Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township से भागो रे दलालों…73 मकानों से कब्जेदार खदेड़े गए, किराए पर मत लीजिए BSP का मकान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township से भागो रे दलालों…73 मकानों से कब्जेदार खदेड़े गए, किराए पर मत लीजिए BSP का मकान

15/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Township-encroachers-driven-out-from-73-houses
  • बीएसपी द्वारा बड़ी कार्यवाही जारी, 66 डिक्री आवासों पर अवैध कब्जे को कराया खाली।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel plant) के नगर सेवाएँ विभाग (Municipal Services Department) के प्रवर्तन अनुभाग (Enforcement Section) द्वारा लगातार सातवें दिन भी संपदा न्यायालय (Estate Court) के आदेश पर कोतवाली थाना, भिलाई नगर, पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई।

ये खबर भी पढ़ें BIG BREAKING: Highway पर बड़ा Accident, ट्रेलर-बस की भीषण टक्कर, अब तक 18 की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी

अवैध कब्जेधारियों पर बेदखली कार्यवाही करते हुए कुल 73 आवासों से अवैध कब्जेधारी निकाले गए एवं कुल 66 डिक्री आवासों पर अवैध कब्जे को खाली कराया गया। इन बीएसपी आवासों को अवैध रूप से कब्जा कर दलालों द्वारा किराया वसूली किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें BIG BREAKING: Highway पर बड़ा Accident, ट्रेलर-बस की भीषण टक्कर, अब तक 18 की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी

15 जुलाई 2024 को सेक्टर-06 समेत टाउनशिप के कुछ अन्य स्थानों पर अनफिट ब्लॉक्स में कुल 73 अनफिट आवासों को खाली कराया गया। इन आवासों में विद्युत-जल आपूर्ति को बंद कर, दरवाजे खिड़कियों को निकाल दिया गया है। साथ ही सिविल विभाग द्वारा पार्शियल डिमोलिशन (आंशिक रूप से ध्वस्त) करना शुरू कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें BSP ने सेक्टर 6 के अनफिट ब्लॉक से 22 कब्जेदारों को किया बेदखल, खिड़की-दरवाजा तक उखाड़ा

2024-25 में अब तक माननीय संपदा न्यायालय से पारित कुल 242 डिक्री आवासों से अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाए गए एवं कुल 458 अवैध कब्जा आवासों को खाली कराया जा चुका है। 66 डिक्री आदेश आवास से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें राउरकेला स्टील प्लांट में Management Trainees का इंडक्शन, SAIL के प्लांट में शुरू होगा कॅरियर

अनफिट ब्लॉक्स को अधिकृत एजेंसी द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका है। इन अवैध कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बीएसपी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आदेश जारी कर कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें राउरकेला स्टील प्लांट में Management Trainees का इंडक्शन, SAIL के प्लांट में शुरू होगा कॅरियर

आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु कार्यवाही जारी

बारिश के मौसम में आवारा मवेशी यातायात के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए बीएसपी के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग (Enforcement Section) द्वारा 15 जुलाई 2024 को 10 आवारा मवेशियों को पकड़कर उन्हें कांजीहाउस भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे

ज्ञात हो कि ऐसी ही कार्यवाही के दौरान 13 जुलाई 2024 को कुल 09 गाय-बछड़ों को सेन्ट्रल एवेंव्यू से पकड़कर कोशानगर कांजीहाउस भेजा गया था।
भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएँ विभाग (Municipal Services Department) नागरिकों से अपील किया है कि दलालों व भू-माफियाओं से सावधान व सतर्क रहें तथा बीएसपी आवासों को किराया पर नहीं लें। ऐसे प्रकरणों की सूचना तत्काल पुलिस थाने तथा नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग के कार्यालय में देवें।

ये खबर भी पढ़ें SAIL में पदनाम बदलने के बाद पहली भर्ती जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट पद पर, BSP में 45 नौकरियों की सौगात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मशरूम लेडी ऑफ़ दुर्ग: नमो ड्रोन दीदी के खाते में अब आ रहा खटाखट-खटाखट पैसा, सीखिए बिजनेस का तरीका
Next: SAIL Breaking News: SESBF का लाभांश पिछले साल 8.2% मिला, अबकी सिर्फ 8% तय, NPS में निवेश की आई बात

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.