Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैत्रीबाग में नौका विहार: पैडल बोट और चप्पू का अब लीजिए बच्चों संग मज़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मैत्रीबाग में नौका विहार: पैडल बोट और चप्पू का अब लीजिए बच्चों संग मज़ा

01/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Boating-in-Maitribagh-Now-enjoy-paddle-boat-with-children

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मैत्रीबाग में एक बार फिर आप नाव का लुत्फ उठा सकते हैं। लंबे समय से बंद सुविधा का आगाज हो गया है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित मैत्री बाग में जनसाधारण के मनोरंजन के लिए नौका विहार की सुविधा को पुनः प्रारंभ किया गया।
विशेषकर बच्चों के नौका विहार हेतु छोटे बोट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। भिलाई स्टील प्लांट ने दी बड़ी राहत।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: यूनिफाइड मेंबर पोर्टल की उपयोगिता, महत्ता और जरूरतें

नौका विहार का उद्घाटन नगर सेवाएं विभाग के महाप्रबंधक विष्णु के पाठक ने किया। मैत्रीबाग के आकर्षण का केन्द्र रहे नौका विहार में पैडल बोट एवं चप्पू बोट शामिल हैं। विशेषकर बच्चों के नौका विहार हेतु छोटे बोट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

 ये खबर भी पढ़ें : Online Joint Declaration: EPFO सदस्य नाम और डिटेल्स ऐसे करें ठीक

प्रतिदिन आस पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में पर्यटक मैत्री बाग में पर्यटन एवं मनोरंजन करने हेतु आते है। यहां के चिड़ियांघर के मुख्य आकर्षण में सफेद बाघ, विभिन्न प्रजाति के जंगली जानवर, झील, टॉय ट्रेन इत्यादि शामिल है। अब नौका विहार का आनंद भी आमजन तथा पर्यटक उठा सकेंगे। नौका विहार हेतु तालाब एवं इसके आस-पास के क्षेत्र की साफ-सफाई तथा सौंदर्यीकरण कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: इस विभाग को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली पर एक और सर्टिफिकेट

मैत्रीबाग में प्रतिवर्ष ठंड में आयोजित होने वाली भव्य पुष्प प्रदर्शनी में भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होते हैं। भिलाई का मैत्री बाग सफेद बाघों की वजह से भारत के शीर्ष चिड़ियाघरों में से एक है। मैत्री बाग प्रबंधन ने सेंट्रल जू अथॉरिटी के नियमानुसार, अब तक देश के 5 से अधिक चिड़ियाघरों में सफेद बाघों का आदान-प्रदान किया है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: BMS लोकसभा चुनाव में करेगा शत प्रतिशत मतदान, लिया

चिड़ियाघर के मुख्य द्वार के निकट स्थित झील में गर्मी के मौसम में नौका विहार पर्यटकों को राहत देने के साथ-साथ सुंदर पुष्प तथा पक्षियों सहित कई मनमोहक दृष्यों का आनंद उठाने का अवसर प्रदान करता है। पर्यटकों की सुरक्षा हेतु भी नौका विहार में उचित व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Pension: क्या है सदस्य पेंशन? बेहद आसानी से ऐसे ले सकते है जबरदस्त स्कीम का लाभ

नौका विहार की सुविधा पुनः उद्घाटन करने के अवसर पर उप महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डाक्टर एनके जैन, सहायक महाप्रबंधक (टीएसडी) पीपी राय, सहायक महाप्रबंधक (टीएसडी) एसके झा सहित उद्यानिकी विभाग के राजेश शर्मा, एसके अग्रवाल, ललित कुमार, के नरसय्या, खीरु प्रसाद, चन्द्रकिरण ठाकुर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : बधाई हो…! भिलाई स्टील प्लांट के मज़दूरों को अब मिलेगा 1400 रुपए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट का मिशन लक्ष्मी: एनीमिया, स्तन व प्रजनन अंगों के कैंसर के खिलाफ जंग, महिला कार्मिकों का मेडिकल चेकअप
Next: मई दिवस 2024: भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल के श्रमिक सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.