Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज दूसरे दिन भी पहुंचे कर्मचारियों के पास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज दूसरे दिन भी पहुंचे कर्मचारियों के पास

03/01/2024 1 minute read
Director-Incharge-of-Bhilai-Steel-Plant-reached-the-employees-for-the-second-day
  • कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य आग लगने की घटना को ही रोकना होना चाहिए। इसके लिए निवारण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कंपनी को फायरप्रूफ बनाएं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने कार्यपालक निदेशकों सहित भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। अग्निशमन सेवा विभाग, परियोजना विभाग, नगर सेवाएं विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए विभाग (Fire Services Department, Project Department, Municipal Services Department, Medical and Health Services Department) सम्मिलित है।

ये खबर भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पहले बच्चे पर 5000 और दूसरी संतान बेटी होने पर मिलेंगे 6000 रुपए

संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने, विभागों के श्रमिकों, कार्मिकों व अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और सुरक्षा नियमों एवं मानदंडों का पालन करते हुए, उनसे सुरक्षित रूप से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने शून्य दुर्घटना के साथ उत्पादन के आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें :  Railway News: 8 ट्रेनों का बदला रूट, दुर्ग-हटिया और टाटानगर-इतवारी से जुड़ी ये खबर पढ़िए

संयंत्र भ्रमण के दौरान अनिर्बान दासगुप्ता के साथ, संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ एम रविन्द्रनाथ उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्पात बिरादरी के सदस्यों से मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें :  NMDC ने तीसरी तिमाही में मचाया धमाल, प्रोडक्शन में 24% और बिक्री में 26% की छलांग

अग्निशमन सेवा विभाग में, अनिर्बान दासगुप्ता ने सुरक्षित अग्नि निवारण पर बल देते हुए कहा, कि संयंत्र में अग्नि दुर्घटना में लोगों की जान बचाते हुए, कृपया आप स्वयं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें, जो बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवश्यक सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें, जिससे आप अधिक से अधिक टेक्नोलोजी ओरिएंटेड तरीके से कार्य कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  नेक्सॉन के बाद TATA की इस कार की बंपर सेलिंग, इसलिए मीडिल क्लास की पहली पसंद

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य आग लगने की घटना को ही रोकना होना चाहिए। इसके लिए निवारण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कंपनी को फायरप्रूफ बनाएं।

ये खबर भी पढ़ें :  Rourkela Steel Plant के खदान ने उड़ाया कामयाबी में गर्दा, SAIL चेयरमैन ने की तारीफ

कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा ने कहा की आग लगने की घटना, कारण आदि को ही हम नियंत्रित करें और निरंतर उसकी समीक्षा करें। इससे हम लगभग 40% घटना को नियंत्रित कर सकते हैं, साथ ही कंपनी के जन और धन दोनों की हानि को भी कम कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  BHEL दिवस 2024: नए साल के पहले दिन 18 मंजिल के नवनिर्मित भेल सदन का खुला द्वार

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) पी के सरकार एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (अग्निशमन विभाग) बीके महापात्रा ने संयंत्र भ्रमण करने वाली टीम का अपने कर्मचारियों के साथ स्वागत किया।

परियोजना विभाग में अनिर्बान दासगुप्ता ने श्रमिकों के सुरक्षित कार्य के साथ सभी परियोजनाओं को पूरा करने एवं आगामी लक्ष्यों को हासिल करने हेतु विभाग का उत्साह वर्धन किया और लगातार तीन सालों से सभी निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उन्हें बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें :  HSCL पर मजदूरों का करोड़ों रुपए बकाया, EPF का पैसा नहीं हो रहा जमा, BSP पर दबाव

अंजनी कुमार ने कहा कि सुरक्षित कार्य सुनिश्चित करें अन्यथा इसके उल्लंघन करने वाले पर पेनाल्टी लगाई जायेगी। कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय ने सही समय पर उचित परियोजना लाने, उसे समय पर पूरा करने, लागत आदि जैसे विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए, सफलता हासिल करने हेतु विभाग को प्रेरित किया एवं उन्हें शुभकामनायें दी।

ये खबर भी पढ़ें :  NMDC Steel Limited: घरेलू बाजार में एचआर कॉइल्स का बजेगा डंका, 2024 की ये प्लानिंग

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनायें) श्री आर के श्रीवास्तव एवं मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनायें) उन्मेष भरद्वाज ने संयंत्र भ्रमण करने वाली टीम का अपने विभाग के कर्मचारियों के साथ स्वागत किया।

इसके साथ ही नगर सेवाएं विभाग में, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) संदीप माथुर सहित नगर सेवाएं विभाग एवं निगमित समाजिक उत्तरदायित्व विभाग के महाप्रबंधकगण, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम का स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP NEWS: सभी कर्मचारियों को दिया जाए मोबाइल सिम, EL, HPL न हो लैप्स

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए विभाग में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी  (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ प्रमोद बिनायके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ विनीता द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर सहित चिकित्सा विभाग के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं हॉस्पिटल स्टाफ ने टीम का स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें : Big news: भिलाई स्टील प्लांट के 273 अधिकारियों का प्रमोशन, पढ़िए नाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पिछली हड़ताल से पहले SAIL प्रबंधन ने की थी 6 दिन तक वर्चुअल बैठक, अबकी क्यों नहीं…
Next: BIG NEWS: EPFO ने EPS 95 हायर पेंशन का Wage Details Upload करने का समय 5 महीना बढ़ाया, 3 लाख आवेदन अटका

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.