Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Minimum Pension: 7500 रुपए पेंशन के लिए पेंशनभोगियों के रडार पर पीएम मोदी, श्रम मंत्री और ईपीएफओ
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Minimum Pension: 7500 रुपए पेंशन के लिए पेंशनभोगियों के रडार पर पीएम मोदी, श्रम मंत्री और ईपीएफओ

11/08/2024 1 minute read
eps-95-minimum-pension-modi-labor-minister-and-epfo-on-the-radar-of-pensioners-for-rs-7500-pension-1

सरकार और कानूनी लड़ाई को लेकर पेंशनर्स ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employees Pension Scheme 1995) को लेकर बवाल थमा नहीं है। सोशल मीडिया पर पेंशनभोगी खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। सरकार तक आवाज पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन (EPS 95 Minimum Pension) को 7500 रुपए करने की मांग की जा रही है। वर्तमान में 1000 रुपए न्यूनतम पेंशन दी जा रही है। श्रम मंत्रालय (Ministry of Labor), कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मांग की जा रही है कि न्यूनतम पेंशन जल्द से जल्द बढ़ाया जाए।

आइए जानते हैं पेंशनर्स ईपीएफओ (EPFO) और न्यूनतम पेंशन पर क्या सोचते हैं। सोशल मीडिया पर पेंशनभोगियों के पोस्ट और कमेंट से ही आपको अंदाजा लग जाएगा कि हालात क्या हैं?

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन: पेंशनभोगियों के लपेटे में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएफओ, पढ़िए

जॉन सी. सानंदम ने लिखा-भारत सरकार को पेंशन बढ़ाने के लिए कई याचिकाएं कोर्ट में दायर की गईं, लेकिन कई सालों तक इंतज़ार करने के बाद भी पेंशनभोगियों के लिए कुछ नहीं किया गया। इसका क्या कारण है? कई बुजुर्ग पेंशनभोगी वेतन वृद्धि पाने के इंतज़ार में ही दुनिया छोड़ गए। जीवनयापन की लागत बहुत ज़्यादा हो गई है, लेकिन उन्हें बहुत कम पेंशन मिलती है। इस स्थिति में हमारी मदद करें और 2024 में पेंशन बढ़ाएं…।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन छोड़िए नॉर्मल पेंशन भी नहीं बनी सीनियर मैनेजर की, 1990 से 2013 का रिकॉर्ड गायब, EPFO- BSP के उड़े होश

पेंशन वृद्धि के मुद्दे को सदन में कब तक दोहराया जाना चाहिए?

देवराज जोसेफ ने एक कमेंट में लिखा-ईपीएस पेंशनभोगियों की पेंशन वृद्धि के मुद्दे को सदन में कब तक दोहराया जाना चाहिए? ‘ज़ुमला पीएम’ इस मामले पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रहे हैं। 10 साल चुपचाप बीत गए, सीबीटी बैठकें, श्रम मंत्री की बैठकें, आखिरकार परिणाम ‘शून्य’ है। आखिर क्या बात है…?

ये खबर भी पढ़ें: कोविड 19 से मृत व्यक्ति के घर वालों को मिलेगा पैसा, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, ये है जिलेवार आंकड़ा

पेंशनर्स गौतम ने लिखा-ईपीएस 95 से संबंधित सभी पेंशनभोगी कर्मचारी ईपीएफओ से पैसे लेने का वादा करें। कर्मचारी भविष्य निधि ईपीएस के पैसे से केवल ईपीएफओ की दुकान चल रही है। अपना भरण पोषण कर रहे हैं। सरकार की जरूरत पूरी हो रही है। कर्मचारियों को उसका लाभ पेंशन के रूप में नहीं मिल रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन ने सेक्टर 4 में रोप डाले पौधे
Next: नीट 2024: एक तरफ Hindenburg का शोर, दूसरी तरफ शांति से देशभर के 170 शहरों में NEET Exam

Related Stories

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Township Constant fear of accidents Appeal to the Steel Secretary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.