Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL के मकान का टूटा ताला, 5 पुलिस कर्मी घुसे अंदर, दबंगई का वीडियो वायरल, देखिए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के मकान का टूटा ताला, 5 पुलिस कर्मी घुसे अंदर, दबंगई का वीडियो वायरल, देखिए

02/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lock-of-SAIL-BSL-house-broken-5-police-personnel-entered-inside-1

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के मकान का ताला तोड़ दिया गया। 5 पुलिस कर्मी अंदर घुस गए। बीएसएल की टीम उन्हें बेदखल करने पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने वर्दी की धौंस दिखाई। अंगुली तानते हुए होश में रहने की हिदायत दी। और कहा-50 से ज्यादा मकान कब्जे में चल रहे हैं। वसूली हो रही है। हम लोग यहां रहने आए तो आप लोग आ गए।

यह सब कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस की वर्दी को बदनाम करने वाली हरकत का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस विभाग आरोपित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करेगा।

सेक्टर-3D/D/0154 के आवास का ताला तोड़ने का आरोप पुलिस कर्मियों पर ही लगा है। वीडियो में डबल स्टार वाले पुलिस अधिकारी दबंगई दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा-50 से ज्यादा कब्जेदारों की लिस्ट मैं दे रहा हूं, उसे खाली कराइए।

इस पर डीजीएम स्तर के अधिकारी ने आपत्ति दर्ज कराई। कहा-आप सबूत दीजिए, सब पर कार्रवाई होगी। कुछ समय बाद खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले नर्म हुए। कहा-हम चार-5 लोगों को यहां रहने दीजिए। इस पर टीम ने कहा-जीएम साहब से मुलाकात कीजिए और आवंटित करा लीजिए।

चास थाना की पुलिस का केस सामने आया था

पिछले दिनों चास थाना की पुलिस का केस सामने आया था। अब एक और थाना की पुलिस पर कब्जा करने का दाग लग गया है। बीएसएल के अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो साक्ष्य के रूप में है। इसे सेल चेयरमैन तक भेजा जा रहा है।

वीडियो को पुलिस के आला अधिकारियों और झारखंड सरकार को भेजा जाएगा

इस वीडियो को पुलिस के आला अधिकारियों और झारखंड सरकार को भेजा जाएगा। यही वजह है कि बीएसएल में जब-जब कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से मदद मांगी जाती है तो अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिलता है।

टाल-मटोल किया जाता है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रिटायरमेंट और ट्रांसफर के बाद भी बीएसएल का मकान खाली नहीं कर रहे हैं। अब कब्जा करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 हायर पेंशन, EPFO, 900 करोड़ की सब्सिडी और पेंशन कैलकुलेशन की रिपोर्ट
Next: International Womens Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट की महिला अफसर दौड़ीं, शाम को भिलाई क्लब में होगी पुरस्कारों की बौछार, देखिए फोटो

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.