Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मजदूर दिवस 2026 पर Paid Holiday की मांग, BAKS पदाधिकारी मिले छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मजदूर दिवस 2026 पर Paid Holiday की मांग, BAKS पदाधिकारी मिले छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री से

Azmat ali 22/02/2026 1 minute read
BAKS officials meet Chhattisgarh Labour Minister, demanding paid holiday on Labour Day 2026

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS), भिलाई के प्रतिनिधियों ने मजदूर दिवस के लिए एक बार फिर से आवाज उठाई है।

  • छत्तीसगढ़ जैसे श्रम प्रधान राज्य में, संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिक राज्य के औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से सौजन्य भेंट की। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (01 मई) को राज्य में सवैतनिक अवकाश (Paid Holiday) घोषित किए जाने की औपचारिक मांग प्रस्तुत की।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रमिक वर्ग के सम्मान, उनके योगदान एवं अधिकारों के प्रतीक के रूप में विश्वभर में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ जैसे श्रमप्रधान राज्य में, जहाँ संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिक राज्य के औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वहाँ 01 मई को सवैतनिक अवकाश घोषित किया जाना श्रमिकों के सम्मान एवं मनोबल वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम सिद्ध होगा।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने विषय को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए इस पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव किशोर कुमार साव, कोषाध्यक्ष नवीन मिश्रा एवं कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा उपस्थित थे।

संस्था के महासचिव किशोर कुमार साव ने मंत्री से हुई भेंट को अत्यंत सकारात्मक एवं सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) सदैव कर्मचारी हितों की रक्षा एवं उन्नयन हेतु प्रतिबद्ध रहा है तथा विभिन्न मंचों पर श्रमिकों की समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी एवं तथ्यात्मक आधार के साथ प्रस्तुत करता रहा है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यदि 01 मई को सवैतनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो राज्य के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिक सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इससे श्रमिक वर्ग अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को हर्ष एवं गौरव के साथ मना सकेगा तथा उनके मनोबल एवं सम्मान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IOA Marathon 2026: पत्नी-बच्चों संग दौड़े इस्को स्टील प्लांट के अधिकारी, हौसला पड़ा सब पर भारी
Next: अयोध्या आंदोलन से प्रेरित, भिलाई की रामनवमी बनी मध्य भारत का सबसे बड़ा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन-पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.