Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IOA Marathon 2026: पत्नी-बच्चों संग दौड़े इस्को स्टील प्लांट के अधिकारी, हौसला पड़ा सब पर भारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IOA Marathon 2026: पत्नी-बच्चों संग दौड़े इस्को स्टील प्लांट के अधिकारी, हौसला पड़ा सब पर भारी

Azmat ali 22/02/2026 1 minute read
IOA Marathon 2026 IISCO Steel Plant officials Run With Their Wives and Children

ED Works विपिन कुमार सिंह, ED Projects प्रवीण कुमार, ED HR यूपी. सिंह, CGM Power अजय शर्मा जोश के साथ ट्रैक पर उतरे।

51 बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया और 45 सम्मानित महिलाओं ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए दौड़ पूरी की।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। IISCO OFFICERS ASSOCIATION (IOA) के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। रविवार को IOA Marathon 2026 केवल एक खेल आयोजन नहीं था, बल्कि यह एक सोच, एक संकल्प और एक सपने की साकार अभिव्यक्ति थी। यह आयोजन शानदार ढंग से सफल रहा और पूरे ISP परिवार के लिए गर्व का विषय बन गया।

इस मैराथन में लगभग 70 ISP अधिकारी उत्साहपूर्वक दौड़े। ED Works विपिन कुमार सिंह, ED Projects प्रवीण कुमार, ED HR यूपी. सिंह, CGM Power अजय शर्मा भी पूरे जोश के साथ ट्रैक पर उतरे।

केवल अधिकारी ही नहीं, बल्कि 51 बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया और 45 सम्मानित महिलाओं ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए दौड़ पूरी की। यह दृश्य अत्यंत प्रेरणादायक था। परिवार, स्वास्थ्य और सामूहिकता का अद्भुत संगम। आईओए मैराथन के साथ ज़ुम्बा वार्म अप प्रोग्राम था, जो कि शानदार रहा।

IOA Marathon 2026 में तीन ओपन ग्रुप बनाए गए थे
ग्रुप A (5 किमी-पुरुष)
IOA ऑफिस से मानिकचंद बॉयज़ स्कूल तक
ग्रुप B (3.5 किमी- महिलाएँ)
IOA ऑफिस से हॉस्टल मोड़, हीरापुर तक
ग्रुप C (2 किमी-सभी के लिए)
IOA ऑफिस से टनल गेट मोड़ तक

इस मैराथन की सबसे विशेष बात यह थी कि इसमें कोई प्रथम, द्वितीय या तृतीय पुरस्कार नहीं रखा गया था। यहाँ सिद्धांत स्पष्ट था। जो भी ट्रैक पूरा करेगा, वही विजेता है। प्रत्येक प्रतिभागी पुरुष, महिला और बच्चों को एक मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। ट्रैक पर हर स्थान पर पानी की बोतलों की व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

IOA समिति के साथ ISP Sports Department के 30 स्वयंसेवक और “30 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 28 हीरापुर पुलिसकर्मी, बर्नपुर अस्पताल की एम्बुलेंस, एक मेडिकल ऑफिसर और एक कंपाउंडर सभी ने मिलकर अनुशासन, सुरक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरीन व्यवस्था सुनिश्चित की। अंत में सभी प्रतिभागियों को स्नैक्स पैकेट भी वितरित किया गया।

IOA के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने कहा: “मेरे बाबूजी हमेशा कहा करते थे बड़े सपने देखो और उन्हें समर्पण के साथ पूरा करने में जुट जाओ, एक दिन वह अवश्य साकार होंगे।” जब से उन्होंने IOA अध्यक्ष का दायित्व संभाला, उनके मन में एक सपना था। IOA अपनी स्वयं की मैराथन आयोजित करे।

यह विचार कई बार चर्चा में आया, परंतु उस समय सहमति नहीं बन सकी। बाद में जब वे Burnpur Club के मानद सचिव बने, तब भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया, पर व्यस्तताओं के कारण वह संभव नहीं हो पाया। “लेकिन यदि इरादा मजबूत हो, तो सपने धुंधले नहीं पड़ते।” एक समर्पित IOA बैठक और सामूहिक प्रयासों के बाद आज वह सपना आपके सामने साकार रूप में उपस्थित है IOA Marathon 2026।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 33 नाबालिग बच्चों के जघन्य यौन शोषण पर 2 दोषियों को मृत्युदंड की सजा, Pornographic से जुड़ा केस, पढ़िए POCSO कोर्ट का फैसला
Next: मजदूर दिवस 2026 पर Paid Holiday की मांग, BAKS पदाधिकारी मिले छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री से

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.