Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 उच्च पेंशन का फॉर्म कैंसिल, EPFO ने 29 लाख का चेक SAIL BSP को किया वापस
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 उच्च पेंशन का फॉर्म कैंसिल, EPFO ने 29 लाख का चेक SAIL BSP को किया वापस

08/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-high-pension-form-cancelled-check-of-Rs-29-lakh-returned-created-panic

भिलाई स्टील प्लांट के एक कार्मिक का चेक ईपीएफओ (EPFO) ने वापस कर दिया है। अधूरी जानकारी देने का मामला।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) खाते में आने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) ने चेक वापस करना शुरू कर दिया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट के एक कार्मिक का चेक ईपीएफओ (EPFO) ने वापस कर दिया है। करीब 29 लाख रुपए का चेक लौटाने का मामला सामने आने के बाद से पेंशन को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें :BSP की जमीन पर खुलेगा CGHS सेंटर-दवाखाना, कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और आश्रित परिवार का ऐसे होगा इलाज

देवी चरण गुप्ता के उच्च वेतन पर पेंशन के आवेदन को जमा की गई मांग राशि को वापस कर दिया गया है। ईपीएफओ (EPFO) की ओर से सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के पूर्व कार्मिक देवी चरण गुप्ता को चेक लौटाने की जानकारी दे दी गई है।
Assistant PF Commissioner Higher Wages Cell Regional Office Raipur की ओर से पत्र जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :ईपीएस 95 हायर पेंशन: SAIL BSP के कार्मिकों ने 33 लाख, 30 लाख तक ईपीएफओ को थमाया, पीपीओ का अब तक पता नहीं

बताया जा रहा है कि देवी चरण गुप्ता ने अपनी सेवा बीएसपी में शुरू की थी। कुछ समय के बाद कोलकाता ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद दोबारा भिलाई स्टील प्लांट वापसी हुई थी। ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म जब भरा गया तो कोलकाता की सेवा का डिटेल ईपीएफओ को नहीं दिया गया। इसी को अधूरा बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :सरकार, EPFO ने स्पष्ट कर दिया-एक भी मांग EPS 95 के प्रावधान में है ही नहीं, पूरी कैसे हो…!

संयुक्त विकल्प में अपनी पिछली सेवा विवरण प्रदान नहीं किया

ईपीएफओ की ओर से कहा गया है कि यह पाया गया कि सदस्य ने अपने संयुक्त विकल्प में अपनी पिछली सेवा विवरण प्रदान नहीं किया है, जो एमआईडी WBPRB00090570000004135 से संबंधित है, जिसकी सेवा अवधि 01.08.1997 से 30.06.2004 तक है।

उच्च वेतन पर पेंशन के लिए फॉर्म के संबंध में प्रस्तुत संयुक्त विकल्प प्रपत्र में नियोक्ता/पेंशनभोगी द्वारा सेवा विवरण की अपूर्ण घोषणा के कारण ईपीएफओ से आंशिक मांग पत्र जारी किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन,  EPFO, 900 करोड़ की सब्सिडी और पेंशन कैलकुलेशन की रिपोर्ट

डिमांड ड्राफ्ट से 29,24,272 रुपए जमा किया गया था

अब संयुक्त विकल्प फॉर्म के सदस्य के आवेदन को नियोक्ता को वापस भेज दिया गया है। पेंशनभोगी/दावेदार की कठिनाई से बचने के लिए चेक/डिमांड ड्राफ्ट से 29,24,272 रुपए जमा किया गया था। इस राशि को वापस कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें :Bhilai Steel Plant में दम तोड़ने वाले मजदूर के परिवार को मिलेगी नौकरी, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की लिस्ट, राहुल गांधी, भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, आरएन साहू का नाम
Next: महाशिवरात्रि पर्व 2024: बम-बम बोलता रहा Bhilai Steel Plant से इंटक कार्यालय तक, बाबा से दुर्घटना रहित उत्पादन की गुहार

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.