Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल में नौकरी के साथ बी-टेक के लिए बोकारो में काउंसिलिंग, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल में नौकरी के साथ बी-टेक के लिए बोकारो में काउंसिलिंग, पढ़िए डिटेल

12/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Counseling-for-SAIL-Bokaro-Steel-Plant-employees-admission-in-B-Tech-read-details
  • पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी डिप्लोमा कर्मचारियों में नामांकन को लेकर काफी उत्साह है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में कार्यरत डिप्लोमा कर्मचारियों (Diploma Employee) को आगे की पढ़ाई करने के लिए फ्लेक्सिबल टाइमिंग के साथ रेगुलर बी-टेक (Regular B Tech) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन बीडू के आग्रह पर गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस कांड्रा द्वारा गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-5 में विशेष काउंसलिंग की व्यवस्था की गई।

ये खबर भी पढ़ें: यूनाइटेड नेशन की सोच को पूरा कर रहा भिलाई स्टील प्लांट, जानलेवा 100 टन पीसीबी ऑयल नष्ट

यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि वर्ष 2013 से एएमआईई की डिग्री का मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण प्रोफेशनल डिप्लोमा इंजीनियर्स (Professional Diploma Engineers) अपनी आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन (Bokaro Steel Diploma Holder Workers Union) के द्वारा जीजीईएसटीसी के डायरेक्टर प्रियदर्शी जरुआर से संपर्क किया गया, उसके बाद वहां से संयुक्त रूप में लगातार झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी और एआईसीटीई को पत्राचार एवं विभिन्न माध्यमों से डिप्लोमा इंजीनियर्स की इन समस्याओं से अवगत कराया जाता रहा।

ये खबर भी पढ़ें: 6205 श्रमिक परिवारों को मिला 11 करोड़ 41 लाख का चेक

एक लंबे संघर्ष के बाद अन्ततः वर्ष 2023 में एआईसीटीई द्वारा जारी प्रोसेस हैंडबुक 2023-24 के गाइडलाइन में प्रोफेशनल डिप्लोमा इंजीनियर के लिए फ्लैक्सिबल टाइमिंग के साथ रेगुलर बीटेक करने का उल्लेख किया गया। और इसके साथ ही प्रोफेशनल डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए रेगुलर बी-टेक करने की यह व्यवस्था पूरे देश में लागू हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर, निकाली रैली, पुलिस से धक्का-मुक्की

यूनियन के अध्यक्ष रविशंकर ने कहा कि काउंसिलिंग के दौरान मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, और सिविल ब्रांच के लिए क्रमशः 30-30 सीटों के लिए नामांकन लिया जा रहा है। पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी डिप्लोमा कर्मचारियों में नामांकन को लेकर काफी उत्साह है।

ये खबर भी पढ़ें: सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय धनबाद के सामने बीएसएल प्रबंधन-सीटू आमने-सामने, गहराया विवाद

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: रिटेंशन आवासों की गारंटी लेने वालों को बेदखल करेगा BSP, मचा हंगामा
Next: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई से निकली सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली

Related Stories

BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026
Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026
Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.