Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP बायोमेट्रिक का असर: भारत-रूस मैत्री चौक की चौड़ाई 10 दिन में होगी डेढ़ मीटर कम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP बायोमेट्रिक का असर: भारत-रूस मैत्री चौक की चौड़ाई 10 दिन में होगी डेढ़ मीटर कम

03/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Effect-of-BSP-Biometric-Width-of-India-Russia-Friendship-Chowk-will-be-reduced-by-one-and-a-half-meter-in-10-days
  • ईडी पीएंडए पवन कुमार, सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर, सीजीएम टाउनशिप जेवाई सपकाले, सिविल के प्रभारी विष्णु पाठक आदि अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में बायोमेट्रिक लागू कर दिया गया है। बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (Biometric Attendance Management System) को लागू किए जाने के बाद अब व्यवस्था सुधाने की दिशा में भी काम तेजी से होने लगा है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बायोमेट्रिक पर धधक रहा Durgapur Steel Plant, ED वर्क्स को दे डाली धमकी…

अचानक से भीड़ होने के कारण मेन गेट पर जाम की स्थिति बन रही है। मेन गेट (MAIN Gate) के सामने भारत-रूस मैत्री चौक पर जाम लग रहा है। इसके कारण कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर ड्यूटी पहुंचने में काफी दिक्कतें भी हो रही है। समस्या समाधान करने और हादसों की आशंका से बचाव के लिए बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) ने बड़ा फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बायोमेट्रिक पर धधक रहा Durgapur Steel Plant, ED वर्क्स को दे डाली धमकी…

ईडी पीएंडए पवन कुमार, सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर, सीजीएम टाउनशिप जेवाई सपकाले, सिविल के प्रभारी विष्णु पाठक आदि अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। हालात बिगड़ने से पहले ही चौराहे की चौड़ाई को कम करने का फैसला लिया गया है।

करीब डेढ़ मीटर इसकी चौड़ाई कम की जाएगी, जिसका फायदा यह होगा कि जाम की समस्या दूर हो जाएगी। मुर्गा चौक की तरफ से आने वाले भारी वाहनों की वजह से चौक के पास स्थिति पहले से ही खतरनाक बनी हुई है। चौक से ही ट्रकें प्लांट में दाखिल होती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : धरना-प्रदर्शन से बायोमेट्रिक पर कोई असर नहीं, 13 हजार करा चुके रजिस्ट्रेशन, यूनियनों के बुलावे पर नहीं आए BSP कर्मचारी

हर दिन सैकड़ों भारी वाहनों की आवाजाही होती है। इन्हीं के बीच ड्यूटी जाने वाले कार्मिकों की भी आवाजाही होती है। इसलिए चौक की चौड़ाई कम करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

पिछले दिनों इसी चौक पर ही हादसा हुआ था। ड्यूटी से निकले कर्मचारी की बाइक अनियंत्रित हो गई थी। गंभीर चोट लगने की वजह से उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : United Nations की मुहिम को भिलाई स्टील प्लांट कर रहा साकार, पर्यावरण के लिए पीसीबी प्लांट ने रचा इतिहास

बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) को रूस के सहयोग से बनाया गया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) की निशानी में से एक इस प्लांट के मेन गेट के सामने ही स्तंभ चौक यानी भारत-रूस मैत्री चौक बनाया गया था, जो आज भी है। स्तंभ को कोई नुकसान पहुंचाए बगैर ही यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि करीब 10 दिन के भीतर चौक की चौड़ाई कम कर ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पहुंचे Bhilai Steel Plant, OBC आरक्षण पर खुली फाइलें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मी जख्मी
Next: SAIL बोनस पर गहराया विवाद, श्रमायुक्त से बोनस फॉर्मूले को कैंसिल करने की मांग, भेजा रिमाइंडर

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.