Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चुनावी चकल्लस: देवेंद्र यादव बिलासपुर से चुनावी पिच पर, सुर्खियां बटोर रहे भिलाई में, तो क्या पांडेयजी का रास्ता हो रहा साफ…
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

चुनावी चकल्लस: देवेंद्र यादव बिलासपुर से चुनावी पिच पर, सुर्खियां बटोर रहे भिलाई में, तो क्या पांडेयजी का रास्ता हो रहा साफ…

06/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Elections-2024-Devendra-Yadav-is-on-the-election-pitch-from-Bilaspur-is-making-headlines-in-Bhilai-so-is-Pandeyjis-path-being-cleared
  • वीडियो मैसेज के साथ कांग्रेसी कैप्शन लिख रहे हैं कि जी हां यह वही देवेंद्र हैं। भिलाई का महापौर, भिलाई का विधायक, भिलाई से निकला बिलासपुर पहुंचा एक बार जरूर देखें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में भिलाई की खास भूमिका है। भिलाईनगर सीट से विधायक देवेंद्र यादव (Devendra Yadav, MLA from Bhilai Nagar seat) इस बार बिलासपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। लेकिन, भिलाई में उत्सकुता बरकरार है। भिलाई के लोग बिलासपुर पर नजर जमाए हुए हैं। वहीं, पूर्व महापौर और वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव का वीडियो मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। भिलाई और वैशालीनगर की जनता से अपील कर रहे हैं कि वह राजेंद्र साहू के लिए वोट करें।

ये खबर भी पढ़ें : Third Phase Lok Sabha Election 2024: 12 राज्य, 94 सीट, 1351 प्रत्याशी, छत्तीसगढ़ में यहां वोटिंग

देवेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं बिलासपुर से उनके साथ उनके कई युवा साथी भी बिलासपुर में डेरा डाले हुए हैं। लेकिन कहीं ना कहीं पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव के बाद भिलाई में उनके युवा साथियों की फौज भी उनके साथ जाने से भिलाई की राजनीतिक पिच पर सन्नाटा सा लगने लगा था। वहीं, उनके कई वीडियो जो बिलासपुर से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में वायरल किया जा रहे हैं। वह वीडियो भिलाई में चर्चा का विषय भी है और उनकी सक्रियता को लोग याद भी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: Durg लोकसभा क्षेत्र में करीब 11 लाख युवा मतदाता, एजुकेशन हब के वोटर्स का समझिए समीकरण

विधायक देवेंद्र यादव के चाहने वाले बिलासपुर चुनाव में उनकी क्या स्थिति है, उनकी सक्रियता, उनकी जीत-हार की चर्चा कर रहे हैं। लेकिन कुल मिलाकर यह देखा गया है इस चुनाव में खासकर भिलाई नगर विधानसभा में एक सन्नाटा सा छाया रहा।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: थमा चुनावी शोर, छत्तीसगढ़ के सबसे साक्षर जिला दुर्ग में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स, राजेंद्र साहू-विजय बघेल में सीधी टक्कर

वहीं, दुर्ग जिले से सरोज पांडे भाजपा प्रत्याशी के रूप में कोरबा में हैं। कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) और देवेंद्र यादव के शहर से बाहर रहने की वजह से लगभग लगभग यह कहा जा सकता है पूरी राजनीति शांत सी नजर आने लगी है। भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू अपना-अपना चुनाव लड़कर लौटे और दुर्ग में डेरा डाल दिया था। इनके वापस आने से राजनीतिक गलियारों में और कार्यकर्ताओं में थोड़ी हलचल नजर आई। लेकिन वह राजनीतिक गर्माहट शहर में देखने को नहीं मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Pension News: कब-किसे और कैसे मिलेगी विधवा, विधुर पेंशन, पढ़िए EPFO की गाइडलाइन

वहीं, कुछ लोग यह भी मजा ले रहे हैं कि देवेंद्र यादव को चुनाव जीताने के लिए भाजपा के लोग सक्रिय हैं। बिलासपुर से देवेंद्र यादव चुनाव जीत जाएंगे तो भिलाई नगर की सीट खाली होगी और पांडेयजी का रास्ता साफ हो जाएगा। बहुत कम वोटों के अंतर से ही देवेंद्र यादव को जीत मिली थी।

ये खबर भी पढ़ें : Pension News: कब-किसे और कैसे मिलेगी विधवा, विधुर पेंशन, पढ़िए EPFO की गाइडलाइन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनाव से एक दिन पहले Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को बड़ी राहत, भिलाई टाउनशिप में अब दोनों वक्त पानी, BMS ने दिया सांसद विजय बघेल को श्रेय
Next: Lok Sabha Election 2024: Durg में 8000 से ज्यादा अफसर-कर्मी कराएंगे इलेक्शन, 1200 से अधिक रिजर्व, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.