Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वोट डालिए और ओपीडी, पैथोलॉजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी में पाइए 50% की छूट, शराब की दुकान रहेगी बंद
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

वोट डालिए और ओपीडी, पैथोलॉजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी में पाइए 50% की छूट, शराब की दुकान रहेगी बंद

02/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Cast-your-vote-and-get-50-discount-in-OPD-Pathology-X-ray-Sonography-liquor-shops-will-remain-closed
  • मतदाताओं को इलाज में मिलेगी विषेश छूट।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। जिले में लोकसभा आम चुनाव-2024 (Loksabha Election 2024) में मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाने में कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। विगत दिनों में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा मतदाताओं को छूट की पेशकश की घोषणा की गई।

ये खबर भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2024: EPF, EDLI और EPS-95 पर बड़ी खबर

इसी कड़ी में एक और स्वास्थ्य संस्थान स्वरा सिद्धी हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (Swara Siddhi Hospital Multispeciality Hospital) द्वारा इस मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने की पहल की गई है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदाता जागरूकता में उनके योगदान हेतु संस्थान के निर्देशक एवं सभी चिकित्सकों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ये खबर भी पढ़ें : मई दिवस 2024: भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल के श्रमिक सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरा सिद्धी हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (Swara Siddhi Hospital Multispeciality Hospital) के निर्देशक ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें उन्होंने मतदाताओं को ओपीडी, पैथोलॉजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी एवं भर्ती में 50 प्रतिशत की विशेष छूट देने की घोषणा की है। नागरिकों को उंगली पर मतदान की अमिट स्याही दिखाने पर 7 एवं 8 मई को छूट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : मैत्रीबाग में नौका विहार: पैडल बोट और चप्पू का अब लीजिए बच्चों संग मज़ा

इधर-मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी (Collector and District Magistrate Richa Prakash Chaudhary) ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये दुर्ग जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 07 मई 2024 को होने वाले मतदान के अवसर पर 05 मई 2024 की संध्या 6 बजे से 07 मई 2024 सम्पूर्ण दिवस को देशी विदेशी मदिरा दुकानों के लिए शुष्क अवधि/शुष्क दिवस घोषित की है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट का मिशन लक्ष्मी: एनीमिया, स्तन व प्रजनन अंगों के कैंसर के खिलाफ जंग, महिला कार्मिकों का मेडिकल चेकअप

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चौधरी के आदेशानुसार उक्त अवधि में जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग- कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल 3, 3 (क, ग), 4, 4 (क), 5, 5 (क), 7, 8, 9, 9 (क), सी.एस.1, सी.एस. 1-ख, सी.एस. 1-ग, एफ.एल. 10, 10 (क, ख), भांग एवं भांग घोटा की समस्त दुकानों तथा भण्डारण भाण्डागार भिलाई बंद रहेंगे। साथ ही उक्त अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें : मई दिवस 2024: Bhilai Steel Plant की संयुक्त यूनियनों का भाजपा के खिलाफ वेतन, ग्रेच्युटी, पेंशन पर एक और पर्चा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: आत्मसम्मान के साथ जीने का हक चाहते हैं वरिष्ठ नागरिक, मतदान पर बड़ा फैसला, BJP की बढ़ी धड़कन
Next: BSP कर्मचारियों का MP विजय बघेल से तीखा सवाल: 52 साल बाद SAIL की ग्रेच्युटी क्यों हुई सीलिंग, 15 लाख तक का नुकसान

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.