Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के बिजली तार में फंसी अज्ञात की लाश, टूटी है दीवार, कटे हैं कॉपर वायर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के बिजली तार में फंसी अज्ञात की लाश, टूटी है दीवार, कटे हैं कॉपर वायर

01/07/2024 1 minute read
Breaking-News-Unidentified-body-stuck-in-the-electric-wire-of-Bhilai-Steel-Plant-wall-is-broken-copper-wires-are-cut
  • पुलिस मौके पर पहुंची। लाइन बंद करके शव निकाला जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। एक तरफ बायोमेट्रिक को लेकर प्रबंधन मुस्तैद दिखी, वहीं सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक सामने आई है। इलेक्ट्रिक केबिल के जाल के बीच एक व्यक्ति मृत पाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP अधिकारी की पत्नी सावित्री जंघेल ने प्राप्त की डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी की उपाधि

बताया जा रहा है कि करंट लगने से मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस 7 (Blast Furnace 7) के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल में कांड हुआ है। जिस पैनल के अंदर केबिल के बीच में व्यक्ति मृत पाया गया है, उसकी दीवार टूटी पाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि पैनल की दीवार को तोड़कर ही व्यक्ति अंदर घुसा है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: डिप्लोमा इंजीनियर्स को S-6 ग्रेड से दीजिए E-0 परीक्षा की पात्रता, केके सिंह से मिला DEFI

यह कहां का रहने वाला है? क्या नाम है? इस बारे में विभागीय कार्मिक को कुछ भी पता नहीं है। वहीं, ट्रेड यूनियन नेताओं ने आशंका जताई है कि यह चोर हो सकता है। केबिल काटने के लिए अंदर घंसा होगा, जहां करंट से मौत हो गई है। व्यक्ति के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO की इस सौगात का उठाइए फायदा, वरना लूट लेंगे कंपनी वाले

विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि बीएसपी के शॉप को बिजली सप्लाई (Electric Supply) करने वाली लाइन को ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। तार कटे हुए दिख रहे हैं। चालू लाइन के बीच कॉपर का वायर को काटने की कोशिश की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही भट्ठी थाना के टीआई प्रशांत मिश्र खुद मौके पर पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। स्थिति देखकर यही लगता है कि चोरी के मकसद से ही व्यक्ति अंदर घुसा होगा। फिलहाल, प्लांट की लाइन को बंद किया जा रहा है, ताकि शव को बाहर निकाला जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO की इस सौगात का उठाइए फायदा, वरना लूट लेंगे कंपनी वाले

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में आज से बायोमेट्रिक पर सख्ती, कर्मचारियों की गुगली, नेताओं को स्पेशल पास की आस
Next: Bhilai Steel Plant LIVE: भागते हुए पहुंचे अटेंडेंस के लिए मुंह दिखाई करने, हाईकोर्ट में दायर होगी याचिका

Related Stories

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Township Constant fear of accidents Appeal to the Steel Secretary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.