Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: SAIL NJCS बैठक 20 जनवरी को लगभग तय, 12 को स्ट्राइक नोटिस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: SAIL NJCS बैठक 20 जनवरी को लगभग तय, 12 को स्ट्राइक नोटिस

05/01/2024 1 minute read
Big-breaking-news-SAIL-NJCS-meeting-almost-fixed-on-January-20-strike-notice-on-12th
  • 12 जनवरी को दो दिवसीय हड़ताल की नोटिस प्रबंधन को सौंप दी जाएगी। 29 व 30 जनवरी को हड़ताल है।  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के बोनस, बकाया एरियर आदि मुद्दों को लेकर फुल एनजेसीएस की मीटिंग 20 जनवरी को प्रस्तावित है। 19 जनवरी की तारीख पर चर्चा हुई, लेकिन इस दिन कई यूनियनों के नेता दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज दूसरे दिन भी पहुंचे कर्मचारियों के पास

इस वजह से 20 तारीख पर सहमति बनती दिख रही है। सेल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी। किसी समय भी इसका पत्र जारी हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि 20 को ही बैठक होनी तय है। एनजेसीएस बैठक में करीब 2 दर्जन नेता, सेल चेयमरैन, डायरेक्टर पर्सनल, डायरेक्टर फाइनेंस शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : पिछली हड़ताल से पहले SAIL प्रबंधन ने की थी 6 दिन तक वर्चुअल बैठक, अबकी क्यों नहीं…

नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) सदस्य सीटू के नेता ललित मोहन मिश्र ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि 20 तारीख को मीटिंग लगभग तय है। इससे पहले 12 जनवरी को दो दिवसीय हड़ताल की नोटिस प्रबंधन को सौंप दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 50 हजार रुपए मिलेगा शादी के लिए, यहां कीजिए आवेदन

एनजेसीएस सदस्य (NJCS Member) इंटक नेता बीएन चौबे ने कहा कि 19 तारीख को मीटिंग को लेकर इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस तैयार थे, लेकिन एक अन्य यूनियन इस तारीख को तैयार नहीं थी। इसलिए अब 20 तारीख पर ही सहमति बन रही है। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्‌डी पहले ही बोल चुके हैं कि बैठक 19 को हो या 20 को, इंटक मौजूद रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: बीएसएल ने Value Added Products के लिए राम चरण प्राइवेट लिमिटेड से किया MOU साइन

वहीं, एचएमएस के महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि 19 और 20 को बैठक का प्रस्ताव प्रबंधन की तरफ से आया है। फिलहाल, 19 की तारीख को लेकर संशय की स्थिति बन रही है। 20 तारीख पर अधिकतर लोग सहमत हैं। अब देखना यह है कि प्रबंधन क्या तारीख तय करती है।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: पति करते हैं प्लांट में काम, पत्नीजी ने जाना RSP कैसे कर रहा देश का नाम

फुल एनजेसीएस बैठक में सेल कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को हल करने पर फैसला होना है। 1 जनवरी 2017 के वेतन समझौते का एमओयू साइन हो चुका है। लेकिन, आज तक इसकी कई शर्तों को लागू नहीं किया गया है। यह आधा-अधूरा ही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 उच्च पेंशन: EPFO के फॉर्मूले पर SAIL कर्मी की पेंशन बन रही 44795 रुपए

वहीं, बोनस को लेकर भी विवाद बना हुआ है। तमाम मुद्दों को लेकर एनजेसीएस यूनियनों ने 29 व 30 जनवरी को दो दिवसीय सेल में हड़ताल का फैसला लिया है। 12 जनवरी को स्ट्राइक नोटिस दिया जाएगा। अब देखना यह है कि हड़ताल से पहले एनजेसीएस बैठक में क्या-क्या तय होता है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा की जांच करेगी CBI, मंत्रिपरिषद का फैसला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: बाहरी NJCS नेताओं पर आ रही आफत, श्रम मंत्रालय हरकत में, इस्पात मंत्रालय पर टिकी नज़र
Next: SAIL NJCS: इंटक कोटे से एसके बघेल का पत्ता कटा, महासचिव वंश बहादुर सिंह बचे

Related Stories

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.