Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO News: कौन बन सकता है EPF का सदस्य, जानें इम्पॉर्टेंट डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO News: कौन बन सकता है EPF का सदस्य, जानें इम्पॉर्टेंट डिटेल

01/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-News-Who-can-become-a-member-of-EPF-know-important-details
  • महत्वपूर्ण बात यह है कि एक बार जो व्यक्ति EPF का सदस्य बन जाता है, वह तब भी सदस्य बना रहेगा जबकि उसका वेतन 15 हजार रुपए से अधिक हो जाता है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। आज हम आपको ‘EPF अधिनियम 1952 (EPF Act 1952) के तहत सदस्यता की शर्तों’ के बारे में बताएंगे। आपके सबसे विश्वसनीय @Suchnaji.com News पर हम आपको इस बारे में आज विस्तार से बताएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: केंद्रीय बजट में 7500 रुपए पेंशन का प्रावधान करें, प्रभु राम होंगे प्रसन्न, अन्यथा उपचुनाव में…

आज हम बताते है कि ‘कर्मचारी भविष्य निधि योजना (Employees Provident Fund Scheme)’ यानी EPF का सदस्य कौन बन सकता है। किसी भी प्रतिष्ठान जिस पर ‘भविष्य निधि अधिनियम लागू’ हो में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति जिसका मूल वेतन और महंगाई भत्ता मिलाकर 15 हजार (15,000) रुपए तक है वह EPF का सदस्य बन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: केंद्रीय बजट में 7500 रुपए पेंशन का प्रावधान करें, प्रभु राम होंगे प्रसन्न, अन्यथा उपचुनाव में…

ऐसे सभी प्रतिष्ठानों और फैक्ट्रियां जिनमें 20 या अधिक कर्मचारी है उनके नियोक्ता को हर महीने ऐसे सभी कर्मचारियों के PF खाते में हर महीने सभी कर्मचारियों के PF खाते में 12 प्रतिशत कर्मचारी अंशदान और 12 प्रतिशत नियोक्ता का अंशदान वेतन माह के बाद 15 दिनों के भीतर जमा कराना अनिवार्य होता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPF, ESIC, NPS पर सरकार की ताज़ा रिपोर्ट जारी, पेंशन का आंकड़ा करेगा हैरान

इसके लिए EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर अलग से नियोक्ता पोर्टल बना हुआ है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जाता है। अगर PF का पैसा जमा कराने में वह देरी करता है, तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ऐसे नियोक्ता पर जुर्माना लगाने समेत अन्य दंडात्मक कार्रवाई कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: Biometric-RFID पर SAIL की बढ़ी मुसीबत, CAT में मुकदमा

15 हजार सैलरी पाने वाले बन सकते हैं सदस्य

अब बात करते हैं उनकी जिन्हें हर महीने 15 हजार (15,000) रुपए से ज्यादा वेतन मिलता है… सवाल उठता है कि क्या वे भी EPF का सदस्य बन सकते हैं? तो इसका उत्तर है कि जी हां, बिल्कुल। वे भी EPF सदस्य बनकर इस योजना का लाभ लें सकते है। पर, इसके लिए उनके नियोक्ता की सहमति आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें : Nidhi Aapke Nikat 2.0 Camp: ईपीएफ पासबुक या पेंशन का टेंशन, पहुंचिए EPFO के कैंप में

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त

दोनों की सहमति के आधार पर नियोक्ता को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के कार्यालय में आवेदन करना होगा। EPFO की स्वीकृति के बाद उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है, जब भी नियोक्ता किसी कर्मचारी को पहली बार PF का सदस्य बनाता है तो उसका UAN Generate करता है।

ये खबर भी पढ़ें : Nidhi Aapke Nikat 2.0 Camp: ईपीएफ पासबुक या पेंशन का टेंशन, पहुंचिए EPFO के कैंप में

Universal Account Number

UAN यानी Universal Account Number एक 12 अंक का नंबर है, जो प्रत्येक EPF मेंबर की आजीवन पहचान है। सभी सदस्य यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि UAN में उनका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, बैंक अकाउंट डिटेल्स, मोबाइल नंबर, आधार नंबर एवं पैन नंबर आदि सभी सही होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: EPFO ने लौटाया है 30-35 लाख, मत कीजिए खर्च, आ रही ताजा खबर

यूनिफाइड मेंबर पोर्टल/ई-पासबुक

अब सवाल उठता है कि ‘PF का पैसा तो काट लिया गया लेकिन वह आपके खाते में जमा हुआ या नहीं’, इसका पता कैसे लगाएं ?
तो इसका बहुत ही आसान तरीका है। EPF का कोई भी सदस्य यूनिफाइड मेंबर पोर्टल/ई-पासबुक पर लॉगइन करके हर महीने अपने PF खाते में जमा हुई रकम का पता लगा सकता है। वैसे तो EPFO भी नियमित रूप से SMS अलर्ट के जरिए अपने सभी सदस्यों को इस बारे में अपडेट करता है।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO की इस सौगात का उठाइए फायदा, वरना लूट लेंगे कंपनी वाले

अगर PF का पैसा काटने के बावजूद वह आपके खाते में जमा नहीं हुआ है तब आप क्या करेंगें?

ऐसी स्थिति में EPFIGMS पोर्टल (EPFIGMS Portal) पर अपने नियोक्ता के खिलाफ आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जांच में शिकायत यदि सही पाई जाती है तो EPFO उस नियोक्ता के खिलाफ वसूली कार्रवाई व जुर्माना लगाने के अलावा आपराधिक न्यासभंग की कार्रवाई भी कर सकता है। EPF योजना का सदस्य बनने के साथ ही आप स्वत: EDLI योजना के सदस्य भी बन जाते है और अर्हता होने पर आप कर्मचारी पेंशन योजना के सदस्य भी बन सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : United Nations की मुहिम को भिलाई स्टील प्लांट कर रहा साकार, पर्यावरण के लिए पीसीबी प्लांट ने रचा इतिहास

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग एक से अधिक संस्थान में काम करते हैं, वे दोनों ही प्रतिष्ठान से EPF के सदस्य बन सकते हैं। लेकिन उनका PF खाता नंबर/मेंबर ID अलग-अलग होगा, जो उनके UAN से जुड़ा होगा। ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि आप नौकरी में रहते हुए EPF की सदस्यता नहीं छोड़ सकते।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organization: पेंशनभोगियों का दर्द दूर करने 1 माह का महा अभियान शुरू

EPFO योजना आपको सामाजिक सुरक्षा देती है…

एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि एक बार जो व्यक्ति EPF का सदस्य बन जाता है, वह तब भी सदस्य बना रहेगा जबकि उसका वेतन 15 हजार रुपए से अधिक हो जाता है। यदि कोई सदस्य नए प्रतिष्ठान में 15 हजार रुपए से अधिक वेतन पर ज्वॉइन करता है तो नए नियोक्ता के लिए भी अनिवार्य है कि उसे EPF सदस्य बनाए। EPFO योजना (EPFO Scheme) आपको सामाजिक सुरक्षा देती है, इसलिए इसका अवश्य लाभ उठाए।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के बिजली तार में फंसी अज्ञात की लाश, टूटी है दीवार, कटे हैं कॉपर वायर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO-EPS News: आप EPF अधिनियम का कर रहे उल्लंघन…, संभल जाएं
Next: EPFO से पूरा लाभ है पाना, तो भूल न जाना PF अकाउंट ट्रांसफर कराना

Related Stories

26 young employees of Bhilai Steel Plant have joined INTUC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के 26 युवा कर्मचारियों ने इंटक का थामा दामन

Azmat ali 04/09/2026
MLA Shweta Singh Met BSL DIC Priya Ranjan Raised Demands Regarding the ESIC Hospital Roads Toilets CCTV and Displaced Persons Areas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL DIC प्रिय रंजन से मिलीं विधायक श्वेता सिंह, ESIC अस्पताल, सड़क, शौचालय, CCTV, विस्थापित क्षेत्रों में CSR से काम कराने की मांग

Azmat ali 04/09/2026
SAIL ISP Order for Full-day Duty on Saturdays Stayed BMS demands Holidays on the Second and Fourth Saturdays Similar to Durgapur
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: शनिवार को पूरे दिन ड्यूटी पर लगी रोक, BMS बोला-दुर्गापुर की तरह दूसरे-चौथे शनिवार को दें छुट्‌टी

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

26 young employees of Bhilai Steel Plant have joined INTUC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के 26 युवा कर्मचारियों ने इंटक का थामा दामन

Azmat ali 04/09/2026
MLA Shweta Singh Met BSL DIC Priya Ranjan Raised Demands Regarding the ESIC Hospital Roads Toilets CCTV and Displaced Persons Areas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL DIC प्रिय रंजन से मिलीं विधायक श्वेता सिंह, ESIC अस्पताल, सड़क, शौचालय, CCTV, विस्थापित क्षेत्रों में CSR से काम कराने की मांग

Azmat ali 04/09/2026
SAIL ISP Order for Full-day Duty on Saturdays Stayed BMS demands Holidays on the Second and Fourth Saturdays Similar to Durgapur
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: शनिवार को पूरे दिन ड्यूटी पर लगी रोक, BMS बोला-दुर्गापुर की तरह दूसरे-चौथे शनिवार को दें छुट्‌टी

Azmat ali 04/09/2026
SAIL records strong growth in sales and production in August 2026 financial position strengthens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: उत्पादन-कारोबार में भारी उछाल, SAIL सीएमडी अशोक पंडा का अब ये टार्गेट

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.