Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai टाउनशिप में कब्जे और गुंडई के खिलाफ बनी रणनीति, 13 की शाम अधिकारी-कर्मचारी सेक्टर-9 चौक पर करेंगे प्रोटेस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai टाउनशिप में कब्जे और गुंडई के खिलाफ बनी रणनीति, 13 की शाम अधिकारी-कर्मचारी सेक्टर-9 चौक पर करेंगे प्रोटेस्ट

11/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Strategy-made-against-encroachment-and-hooliganism-in-Bhilai-Township-on-the-evening-of-April-13-officers-and-employees-will-protest-at-Sector-9-Chowk-1
  • अवैध कब्जों के विरोध में संयुक्त मोर्चे के द्वारा सेक्टर-9 अस्पताल चौक पर 13 अप्रैल शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में कब्जे के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया गया है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन ने मिलकर अभियान चलाया है। जन जागरुकता अभियान पर जोर है। अवैध कब्जे और असामाजिक गतिविधियों के विरूद्ध रणनीति बनाई गई है।

भिलाई के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले इस्पात संयंत्र के लगभग सभी संगठनों की सामूहिक बैठक इस्पात क्लब सेक्टर-1 में संपन्न हुई। उक्त बैठक में भिलाई में दिनो-दिन बढ़ रही कब्जों की प्रवृत्ति, टाउनशिप क्षेत्र में समय-समय पर अनेक प्रकार से व्यवस्थाओं के उल्लंघन तथा दबावपूर्ण माहौल बनाने की कोशिशों का विरोध व उन्मूलन पर चर्चा की गयी।

ये खबर भी पढ़ें:   कार-बाइक और इंजीनियरिंग के लिए स्पेशल स्टील बनाया Bhilai Steel Plant ने, Durgapur का है ऑर्डर

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सेक्टरों में हो रहे अवैध कब्जों, अवैध निर्माणों तथा कपितय तत्वों द्वारा भिलाई में क्वाटरों को अवैध रूप से किराये पर चलाने जैसी अनेक ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बातें रखी। मोर्चे के प्रतिनिधियों ने नगर प्रशासन के इन्फोर्समेंट विभाग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को अपना पूर्ण नैतिक समर्थन देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही राज्य प्रशासन के द्वारा अवैध कब्जों के निर्मूलन हेतु समय-समय पर प्रदत्त पुलिस एवं प्रशासनिक सहयोग हेतु राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये खबर भी पढ़ें:    39 माह का बकाया एरियर: ढोल-नगाड़े की थाप पर BSP कर्मी बोले-SAIL प्रबंधन हाय-हाय

इस बैठक में अवैध कब्जों के विरोध में संयुक्त मोर्चे के द्वारा सेक्टर-9 अस्पताल चौक पर 13 अप्रैल शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में भिलाई आफिसर्स एसोसिएशन एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चे ने भिलाई के प्रबुद्ध जनता से अधिकतम संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है, जिससे भिलाई में उत्पन्न अराजकता को समाप्त किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें:   EPS 95 पेंशन के हर टेंशन का पढ़ें जवाब, लाखों का फायदा या नुकसान, इन्हें नहीं मिलेगी पेंशन

इस मीटिंग में आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, परविंदर सिंह-महासचिव, इंटक से पूरन वर्मा-कार्यकारी अध्यक्ष, वंश बहादुर सिंह-महासचिव, सीटू से विजय कुमार, एटक से विनोद कुमार सोनी-महासचिव, विनय कुमार मिश्रा-कोषाध्यक्ष, एक्टू से जीवनलाल कुर्रे, एचएमएस से डीके सिंह-महासचिव आदि उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant ने पहली बार क्रूड स्टील प्रोडक्शन का आंकड़ा 4 एमटी किया पार, ये भी बना रिकॉर्ड
Next: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट: सिंटरिंग प्लांट ने अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.