Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर-9 हॉस्पिटल हनुमान मंदिर करें ट्रस्ट के हवाले, पुजारी-चढ़ावा और विवाद, BSP आफिसर्स एसोसिएशन ने छेड़ी नई बहस
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

सेक्टर-9 हॉस्पिटल हनुमान मंदिर करें ट्रस्ट के हवाले, पुजारी-चढ़ावा और विवाद, BSP आफिसर्स एसोसिएशन ने छेड़ी नई बहस

02/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Demand-to-hand-over-Sector-9-Hospital-Hanuman-Mandir-to-the-trust-BSP-Officers-Association-started-a-new-debate-1
  • ओए का कहना है कि चढ़ावे से लेकर पुजारियों की नियुक्ति तथा उनके चरित्र सत्यापन आदि की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मंदिर परिसर में निरंतर अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है।


सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं रिसर्च सेन्टर के परिसर में प्राचीन हनुमान मंदिर को लेकर नया अपडेट आ गया है। मंदिर के समीप विद्युत सब स्टेशन और ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की जमीन पर डोम शेड का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है। इसको लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच मंदिर के संचालन के लिए ट्रस्ट बनाने की आवाज उठ गई है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने इस धार्मिक संस्थान के सुचारू संचालन के लिए ट्रस्ट बनाने की मांग डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता से किया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Hanuman Jayanti 2023: 151 मंदिरों से निकलेगी ध्वज यात्रा, सेक्टर-1 से सेक्टर 9 हनुमान मंदिर तक उमड़ेगा भक्तों का रेला, 70 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी मेला

इस ट्रस्ट के निर्माण में आफिसर्स एसोसिएशन, सेवानिवृत्त अधिकारी संघ, विभिन्न श्रम संघों के प्रतिनिधियों तथा भिलाई-दुर्ग पदस्थ राजपत्रिक अधिकारियों को शामिल कर मंदिर ट्रस्ट का गठन किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  अवैध कब्जा विवाद, वोट बैंक बर्बाद…! BSP अधिकारी-कर्मचारी और डाक्टर्स 4 अप्रैल की शाम उतरेंगे सड़क पर, होगा घेराव

ओए अध्यक्ष एनके बंछोर ने कहा कि यह भिलाई का एक महत्त्वपूर्ण आस्था का केन्द्र रहा है। यह मंदिर भिलाई इस्पात संयंत्र के भूमि व परिसर में स्थित होने के कारण इसका सुचारू संचालन के लिए बीएसपी प्रबंधन का दखल आवश्यक हो गया है। जिससे इस मंदिर का अनुशासित संचालन तथा सुव्यवस्थित परिचालन की व्यवस्था की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें:   BSP Accident: भिलाई स्टील प्लांट में मालगाड़ी से टक्कर, पलटी ट्रक, चालक की बची जान, फोटो अब वायरल

यह हनुमान मंदिर भिलाई के हजारों परिवार तथा अस्पताल के मरीजों का तथा उनके परिजनों का आस्था का केन्द्र है। वर्तमान में इसके संचालन की कोई नियमित व्यवस्था नहीं है और यहां पर आने वाले चढ़ावे से लेकर पुजारियों की नियुक्ति तथा उनके चरित्र सत्यापन आदि की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मंदिर परिसर में निरंतर अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  CM भूपेश बघेल सरकार के फैसले पर कब्जा, Effluent Treatment Plant और विद्युत सब-स्टेशन की जगह पर डोम शेड

इसके अतिरिक्त अस्पताल का यह साइलेंट जोन होने बावजूद कई बार डीजे व लाउड स्पीकर जैसे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। जिसका खामियाजा अस्पताल में भर्ती मरीजों को तथा यहां आने वाले दर्शनार्थियों को उठाना पड़ता है। इसके साथ ही इसके आय-व्यय का कोई आडिट नहीं होने के कारण यह कुछ लोगों के लिए यह धन दोहन का साधन बन चुका है।

Breaking News: SAIL BSP के GM IR जेएन ठाकुर ने मचाया कोहराम, ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदारों में हड़कंप, मजदूर बोले-सर, 4 हजार तक मजदूरी वापस लेते हैं ठेकेदार

विदित हो कि भिलाई टाउनशिप में स्थित मंदिरों व धार्मिक संस्थानों का संचालन पंजीकृत समितियों व ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। अतः इस मंदिर का संचालन भी ट्रस्ट द्वारा किया जाना चाहिए। जिससे इसकी व्यवस्था को शासन, प्रशासन व श्रद्धालुओं हेतु जिम्मेदार बनाया जा सके। इसके साथ ही वर्तमान में यहां पूजा करने वाले पुजारियों का वेरिफीकेशन भी कराया जाए। इन पुजारियों की संपूर्ण जानकारी बीएसपी प्रबंधन के पास भी उपलब्ध हो।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Hanuman Jayanti 2023: 151 मंदिरों से निकलेगी ध्वज यात्रा, सेक्टर-1 से सेक्टर 9 हनुमान मंदिर तक उमड़ेगा भक्तों का रेला, 70 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी मेला
Next: BSP के ईडी पीएंडए का अतिरिक्त चार्ज ईडी प्रोजेक्ट एस मुखोपाध्याय को, जानिए किन-किन को विदाई दे रहा OA

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.