Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995: कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर अब ये करने जा रहा EPFO
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी पेंशन योजना 1995: कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर अब ये करने जा रहा EPFO

11/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Employees-Pension-Scheme-1995-Now-EPFO-__is-going-to-do-this-on-the-decision-of-Karnataka-High-Court
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में जारी किए गए निर्णय के अनुसरण में कार्रवाई के तरीके का सक्रिय रूप से मूल्यांकन करेगा।
  • भारत के वर्तमान में 21 देशों के साथ सामाजिक सुरक्षा समझौते हैं। ये समझौते इन देशों के कर्मचारियों के लिए पारस्परिक आधार पर निरंतर सामाजिक सुरक्षा कवरेज सुनिश्चित करते हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। ईपीएस 95 पेंशन (EPS 95 Pension) को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ी गई। सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई हुई। इसके बाद ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। पैसा जमा कराया गया। लेकिन आज तक पेंशन चालू नहीं हो सकी है। वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) के एक फैसले ने ईपीएफओ (EPFO)  में हड़कंप मचा हुआ है। सामाजिक सुरक्षा कवरेज की गारंटी आदि को लेकर टिप्पणी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: EPFO, 38 हजार पेंशन, इंवेस्टमेंट, रिटर्न और कैलकुलेशन पर बड़ा दावा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय (Karnataka High Court) द्वारा हाल ही में जारी किए गए निर्णय को महत्व दे रहा है। यह निर्णय कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के अनुच्छेद 83 और कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के अनुच्छेद 43ए में उल्लिखित अंतरराष्ट्रीय श्रमिकों के लिए विशिष्ट प्रावधानों से संबंधित है, जिन्हें संविधान के अनुच्छेद 14 के साथ असंगत माना गया था। ईपीएफओ इस निर्णय के अनुसरण में कार्रवाई के तरीके का सक्रिय रूप से मूल्यांकन कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: EPFO, 38 हजार पेंशन, इंवेस्टमेंट, रिटर्न और कैलकुलेशन पर बड़ा दावा

सामाजिक सुरक्षा कवरेज

भारत के वर्तमान में 21 देशों के साथ सामाजिक सुरक्षा समझौते हैं। ये समझौते इन देशों के कर्मचारियों के लिए पारस्परिक आधार पर निरंतर सामाजिक सुरक्षा कवरेज सुनिश्चित करते हैं। जब इन देशों के नागरिक एक-दूसरे के क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करते हैं, तो उनका सामाजिक सुरक्षा कवरेज निर्बाध रहता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: पेंशन को लेकर EPFO और सरकार को 4 सुझाव, पेंशन योग्य वेतन सीमा में संसोधन से बढ़ेगा पैसा

समझौतों का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रोजगार में सामाजिक सुरक्षा कवरेज की गारंटी

इन समझौतों का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रोजगार (international employment) के दौरान कर्मचारियों के निर्बाध सामाजिक सुरक्षा कवरेज की गारंटी देना है। ये समझौते भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय आवाजाही को बढ़ावा देने और जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाने के क्रम में बहुत महत्वपूर्ण हैं। ईपीएफओ ऐसे सामाजिक सुरक्षा समझौतों के लिए भारत में संचालन एजेंसी के रूप में कार्य करता है।

ये खबर भी पढ़ें : आप मेंबर पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। बस UAN में आपका KYC अपडेट होना जरूरी है। ईपीएफओ सदस्य ध्यान दें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BMS गुटबाजी पर चन्ना केशवलू का बड़ा बयान, कहा-फर्जीवाड़ा करने वाले जाएंगे जेल
Next: पैसा अटका है या नहीं सुन रहा EPFO तो आइए CPENGRAMS पोर्टल पर, पेंशन अदालत करेगी न्याय

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.