Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में 40% तक बिलो रेट पर ठेका, मजदूरों के शोषण का प्रबंधन दे रहा ठेकेदारों को मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में 40% तक बिलो रेट पर ठेका, मजदूरों के शोषण का प्रबंधन दे रहा ठेकेदारों को मौका

11/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Contract-practice-in-SAIL-at-bill-rate-up-to-40-management-giving-opportunity-to-exploit-laborers-1
  • रिवर्स ऑक्शन एवं एलपीपी (अंतिम खरीद मूल्य) में ठेके का मूल्य निर्धारण करने से उस ठेके कार्य में काम करने वाले श्रमिकों को पहले से भी कम वेतन मिलने लगता है एवं वेतन की मांग करने पर ठेकेदारों द्वारा काम से निकाल दिया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक भिलाई के प्रतिनिधि मंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बन दासगुप्ता के नाम से महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ जे एन ठाकुर को ज्ञापन सौंपा एवं चर्चा की।

बीएसपी में ठेका श्रमिकों को संगठित करने एवं सदस्यता अभियान के तहत संयंत्र के ठेका श्रमिकों से यह जानकारी प्राप्त हुई की संयंत्र के अंदर अधिकांश कार्य के ठेके का मूल्य उसके इंजीनियरिंग इस्टीमेट मूल्य से 30 से 40% कम में ठेका कंपनियों द्वारा कार्य लिया जाता है। और वही ठेका 2 साल कार्य खत्म होने के पश्चात 5% मूल्य बढ़ाकर एलपीपी (अंतिम खरीद मूल्य) में ठेका मूल्य निर्धारण किया जाता है, जिसमें ठेका श्रमिकों का न्यूनतम वेतन एवं भत्ते की राशि का योग के बराबर नहीं होता। ठेका श्रमिकों का न्यूनतम वेतन भी सुरक्षित नहीं हो पाता।

ये खबर भी पढ़ें:   Bhilai टाउनशिप में कब्जे और गुंडई के खिलाफ बनी रणनीति, 13 की शाम अधिकारी-कर्मचारी सेक्टर-9 चौक पर करेंगे प्रोटेस्ट

रिवर्स ऑक्शन-एलपीपी में ठेका पद्धति होने से श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है पूरा वेतन

इंटक ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि रिवर्स ऑक्शन एवं एलपीपी (अंतिम खरीद मूल्य) में ठेके का मूल्य निर्धारण करने से उस ठेके कार्य में काम करने वाले श्रमिकों को पहले से भी कम वेतन मिलने लगता है एवं वेतन की मांग करने पर ठेकेदारों द्वारा काम से निकाल दिया जाता है। या कम कीमत पर कार्य करने को मजबूर करते हैं। श्रमिकों को अन्य भत्ते और ए डब्ल्यू ए (अतिरिक्त कल्याण सुविधाएं) 88.49 रुपया प्रतिदिन भी नहीं दिया जाता। कार्य समाप्ति के पश्चात उसे 15 दिन का रिटेचमेंट एवं छुट्टी का भुगतान भी नहीं किया जाता।

ये खबर भी पढ़ें:   Rourkela Steel Plant ने पहली बार क्रूड स्टील प्रोडक्शन का आंकड़ा 4 एमटी किया पार, ये भी बना रिकॉर्ड

बीएसपी में ठेका पद्धति में सुधार से श्रमिकों को मिलेगा पूर्ण वेतन

एनएसपीसीएल, पावर प्लांट के पूरे ठेके कार्य एवं बीएसपी के टाउनशिप एवं मेडिकल के कुछ ठेके कार्य में इंजीनियरिंग स्टीमेट से ऊपर ही ठेका किया गया है, जिससे कि उस कार्य में श्रमिकों को ठेका कंपनियों द्वारा पूर्ण वेतन एवं भत्ते और अन्य सुविधाएं पूर्ण रूप भुगतान किया जाता है। वहीं, पद्धति संयंत्र के अंदर सभी ठेका के कार्य में किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:   कार-बाइक और इंजीनियरिंग के लिए स्पेशल स्टील बनाया Bhilai Steel Plant ने, Durgapur का है ऑर्डर

ठेका मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा पर जोर

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा इंटक यूनियन श्रमिकों के विकास के साथ संयंत्र के उत्पादन एवं लाभार्जन में बढ़ोतरी के लिए संयंत्र के अंदर ऐसा वातावरण चाहती है, जिसमें ठेका श्रमिकों का सामाजिक सुरक्षा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं काम की गारंटी सुनिश्चित हो। बैठक में महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ जेएन ठाकुर, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित हरित, स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू, उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह सार्वा, विपिन बिहारी मिश्रा उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट: सिंटरिंग प्लांट ने अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड
Next: SAIL BSL को मिले 21 नए अधिकारी, इधर-हेल्प डेस्क पर ऑनलाइन ज्वाइंट डिक्लरेशन ऑप्शन की सुविधा

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.