Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले दुर्ग जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, जिला बल से लेकर बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले दुर्ग जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, जिला बल से लेकर बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

06/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Election-2024-Tight-arrangements-paramilitary-force-deployed-in-Durg-district
  • मंगलवार को दुर्ग लोकसभा सहित प्रदेश के सात निर्वाचन क्षेत्र में होगी वोटिंग

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को होने वाली वोटिंग के लिए प्रशासनिक स्तर पर तगड़ी तैयारी कर ली गई है। दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी हैं। मतदान से 72 घंटे पहले सभी इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: Durg लोकसभा क्षेत्र में करीब 11 लाख युवा मतदाता, एजुकेशन हब के वोटर्स का समझिए समीकरण

किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो इसके लिए ARO, पुलिस, सेक्टर अधिकारी और केन्द्रीय सशस्त्र बलों का आपस में कोऑर्डिनेशन जरूरी है। जिन इलाकों पर जिनकी ड्यूटी लगी हो वे पूरी ईमानदारी के साथ वहां दिखाई दे और फील्ड पर भी वर्दी में जवान गश्त करते नजर आए। उन्होंने मतदान दिवस के दिन पोलिंग बूथों पर सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: Durg लोकसभा क्षेत्र में करीब 11 लाख युवा मतदाता, एजुकेशन हब के वोटर्स का समझिए समीकरण

कानून व्यवस्था संबंधी बैठक के दौरान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में मतदान संबंधी की जा रही तैयारियों और सुरक्षा-व्यवस्था के साथ ही फ्लैग मार्च, जांच आदि की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि दुर्ग लोकसभा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष और पारदर्शिता से इलेक्शन कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: Durg में 8000 से ज्यादा अफसर-कर्मी कराएंगे इलेक्शन, 1200 से अधिक रिजर्व, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान

उन्होंने पुलिस और केंद्रीय बलों को सेक्टर अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन बनाने और इलेक्शन प्रोसेस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने कहा है। मतदान दिवस पर सौ मीटर के परिक्षेत्र में वोटर के अलावा दूसरे व्यक्ति नहीं रहेंगे, इसका विशेष ध्यान रखें।

ये खबर भी पढ़ें : Third Phase Lok Sabha Election 2024: 12 राज्य, 94 सीट, 1351 प्रत्याशी, छत्तीसगढ़ में यहां वोटिंग

बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

दुर्ग पुलिस अधीक्षक (SP) जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए एक हजार आठ सौ 29 (1,829) सैनिक बल तैनात किए गए हैं। आठ विधानसभा क्षेत्र में एक हजार 70 (1,070) वर्दीधारी, चार सौ 39 (439) विशेष पुलिस अधिकारी और तीन सौ बीस (320) क्षेत्र अर्द्ध सैनिक बल को तैनात किया गया हैं। निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए CRPF, BSF की टुकड़ियां जिले में पहुंच चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: Durg लोकसभा क्षेत्र में करीब 11 लाख युवा मतदाता, एजुकेशन हब के वोटर्स का समझिए समीकरण

जरूरत के मुताबिक पोटिंग सेंटर्स में बल तैनात कराए जा रहे है। हरेक बूथ में पुलिस की भी ड्यूटी लगाई जा चुकी हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिंहित कर सुरक्षा बल लगाए गए है। पुलिस प्रशासन के अफसरों के द्वारा संवेदनशीलता के साथ निर्वाचन के कार्य की पूरी तैयारी सुनिश्चित कर ली हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा संवदेनशील मतदान केंद्रों का मुआयना कर, जरूरी व्यवस्था बनाने निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों में एक्स्ट्रा पुलिस बल लगाए गए है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: Durg के स्ट्रॉग रूम के लिए कड़ी व्यवस्था, पुलिस ने रुट किया डायवर्ट, एंट्री-एग्जिट का बनाया फिक्स प्वाइंट

पेट्रोलिंग के साथ लगातार हो रही चेकिंग

पेट्रोलिंग के लिए 70 पार्टी बनाई गई हैं। रात में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं। भारी मात्रा में लाए जाने वाले नकदी, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों आदि की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही हैं। इलाके से गुजरने वाले टू व्हीलर और फोर व्हीलर्स की कड़ी जांच की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : चुनावी चकल्लस: देवेंद्र यादव बिलासपुर से चुनावी पिच पर, सुर्खियां बटोर रहे भिलाई में, तो क्या पांडेयजी का रास्ता हो रहा साफ…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election 2024: Durg के स्ट्रॉग रूम के लिए कड़ी व्यवस्था, पुलिस ने रुट किया डायवर्ट, एंट्री-एग्जिट का बनाया फिक्स प्वाइंट
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में हादसा, मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.