Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला, पढ़िए कॅरियर
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला, पढ़िए कॅरियर

04/01/2024 1 minute read
Vice-Admiral-Dinesh-K.-Tripathi-takes-charge-as-Deputy-Chief-of-Navy-read-career
  • रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति होने पर उन्होंने एनएचक्यू में नौसेना के सहायक प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (Vice Admiral Dinesh K. Tripathi ), एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला। पदभार संभालते ही उन्‍होंने दिल्‍ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर उन बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिन्‍होंने देश के लिए अपना सर्वोच्‍च बलिदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें : पिछली हड़ताल से पहले SAIL प्रबंधन ने की थी 6 दिन तक वर्चुअल बैठक, अबकी क्यों नहीं…

नौसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (Vice Admiral Dinesh K. Tripathi ) ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 50 हजार रुपए मिलेगा शादी के लिए, यहां कीजिए आवेदन

सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला (Sainik School Rewa and National Defense Academy, Khadakwasla) के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी को 01 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों (frontline warships) पर और बाद में गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी के रूप में कार्य किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: बीएसएल ने Value Added Products के लिए राम चरण प्राइवेट लिमिटेड से किया MOU साइन

उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है, जिसमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के बेड़ा संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन निदेशक, प्रधान निदेशक नेटवर्क केंद्रित संचालन और नई दिल्ली में प्रधान निदेशक नौसेना योजना शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: पति करते हैं प्लांट में काम, पत्नीजी ने जाना RSP कैसे कर रहा देश का नाम

रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति होने पर उन्होंने एनएचक्यू में नौसेना के सहायक प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 उच्च पेंशन: EPFO के फॉर्मूले पर SAIL कर्मी की पेंशन बन रही 44795 रुपए

जून 2019 में वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति होने पर उन्हें केरल के एझिमाला में प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया था। वे जुलाई 2020 से मई 2021 तक नौसेना संचालन के महानिदेशक थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL आरएसपी कर्मचारी के बेटे का ओडिशा रणजी ट्रॉफी टीम में चयन

इस अवधि में काफी नौसेना समुद्री संचालन देखे गए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि नौसेना ‘युद्ध के लिए हमेशा तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए सक्षम बल’ बनी रहे, जो कोविड महामारी की चौतरफा गंभीरता के बावजूद कई जटिल सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रही। बाद में, जून 2021 से फरवरी 2023 तक उन्होंने कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्य किया।

ये खबर भी पढ़ें : सौरव गांगुली पहुंचे छत्तीसगढ़, सीएम विष्णु देव से की खूब बातें

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से स्नातक हैं, जहां उन्हें थिमैया पदक से सम्मानित किया गया था। उन्होंने नेवल हायर कमांड कोर्स पूरा किया और 2007-08 में यूएस नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड्स में भी भाग लिया, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित रॉबर्ट ई बेटमैन इंटरनेशनल पुरस्कार (Robert E Bateman International Award) जीता।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा की जांच करेगी CBI, मंत्रिपरिषद का फैसला

वाइस एडमिरल त्रिपाठी कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से सम्‍मानित हैं। वे खिलाड़ी भी हैं और टेनिस, बैडमिंटन और क्रिकेट में उनक गहरी रूचि है।

ये खबर भी पढ़ें : सड़क हादसे में Bokaro Steel Plant के कर्मचारी की कार पेड़ से टकराई, सदर अस्पताल से ले आए BGH

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सैन्य इतिहास और नेतृत्व की कला और विज्ञान के उत्सुक छात्र रहे हैं। उनका विवाह श्रीमती शशि त्रिपाठी से हुआ, जो एक कलाकार और गृहिणी हैं। उनका एक पुत्र है, जो पेशे से वकील हैं, उनका विवाह नीति निर्माण क्षेत्र में कार्यरत तान्या से हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP कर्मचारियों के लिए होने जा रहा कुछ नया, DIC-ED ने भरा दम, पढ़िए 21 डिमांड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: EPFO ने EPS 95 हायर पेंशन का Wage Details Upload करने का समय 5 महीना बढ़ाया, 3 लाख आवेदन अटका
Next: Bhilai Township: ट्रक चालक 5 बैरियर तोड़ चुके, BSP ने फिर लगाया, अब नहीं जाएंगे भारी वाहन

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.