Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News : महाराष्ट्र-हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के साथ Chhattisgarh में फिर होगा विधानसभा चुनाव, अधिसूचना जारी
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Big News : महाराष्ट्र-हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के साथ Chhattisgarh में फिर होगा विधानसभा चुनाव, अधिसूचना जारी

22/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
छत्तीसगढ़-की-राजधानी-की-रायपुर-दक्षिण-सीट-पर-कराएं

-छत्तीसगढ़ की अति महत्वपूर्ण सीट पर कराएं जाएंगे इलेक्शन

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिन के भीतर फिर चुनाव कराए जाएंगे। इसकी प्रशासनिक और राजकीय गतिविधियां तेज हो चुकी है। जबकि इसकी सुगबुगाहट की चर्चा काफी दिनों से की जा रही है। प्रदेश की राजधानी में मौजूद अति महत्वपूर्ण सीट पर विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। जानकारों की मानें तो 17 दिसंबर के पहले चुनाव कराए जाएंगे। जबकि यह माना जा रहा है कि महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव कराए जा सकते है।

राजधानी की रायपुर दक्षिण सीट पर विधानसभा के उप चुनाव कराए जाएंगे। 2023 विधानसभा चुनाव में यहां से निर्वाचित हुए बृजमोहन अग्रवाल 2024 के लोकसभा चुनाव में रायपुर से सांसद बन चुके है। नियमत: बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा से 17 जून को इस्तीफा सौंप दिया। 17 जून से रायपुर दक्षिण सीट को रिक्त माना जा रहा है। इसी दिन इस सीट को रिक्त मानते हुए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के प्रकाशन के बाद रिक्तता की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी गई है। जानकार बताते है कि अधिसूचना जारी होने के छह महीने के अंदर चुनाव संपन्न हो जाना चाहिए। इस लिहाज से 17 दिसंबर के पहले रायपुर दक्षिण को नया विधायक मिल जाएगा। जबकि जानकार बता रहे है कि महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्म-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव इसी साल होने है। इस आम चुनाव के साथ रायपुर दक्षिण सीट पर उप चुनाव कराए जा सकते है।

-गवर्नर ने स्वीकारा इस्तीफा
प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायकों में शामिल और प्रदेश के सीनियर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नियमत: अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह को सौंप दिया था। यहां से मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने मंजूर करते हुए राजभवन भेज दिया था। राज्यपाल ने भी बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Latest Job 2024 : इस स्टेट में निकली सीधी भर्ती, फ्री में भरिए फॉर्म, 50 हजार तक पाइए Salary  
Next: SAIL, RINL, NMDC, नगरनार स्टील प्लांट और अधिकारियों के लिए होने जा रहा कुछ खास, SEFI ने एचडी कुमार स्वामी से की बात

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.