Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: प्लेट मिल में भीषण आग, 2-3 दिन तक प्रोडक्शन रहेगा ठप, जांच कमेटी बताएगी जिम्मेदार कौन?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: प्लेट मिल में भीषण आग, 2-3 दिन तक प्रोडक्शन रहेगा ठप, जांच कमेटी बताएगी जिम्मेदार कौन?

11/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Massive-fire-in-plate-mill-production-will-be-halted-for-2-3-days-investigation-committee-will-tell-who-is-responsible-1-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के लिए गुरुवार का दिन अच्छा नहीं रहा। भीषण आग ने कोहराम मचा दिया है। प्लेट मिल का प्रोडक्शन ठप हो गया है। बीएसपी के फायर ब्रिगेड की टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना ने प्रबंधन को झकझोर दिया है। प्रबंधन ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दिया है। खास बात यह है कि सीजीएम स्तर के एक अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच में आग के कारणों के साथ ही यह भी पता लगाना है जिम्मेदार कौन है।

प्रबंधन का यह सीधा संदेश है कि लापरवाही बरतने वालों पर जल्द ही एक्शन होगा। फिलहाल प्रबंधन किसी तरह की राहत देने के मूड में नहीं है। सुर्खियों में रहने वाले ईडी वर्क्स अंजनी कुमार की सख्ती को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के हाथ-पैर फूले हुए हैं।

बीएसपी के प्लेट मिल के रफिंग स्टैंड में आग लगी। बताया जा रहा है कि टाई रॉड टूट गया था। हाइड्रोलिक आयल लीक होने की वजह से आग फैल गई। दावा किया जा रहा है कि दो दिन पहले ही सी राउंड में यह मामला सामने आया था।

विभाग ने कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य कराया। बावजूद, आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है। इधर-प्रोडक्शन दो-तीन दिन तक ठप होने की आशंका जताई जा रही है। केबल और मोटर तक जल गया है। हाईड्रोलिक पाइप तक जल गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 56 साल की उम्र में 5 km तक दौड़ीं प्रभा हुसैन, भारत में पहला स्थान, छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान
Next: बीएसपी सेक्टर 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद, बच्चे अब पढ़ेंगे यहां, प्रबंधन पर गंभीर आरोप

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.