Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC Nagarnar Steel Plant के कार्मिकों को 10 ग्राम सोने का सिक्का
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC Nagarnar Steel Plant के कार्मिकों को 10 ग्राम सोने का सिक्का

11/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Employees-of-NMDC-Nagarnar-Steel-Plant-will-be-given-10-gram-gold-coin
  • एनएमडीसी स्टील लिमिटेड नगरनार में कार्यरत सभी पात्र नियमित, संविदा अधिकारी, कर्मचारी को पात्र बनाया गया है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। एनएमडीसी (NMDC) के नगरनार स्टील प्लांट (Nagarnar Steel Plant) से एक अच्छी खबर है। कार्मिकों को 10 ग्राम सोने का सिक्का दिया जा रहा है। यह सिक्का 11 जनवरी से कार्मिकों को बांटा जाएगा। इसका सर्कुलर जारी किया जा चुका है। एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट (Nagarnar Steel Plant) के जनसंपर्क विभाग ने इसकी पुष्टि भी कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई में इंटरनेशनल कांफ्रेंस 11-12 को, इस पर होगा मंथन

पीआरओ का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के एनएमडीसी (NMDC) के परफॉर्मेंस का उपहार कार्मिकों को बांटा जा रहा है। मार्च में ही वितरण होना था, किन्हीं कारणों से यह अब हो रहा है। एनएमडीसी के परफॉर्मेंस पर उपहार दिया जा रहा है। नगरनार स्टील प्लांट के प्रोडक्शन से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Foundation Day 2024: तैयार हो जाइए 24 जनवरी को लगानी है 5 किलोमीटर की दौड़, 5 हजार तक का इनाम

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड नगरनार में कार्यरत सभी पात्र नियमित, संविदा अधिकारी, कर्मचारी जो 01.04.2022 से 31.03.2023 तक निगम के सेवा में रहे हैं, वे सोने का सिक्का पाने के पात्र हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए घोषित वार्षिक उपहार योजना (जो 31.12.2022 तक निगम के सेवा में है), स्पेशल उपहार एवं परफॉर्मेनश उपहार’ के अन्तर्गत 11 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक और 12.01.2024 से दिनांक 15.01.2024 तक प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक तथा दोपहर 02:30 बजे से संध्या 05 बजे तक (साप्ताहिक अवकाश रविवार को छोड़कर) वेलफेयर बिल्डिंग-03 के (सी.ओ.एम.एस के कैंटीन) औद्योगिक संबंध प्रभाग के काउन्टर से उपहार वितरण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : वित्त वर्ष 2023-24: भिलाई स्टील प्लांट ने 3 तिमाही में उड़ाया प्रोडक्शन रिकॉर्ड का गर्दा

पात्र संविदा अधिकारी,कर्मचारी को सूचित कर दिया गया है कि उन्हें 13 जनवरी से 15.01. 2024 तक प्रातः 10:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक वेलफेयर बिल्डीग-03 के (सी.ओ.एम.एस के कैंटीन बिल्डिंग) औद्योगिक संबंध प्रभाग के काउन्टर से उपहार वितरण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में उत्कल उत्सव स्पोर्ट्स की धूम, मस्ती में सब डूबे

वे संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी जो वर्तमान में कार्यरत नही हैं, वे अपना उपहार निर्धारित प्रपत्र में (संलग्न-1) किसी कार्यरत कर्मचारी को नामांकित कर एवं शेष राशि जमा कर किये गए भुगतान को ईमेल द्वारा या भौतिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BIG NEWS: ग्रेट वर्क प्लेस के बाद अब सेल को ABMS Certificate, रिश्वत विरोधी जंग में पहला PSU बना

सभी पात्र अधिकारी, कर्मचारी को एनएसएल के फोटो परिचय पत्र के साथ निर्धारित दिनांक समय पर बिना अपनी निर्धारित ड्यूटी को प्रभावित करते हुए उपहार प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश पहचान पत्र नहीं होने कि स्थिति में निर्धारित प्रपत्र में (संलग्न-2) अधिकृत पत्र जमा करना अनिवार्य हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूर आइसीयू में भर्ती

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के RCL में सेफ्टी पर सजी संगीत की महफिल, ये हैं प्रतियोगिता के विजेता
Next: Rourkela Steel Plant: लाठीकटा ब्लॉक की मां छला नृत्य मंडली बनी सिनर्जी लोक सांस्कृतिक महोत्सव 2024 की चैंपियन

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.