Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • निखर रहा Bhilai का सिविक सेंटर, ‘Flight of Steel’ देखने पहुंचे पद्मभूषण जतीनदास संग DIC अनिर्बान दास गुप्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

निखर रहा Bhilai का सिविक सेंटर, ‘Flight of Steel’ देखने पहुंचे पद्मभूषण जतीनदास संग DIC अनिर्बान दास गुप्ता

17/07/2024 1 minute read
Bhilai-Civic-Centre-DIC-Anirban-Das-along-with-Padmabhushan-Jatindas-arrived-to-watch-Flight-of-Steel
  • यह कलाकृति पूर्व में एफएसएनएल ऑफिस के समीप इक्विपमेंट चौक पर स्थापित की गई थी।

  • बीएसपी इस कलाकृति को सिविक सेंटर में स्थापित कर रहा है। सौंदर्यीकरण किया जा रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा भिलाई टाउनशिप के हृदय स्थल जयंती स्टेडियम के समीप, मूर्तिकार पद्मभूषण जतीनदास द्वारा निर्मित फ्लाइट ऑफ स्टील कलाकृति की स्थापना की जा रही है।

फ्लाइट ऑफ स्टील कलाकृति की स्थापना का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। इसके अवलोकन हेतु 17 जुलाई 2024 को निदेशक प्रभारी (सेल-बीएसपी) अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने जतीनदास के साथ ‘फ्लाइट ऑफ स्टील’ कलाकृति स्थल का जायजा लिया। अवलोकन के दौरान जतीनदास के निर्देशन में इसकी पूर्णता हेतु चर्चा की गई तथा क्रमशः किये जाने वाले कार्यों के लिए दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) जेवाय सपकाले, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) विष्णु के पाठक, महाप्रबंधक (डीआईसी- सचिवालय) आदि अधिकारी उपस्थित थे।

इस कलाकृति की स्थापना का कार्य नगर सेवाएं विभाग द्वारा, पद्मभूषण से सम्मानित जतीनदास के निर्देशन में सम्पन्न किया जा रहा है। इस कलाकृति की स्थापना के साथ-साथ कलाकृति के चारों ओर के वर्गाकार क्षेत्र में चेनलिंक फेन्सिंग की गयी है।

फेन्सिंग के अंदर चारों तरफ आकर्षक पौधों का रोपण किया जा रहा है तथा उससे लगे हुए स्थान पर लोगों के विचरण हेतु पेवर ब्लॉक बिछाया गया है। साथ ही इसके आसपास फूलों की क्यारियां भी बनाई जा रही है।

मुख्य कलाकृति के ठीक नीचे ग्रेनाइट टाइल्स का आधार एवं उसके चारो ओर के स्थान पर घनाकार पेवर ब्लाक से आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। बाकी के बचे स्थानों पर ग्रीन टाइल्स लगाये जाने तथा बारिश आदि के पानी के जमाव को रोकने हेतु ड्रेनेज की व्यवस्था किये जाने की योजना है। इसके साथ ही रात्रि हेतु फ्लाइट ऑफ स्टील कलाकृति के चारो ओर आकर्षक लाइटों की भी व्यवस्था की जाएगी।

ज्ञात हो, यह कलाकृति पूर्व में एफएसएनएल ऑफिस के समीप इक्विपमेंट चौक पर स्थापित की गई थी, किन्तु संयंत्र के विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण के तहत बने फ्लाईओवर के निर्माण क्षेत्र में आने के कारण, इसका स्थान परिवर्तन कर आकर्षक रंग-रोगन के साथ इसकी पुर्नस्थापना का कार्य किया जा रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ये लीजिए…SAIL-BSP बायोमेट्रिक का एक और कारनामा, पूरी ड्यूटी करने के बाद बता रहा गैर हाजिर
Next: देख रहा है न बिनोद…बीच सड़क पर राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारी क्या कर रहे…

Related Stories

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.