Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: Non Financial Motivation Scheme शुरू, अप्रैल में मिलेगा बंपर गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: Non Financial Motivation Scheme शुरू, अप्रैल में मिलेगा बंपर गिफ्ट

01/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Non-Financial-Motivation-Scheme-started-bumper-gift-will-be-given-in-April
  • योजना दैनिक लक्ष्यों की प्राप्ति पर आधारित है। प्रत्येक उत्पादन इकाई के लिए, दैनिक लक्ष्यों के चार स्तरों वाला एक कारक होगा।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के लिए Non Financial Motivation Scheme (NFMS) आ गई है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) ने सर्कुलर जारी कर दिया है। बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) की ओर से 30 जनवरी को ही सर्कुलर जारी किया गया, जो अब सार्वजनिक कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: दुर्ग जिले में हेलमेट 1 फरवरी से अनिवार्य, प्रेशर हॉर्न व मॉडिफाई साइलेंसर्स पर होगा एक्शन

औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग (Department of Industrial Engineering) ओर से वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए गैर वित्तीय प्रेरणा योजना (एनएफएमएस) को शुरू किया है। कर्मचारियों को दिन-प्रतिदिन निरंतर चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करने और वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में उत्पादन को अधिकतम करने के लिए, 12 मुख्य उत्पादन शॉप के लिए “गैर वित्तीय प्रेरणा योजना (एनएफएमएस)” शुरू की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर, 6 अधिकारी और 68 कर्मचारियों की विदाई

बीएसपी के ओएचपी, सीओ एंड सीसीडी, एसपीएस, बीएफ, एसएमएस-II, एसएमएस-III, प्लेट मिल, आरएसएम, यूआरएम, डब्ल्यूआरएम, एमईआरएम और बीआरएम आदि के कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह योजना बीएसपी की खदानों को छोड़कर सभी नियमित कर्मचारियों (प्रशिक्षुओं सहित) को कवर करती है।

ये खबर भी पढ़ें : IAS प्रशिक्षणार्थियों का ग्रुप पहुंचा Bhilai Steel Plant, नजरों के सामने देखा सबकुछ

गैर वित्तीय प्रेरणा योजना का उद्देश्य

गैर-वित्तीय प्रेरणा योजना का उद्देश्य बीएसपी के कर्मचारियों को दिन-प्रतिदिन निरंतर चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करना है। यह योजना सभी विभागों को कवर करती है। बीएसपी के अपने नियमित कर्मचारियों (प्रशिक्षुओं सहित) को लाभ मिलेगा। यह योजना 30 जनवरी 24 से 31 मार्च 24 तक लागू है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: डिमांड लेटर का पेमेंट ऐसे करें, ईपीएफओ ने ये भी कहा…

योजना दैनिक लक्ष्यों की प्राप्ति पर आधारित है। प्रत्येक उत्पादन इकाई के लिए, दैनिक लक्ष्यों के चार स्तरों वाला एक कारक होगा। विभाग, संबंधित लक्ष्यों की प्राप्ति पर ही पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। एक विभाग की इनाम राशि। महीने के दौरान दैनिक लक्ष्य को पूरा करने पर अर्जित कुल इनाम होगा। अगले महीने की 10 तारीख तक संबंधित विभाग के एचओडी को उपलब्ध कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में एक्सीडेंट, मजदूर की टूटी हड्‌डी

विभागाध्यक्ष के विवेक पर

दैनिक लक्ष्यों की प्राप्ति और पूर्ति में शामिल कर्मचारी, कर्मचारी समूहों को प्रेरित करने के लिए पुरस्कार राशि का किसी भी उपयुक्त तरीके से उपयोग करना विभागाध्यक्ष के विवेक पर होगा। इनाम राशि का उपयोग पैटर्न संबंधित ईडी को सूचित किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL News: IISCO Officers Association की ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी, ISP अधिकारियों को सीधा लाभ

बिना कोई कारण बताए योजना बंद हो सकती है

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना के तहत प्रस्तावित पुरस्कार के विरुद्ध कोई नकद वितरण न हो। योजना के तहत आवश्यक डेटा पीपीसी द्वारा आईईडी को दैनिक और संचयी आधार पर आपूर्ति की जाएगी। प्रबंधन बिना कोई कारण बताए योजना को संशोधित करने या वापस ले सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 हायर पेंशन: EPFO अब भेज रहा डिमांड लेटर, SAIL BSP में खुशी, 9000 फाइल सुधरी

इस योजना का एक बहुत ही विशिष्ट उद्देश्य भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के उत्पादन को बढ़ावा देना है और यह किसी भी समूह/कार्यों के अनुभाग, गैर-कार्य और खान संगठन के लिए किसी भी रूप में समान योजना की मांग की कोई मिसाल कायम नहीं करेगी।

ये खबर भी पढ़ें : रेलवे के साबरमती वेल्डिंग प्लांट में SAIL BSP ने फिर किया कमाल, यह है ताज़ा खबर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के सिंटर प्लांट्स ने जनवरी में किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन
Next: CIL NEWS: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की बागडोर अब जय प्रकाश द्विवेदी के हाथ, BHU से की है पढ़ाई

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.