Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जनहित की खबर: भिलाई सुपेला अंडर ब्रिज में बेमौसम जलभराव, फिसलन से हादसे
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

जनहित की खबर: भिलाई सुपेला अंडर ब्रिज में बेमौसम जलभराव, फिसलन से हादसे

Azmat ali 22/02/2026 (Last updated: 22/02/2026) 1 minute read
Public Interest News Unseasonal Waterlogging in Bhilai Supela Under Bridge Accidents occurring due to Slippery Conditions

नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और स्थायी समाधान की मांग की है। चंद्रा मौर्या अंडरपास जैसी स्थायी परेशानी से बचाने की मांग।

  • अंडर ब्रिज में पानी भरने और तीखे टर्निंग पॉइंट की वजह से ग्रिल पर वाहन फिसल रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शहर के सुपेला अंडर ब्रिज के हालात अब चिंताजनक होते जा रहे हैं। बेमौसम जलभराव ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थिति ऐसी बनती दिख रही है कि यह अंडर ब्रिज भी चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज जैसे हालात की ओर बढ़ रहा है, जहां पहले भी पानी भरने की समस्या सुर्खियों में रही है।

करोड़ों की लागत से बने इस अंडर ब्रिज से शहरवासियों को बड़ी उम्मीदें थीं। निर्माण के समय दावा किया गया था कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और मौर्या अंडरपास में आई जलभराव की समस्याओं से सीख लेकर इसे तैयार किया गया है। लेकिन बारिश से पहले ही यहां पानी भरने लगा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिसलन और हादसे का खतरा

अंडर ब्रिज में पानी भरने और तीखे टर्निंग पॉइंट की वजह से ग्रिल पर वाहन फिसल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों की जान जोखिम में है और रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोग डर के साये में सफर करने को मजबूर हैं।

सौंदर्यीकरण बनाम स्थायित्व

निर्माण के दौरान अंडर ब्रिज को रंग-रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया था। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सौंदर्यीकरण पर ज्यादा ध्यान देकर बुनियादी ड्रेनेज व्यवस्था को नजरअंदाज किया गया? जनता के टैक्स के पैसे से बने इस प्रोजेक्ट से लोगों को राहत की उम्मीद थी, पर वर्तमान हालात निराशाजनक हैं।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो यह अंडर ब्रिज भी चंद्रा मौर्या अंडरपास की तरह स्थायी परेशानी का कारण बन सकता है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है, ताकि किसी संभावित अनहोनी से पहले हालात को सुधारा जा सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Steel Supply Chain को मजबूत करने भारत-ब्राजील ने मिलाया हाथ, इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी बोले…
Next: 33 नाबालिग बच्चों के जघन्य यौन शोषण पर 2 दोषियों को मृत्युदंड की सजा, Pornographic से जुड़ा केस, पढ़िए POCSO कोर्ट का फैसला

Related Stories

Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
Councilor Vashishtha Narayan Mishra passes Away read about his Association with the BSP and his Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.