किया गया, लेकिन  एचएससीएल महाप्रबंधन के अड़ियल रवैया के कारण यह मामला कई वर्षों से लंबित है।

इस विषय पर भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी को भी पत्र लिखा गया और उनके संज्ञान में लाया गया। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया।

ये खबर भी पढ़ें : Big news: भिलाई स्टील प्लांट के 273 अधिकारियों का प्रमोशन, पढ़िए नाम

एचएससीएल को लेबर सप्लाई का ठेका बंद करे बीएसपी

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने उत्पादन एवं संयंत्र को चलाने के लिए अभी भी एचएससीएल के माध्यम से लेबर सप्लाई का ठेका दे रही है, जबकि एचएससीएल भारत सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र का कंस्ट्रक्शन कंपनी है। एचएससीएल के माध्यम से कार्य कर रहे ठेका श्रमिकों का निर्धारित ईपीएफ की राशि भी जमा नहीं की जाती।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: रणजी ट्रॉफी के लिए बनी छत्तीसगढ़ की टीम, भिलाई के अमनदीप के हाथ टीम की कमान

बोनस भी श्रमिकों को कम मिलता है और अंतिम भुगतान भी नहीं होता। इसकी आईआर क्लीयरेंस एचएससीएल ही करता है। इस विषय में भिलाई इस्पात संयंत्र कोई कार्रवाई नहीं करता। एचएससीएल को दिए गए ठेका का भी आईआर क्लीयरेंस भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा होना चाहिए, जिससे श्रमिकों के साथ न्याय हो सके।

ये खबर भी पढ़ें : CG PSC Exam 2023-24: CG PSC में टॉप करके भी नहीं बन पाएंगे DSP, जानें बड़ी वजह, एप्लीकेशन की आज लास्ट डेट

एचएससीएल प्रबंधन का किया जाएगा घेराव

संजय साहू का कहना है कि एचएससीएल प्रबंधन के रवैया के कारण ही श्रमिक अपने हक के करोड़ों रुपए के लिए 8 साल से चक्कर लगा रहे हैं। एचएससीएल प्रबंधन इस विषय को कोर्ट में उलझाना चाहती है जिससे श्रमिकों में काफी आक्रोश है। अब जमीनी लड़ाई लड़ी जाएगी और एचएससीएल प्रबंधन का घेराव किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, पलटी ट्रेन, रेलवे ट्रैफिक जाम, बीएसपी पर असर

बैठक में यूनियन के ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, मनोहर लाल, आर दिनेश, सुरेश श्याम कुवर, गुरुदेव साहू, जसबीर सिंह, रिखीराम साहू, कोला राजू, संतोष ठाकुर, डीपी खरे, जयराम ध्रुव, शिव शंकर साहू, सुरेश दास टंडन, कान्हा नारायण, दमन लाल, बलराम वर्मा, कुलेश्वर, ओमप्रकाश देवांगन, दाऊलाल, नेमीचंद एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: बीएसपी के IR डिपार्टमेंट ने पूछा-कर्मियों की क्या-क्या अपेक्षाएं हैं, CITU ने थमाया लिस्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC Steel Limited: घरेलू बाजार में एचआर कॉइल्स का बजेगा डंका, 2024 की ये प्लानिंग
Next: Exclusive News: EPS 95 Higher Pension 73 हजार 225 रुपए, EPFO ने चौकाया

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.