Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इम्प्लाइज पेंशन स्कीम 1995: हायर पेंशन कैलकुलेशन पर बड़ी खबर, प्रो-रेटा और 60 माह के औसत पर बोला EPFO
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

इम्प्लाइज पेंशन स्कीम 1995: हायर पेंशन कैलकुलेशन पर बड़ी खबर, प्रो-रेटा और 60 माह के औसत पर बोला EPFO

15/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Employees-Pension-Scheme-1995-Big-news-on-higher-pension-calculation-EPFO-__said-on-pro-rata-and-average-of-60-months
  • ईपीएफओ मुख्यालय की एडिशनल सीपीएफसी पेंशन अपराजिता जग्गी ने जवाब दिया है।
  • स्कीम में मॉडिफिकेशन दो चीज पर हुआ था। पहला कैलकुशन प्रो रेटा आधार पर होगा और दूसरा 12 माह के बजाय 60 माह के एवरेज पर, ताकि एक सही एवरेज पेंशनेबल सैलरी मिल पाए।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) कैलकुशन को लेकर कई सवाल उठाए जाते हैं। हायर वेज पर अंशदान लेने और न्यूनतम सीमा तय करने पर सवाल उठाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी पेंशन योजना 1995: कनार्टक हाईकोर्ट के फैसले पर अब ये करने जा रहा EPFO

इसी को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) से बड़ी खबर आ रही है। इम्प्लाइज पेंशन स्कीम 1995 (Employees Pension Scheme 1995) से जुड़े सवालों का जवाब अब आधिकारिक रूप से आना शुरू हो गया है। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) की गणना पर ईपीएफओ (EPFO) का जवाब आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Pension News: क्या ईपीएस और ईपीएफ एक ही हैं…

ईपीएफओ मुख्यालय की एडिशनल सीपीएफसी पेंशन (Additional CPFC Pension) अपराजिता जग्गी से किसी जया शर्मा ने सवाल किया कि हायर वेजेज पर अंशदान लिया गया, पेंशन भुगतान के लिए न्यूनतम सीमा क्यों हैं? जवाब दिया गया कि पेंशन योजना एक कॉमन फंड पर आधारित होता है। सभी सदस्यों का कंट्रीब्यूशन होता है, वह एक पूल में जाता है, उसी में से बेनिफिट दिए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: EPFO सदस्य जानिए PPO Number, वरना अटक जाएगी पेंशन, यह है सबसे आसान तरीका

इसका मतलब है कि हर साल लेखा-जोखा ईपीएफओ को करना पड़ता है कि जो फंड है, उसमें जो पैसा आ रहा है, वह पर्याप्त है या नहीं। हमें आज जो रिटायर हो रहे हैं, सिर्फ उन्हें पेंशन नहीं देनी है। आज जो ज्वाइंट किए हैं, कुछ समय के बाद वह रिटायर होगा। रिटायरमेंट के बाद वह पेंशन लेता रहेगा। तो हमारे किसी भी दिन को जितने भी सदस्य होते हैं। हर साल इसके लिए एनुअल वैलुएशन ऑफ फंड होता है।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी पेंशन योजना 1995: EPS 95 पेंशन कैसे काम करती है, जानिए

सरकार चाहे तो बेनिफिट कम कर सकती है…

फंड का आंकलन सरकार कराती है। कितना मुनाफा दे रहे हैं, कितनी आय होती है। योजना में प्रावधान है कि आकलन के आधार पर केंद्र सरकार चाहे तो किसी बेनिफिट को बढ़ा सकती है या घटा सकती है। अंशदान रेट को बढ़ा सकती है, कम कर सकती है, कितने समय के लिए दिया जाना है, यह फैसला लिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : सभी बैंकों के Pension Portals होंगे पेंशनभोगी पोर्टल में Integrated

इसलिए पेंशन गणना का फॉर्मला सुधारना पड़ता है

ईपीएफओ की इंट्रेस रेट से आय होती है। कभी रेट 12-13 प्रतिशत थी, आज 7-8 प्रतिशत इंट्रेस रेट ही रह गई है। इसलिए पेंशन गणना का फॉर्मला सुधारना पड़ता है। 2014 में सुधार किया गया। स्कीम में मॉडिफिकेशन किया गया था, उसमें दो चीज को लाया गया था। पहली कैलकुशन प्रो रेटा आधार पर होगी और दूसरी 12 माह के बजाय 60 माह का एवरेज लेंगे, ताकि एक सही एवरेज पेंशनेबल सैलरी मिल पाए। इसके लिए आधार तय किया गया।
एडिशनल सीपीएफसी पेंशन अपराजिता जग्गी ने कहा-बहुत से ऐसे सदस्य हैं, जिनकी शुरु में आय अधिक होती है। उम्र बढ़ने से वेतन कम होता है। ऐसे लोगों के लिए एवरेज लेते हैं तो वह सही से आता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO NEWS: PPO नंबर में गलत इंट्री से बचें, EPS 95 पेंशनर्स को ऐसे मिली 1 लाख 70 हजार बकाया पेंशन

सुप्रीम कोर्ट ने सभी मॉडिफिकेशन पर मुहर लगाई

ईपीएफओ का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी मॉडिफिकेशन पर मुहर लगाया था। हम इसी आधार पर पेंशन दे रहे हैं। जो लोग हायर पेंशन पर आवेदन किए हैं। उनसे बिना पूछे हायर पेंशन सैलरी पर कंट्रीब्यूशन पेंशन फंड में नहीं डाल रहे हैं। डिमांड लेटर दिया जा रहा है। आपको तय करना है कि पैसा जमा करना है या नहीं। लेकिन, यह वैकल्पिक योजना है। बाध्यता नहीं है कि अंशदान देना पड़ेगा। अगर आपको लगता है कि पेंशन कम बन रही है तो आप बाध्य नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें : पैसा अटका है या नहीं सुन रहा EPFO तो आइए CPENGRAMS पोर्टल पर, पेंशन अदालत करेगी न्याय

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: बिजली बिल हाफ का लाभ सितंबर से जून 2024 तक मिलेगा उपभोक्ता को, BMS-प्रबंधन के बीच बड़ी बैठक
Next: भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 से बड़ी खबर, सफल रहा सीवी-2 कास्टर से ब्लूम कास्टिंग का हॉट ट्रायल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.