Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Azmat ali 07/09/2026 1 minute read
Bhilai Township Constant fear of accidents Appeal to the Steel Secretary

भिलाई टाउनशिप के बदतर हालात: “गाय घर में रखो”, मगर सड़क पर घूमती गायों की जिम्मेदारी किसकी? अधिकारियों की लापरवाही चरम पर है।

  • हादसा नहीं, बल्कि टाउनशिप में नगर सेवाओं की बदहाल व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही का भी परिणाम है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक को याद कर रहे हैं। सेल में काफी सुधार की दिशा में काम किए। उनके तेवर की जरूरत भिलाई टाउनशिप को है। बदहाल टाउनशिप को लेकर अधिकारी लापरवाह हो चुके हैं। तस्वीर सबके सामने है। भिलाई टाउनशिप को लावारिस छोड़ दिया गया है। परिवार के साथ अधिकारी और कर्मचारी इसी टाउनशिप में रहते हैं। जिसे बदहाल करने पर नगर सेवाएं विभाग जुट गया है। लापरवाही की हद तो ये है कि न तो सड़कों से मवेशी हटाए जा रहे। और न ही सड़कों पर रोशनी का इंतजाम किया जा रहा। सुझाव देने के बाद भी सब नजर अंदाज कर रहे।

टाउनशिप की सड़कों पर बारिश के बीच मवेशियों का झुंड और उनके बीच से गुजरते वाहन की तस्वीरें किसी दुर्घटना की सूचना का इंतजार नहीं, बल्कि एक बड़े खतरे की चेतावनी हैं। बीती रात फॉरेस्ट एवेन्यू सड़क पर मवेशियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। आशंका है कि किसी अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर से 4 मवेशियों की मौत हुई और कुछ घायल हुए। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि टाउनशिप में नगर सेवाओं की बदहाल व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही का भी परिणाम है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

नगर सेवाएं विभाग का कहना है कि किसी को घर में गाय नहीं पालनी चाहिए। शिकायत मिलने पर विभाग गाय पालने वालों की जांच और कार्रवाई करने में तत्परता दिखाता है। लेकिन सवाल यह है कि जो गाय-बैल खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं, उन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी किसकी है? मवेशियों को पकड़ने और नियंत्रित करने का काम भी नगर सेवाओं के जिम्मे है, लेकिन यह व्यवस्था लंबे समय से लगभग ठप पड़ी है। घर में गाय दिखे तो कार्रवाई, सड़क पर गाय दिखे तो “हमारे पास आदमी नहीं है।” यह कैसा नियम है?

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

“आदमी नहीं है” का जवाब अब हादसों के बाद भी मिलेगा?

नगर सेवाएं विभाग की ओर से हर समस्या के लिए एक ही जवाब सुनने को मिलता है-“हमारे पास आदमी नहीं है।” यदि वास्तव में कर्मचारियों की भारी कमी है तो इसका खामियाजा मवेशियों और आम नागरिकों को क्यों भुगतना पड़े? बारिश में गाय-बैल अक्सर सूखी जगह की तलाश में सड़क पर आ जाते हैं और कई बार सड़क पर ही बैठ जाते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच यह स्थिति जानलेवा बन जाती है। ऐसे हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करने के बजाय यदि फिर वही “आदमी नहीं है” वाला जवाब मिले तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

सड़क पर अंधेरा, ऊपर से मवेशी, हादसे को न्योता!

टाउनशिप के कई सेक्टरों की सड़कें रात में अंधेरे में डूबी रहती हैं। सिस्टी एवेन्यू, फॉरेस्ट एवेन्यू और सेंट्रल एवेन्यू जैसे प्रमुख मार्गों पर भी लंबे हिस्सों तक स्ट्रीट लाइट बंद रहने की शिकायतें सामने आती हैं। अंधेरी सड़क, बारिश, फिसलन और सड़क पर बैठे मवेशी। इन सबका मेल किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देने के लिए काफी है। ऐसे में मोटरसाइकिल, साइकिल या छोटे वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

बिजली व्यवस्था भी “एक आदमी” के भरोसे!

टाउनशिप की व्यवस्था का हाल यह है कि रात में कहीं बिजली चली जाए तो उसे संभालने के लिए एक बीएसपी कर्मी और उसके साथ वाहन चलाने वाला एक ठेका कर्मचारी ही उपलब्ध रहता है, वे जब कंप्लेंट अटेंड करने जाते हैं तो कई बार बिजली न होने से गुसाईं भीड़ उन्हें घेर लेती है। सवाल यह है कि इतने बड़े टाउनशिप की रात की विद्युत व्यवस्था क्या “एक कर्मचारी और एक ड्राइवर” के भरोसे चलाई जा सकती है?

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

प्रबंधन को अब “आदमी नहीं है” कहकर जिम्मेदारी से बचने के बजाय रिक्त पद भरने, मवेशियों को पकड़ने की व्यवस्था मजबूत करने और सभी प्रमुख सड़कों की स्ट्रीट लाइट तत्काल दुरुस्त करने की ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि अगली दुर्घटना में किसी और मवेशी या इंसान की जान न जाए।

ये खबर भी पढ़ें: पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: एसएमएस 2 में सेफ्टी पर प्रश्नोत्तरी, सीजीएम के हाथों मिला गिफ्ट, पढ़ें विजेताओं के नाम
Next: SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.