Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: ग्रेच्युटी केस पर कर्मचारियों की बड़ी जीत, प्रबंधन तैयार, 16 जुलाई को अंतिम बहस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: ग्रेच्युटी केस पर कर्मचारियों की बड़ी जीत, प्रबंधन तैयार, 16 जुलाई को अंतिम बहस

25/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-NEWS-Big-victory-for-employees-on-gratuity-case-management-ready-final-debate-on-16th-July
  • 55 प्रकरण का एक साथ निराकरण होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) की नजर इस वक्त ग्रेच्युटी विवाद पर टिकी हुई है। मामले की सुनवाई हो रही है। अब इस प्रकरण पर निर्णायक सुनवाई के लिए प्रबंधन तैयार हो गया है। 16 जुलाई को अंतित बहस होगी। सबकुछ सही रहा तो कर्मचारियों के हित में फैसला हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: चंदा वसूली और लेटर पैड के इस्तेमाल पर 5 BMS नेताओं को नोटिस, पढ़िए डिटेल

ग्रेच्युटी दावा प्रकरण पर सोमवार की सुनवाई में प्रबंधन की ओर से संतोख सिंह-महाप्रबंधक प्रभारी (विधि) एवं तुषार राय चौधरी, सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक- नियम) उपस्थित हुए। ग्रेच्युटी दावा प्रकरण दायर करने वाले सेवानिवृत कर्मियों की ओर से सीटू नेता एसपी डे एवं प्रवीण कालमेघ के अलावा आवेदक रूप सिंह भुआरिया भी स्वयं उपस्थित हुए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: QCFI ने बेस्ट सर्पोटिंगऑर्गेनाईजेशन अवार्ड जीता, ट्रॉफी मिली भिलाई स्टील प्लांट के ED HR को

प्रबंधन की ओर से सीटू नेता द्वारा 27 दिसंबर 2023 को प्रस्तुत किए गए प्रत्युत्तर (Rejoin der) का counter reply प्रस्तुत किया गया एवं नियंत्रक अधिकारी से इस प्रकरण के शीघ्र निराकरण का निवेदन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Job Alert: RITES में निकली वैकेंसी, ढाई लाख से अधिक सैलरी, देखें डिटेल

कर्मियों की ओर से प्रस्तुत तर्क

कर्मियों की ओर से एसपी डे ने कहा कि प्रबंधन ने जानबूझकर इस मामले को इतना खींचा है। पहले 6 सुनवाई में तो प्रबंधन के अलग-अलग अधिकारी आते रहे। किंतु दावा आवेदन पर कोई भी उत्तर नहीं दिया। उसके बाद भी किसी न किसी बहाने से जवाब देने में अनावश्यक देरी की।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO Update: क्या है KYC? क्यों जरूरी हो जाता है इसे अप्लाई करना? जानें इम्पॉर्टेंट बातें

प्रबंधन द्वारा दावा आवेदन पर दिए गए जवाब का प्रत्युत्तर सीटू द्वारा अगले ही पेशी में दे दिए जाने के पश्चात प्रबंधन ने उसका जवाब देने के लिए 6 महीने और लगा दिए। आज भी प्रबंधन द्वारा Rejoinder का जवाब देते हुए इस्पात मंत्रालय द्वारा 5/1/2021 को जारी परामर्श पत्र का उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने अपने अधीनस्थ सभी केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों से ग्रेच्युटी में एकरूपता लाने का आग्रह किया था, किंतु उक्त पत्र की कोई प्रतिलिपि प्रस्तुत नहीं की गई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL ने Nation Builders 2024 के बीच भारत के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं में बनाई जगह

सीटू ने प्रबंधन की मंशा पर उठाए सवाल

सीटू नेता एसपी डे ने ग्रेच्युटी प्रकरण के शीघ्र निराकरण के प्रबंधन के निवेदन की मंशा पर सवाल उठाते हुए, जब इस्पात मंत्री के उक्त पत्र की प्रतिलिपि मांगी तो प्रबंधन की ओर से उपस्थित हुए दोनों अधिकारी असमंजस में पड़ गए और कहने लगे कि इस पत्र का इस प्रकरण से कोई विशेष संबंध नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: मालगाड़ी में फंसा मजदूर, तड़पकर मौत

तब नियंत्रक अधिकारी ने प्रबंधन प्रतिनिधियों से पूछा कि क्या उक्त पत्र का उल्लेख जिस पंक्ति में किया गया है, उसे उनके बयान का हिस्सा न माना जाए। इससे प्रबंधन के दोनों अधिकारी असमंजस में पड़ गए और अंततः यह सहमति बनी कि 16 जुलाई से पहले प्रबंधन उक्त पत्र की प्रतिलिपि आवेदक प्रतिनिधि को उपलब्ध कराएगी ताकि 16 जुलाई को दोनों पक्ष अपना अंतिम तर्क प्रस्तुत कर सके।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट में 11 जुलाई को 24 घंटे की हड़ताल

कुल 55 प्रकरणों का एक साथ होगा निराकरण

सुनवाई में नियंत्रक अधिकारी ने इस बात को दोहराया कि पूर्व में बनी सहमति के अनुसार रूप सिंह भुआर्य दावा प्रकरण में वाद प्रश्नों के निराकरण के आधार पर अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। अतः दोनों पक्ष इस बात को सुनिश्चित कर लें कि सभी प्रकरणों के वाद प्रश्न एक समान हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भारत का ई-श्रम पोर्टल छाया स्विट्जरलैंड के जिनेवा में, श्रमिक इन सुविधाओं का लें लाभ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय से प्रशासनिक सुधार पर बड़ी रिपोर्ट
Next: SAIL वेतन समझौता, एरियर, पदनाम पर फूटा गुस्सा, मैराथन मीटिंग में तय करें मामला, वरना…देखिए वीडियो

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.