Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL E0 रिजल्ट में बड़ी धांधली का आरोप, 109 के बजाय 81 कर्मचारी ही बने अधिकारी, 28 कर्मी को नुकसान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL E0 रिजल्ट में बड़ी धांधली का आरोप, 109 के बजाय 81 कर्मचारी ही बने अधिकारी, 28 कर्मी को नुकसान

13/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Allegations-of-major-rigging-in-SAIL-E0-result-instead-of-109-only-81-employees-became-officers
  • बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ने कहा-मनमानी ढंग से मात्र 81 उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया गया और 28 सीट रिक्त छोड़ दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के जूनियर आफिसर रिजल्ट (Junior Officer Result) पर गंभीर आरोप लगाया गया है। पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिया गया है। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ने जूनियर अधिकारी 2024 के परिणाम पर अपनी आपत्ति दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों के सामने इन समस्याओं संग फन काढ़े बैठा है जहरीला सांप

यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने डायरेक्ट प्रभारी एवं अधिशासी निदेशक (Executive Director) मानव संसाधन (Human Resources) बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) को पत्र लिखकर इंसाफ की मांग की है। बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों के साथ हर बार जूनियर अधिकारी के परिणाम में सौतेलापन व्यवहार हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस के मजदूरों के लिए नेक काम, मिली दुआएं

लिखित परीक्षा का परिणाम भी बोकारो के लिए संतोषजनक नहीं था। लिखित परीक्षा (Written Exam) के लिए 1:3 के अनुपात में रिजल्ट होना चाहिए था, लेकिन बोकारो में मात्र 81 मजदूरों का ही रिजल्ट घोषित हो पाया, जो संदेह के घेरे में है।

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2024: CM साय रायपुर, विजय शर्मा बस्तर, तोखन साहू मनेंद्रगढ़, केदार कश्यप DURG, रमन सिंह राजनांदगांव में करेंगे ध्वजारोहण, पढ़िए पूरी List

साक्षात्कार के बाद बोकारो को लगभग 109 सीट मिलना चाहिए था। सेल द्वारा जारी सर्कुलर प्रकाशित होने के महीने के पहले दिन के अनुसार S6 s11 ग्रेड में कार्यरत कर्मियों का 2% रिजल्ट आना था। सर्कुलर के 5.5 में यह भी दर्ज है कि अगर टेक्निकल में लिखित परीक्षा में कम उम्मीदवार पास करते हैं तो उन्हें नॉन टेक्निकल उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा पास किए हैं उनसे भरा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking: डिप्टी CM और गृहमंत्री के आगमन से पहले Durg में हटाए गए 96 SI, ASI और हेड कांस्टेबल, देखिए List

दूसरी तरफ नॉन टेक्निकल में लिखित परीक्षा में कम उम्मीदवार पास करते हैं तो उसे टेक्निकल उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में पास किए हैं भरा जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सेल ने अपने ही सर्कुलर का उल्लंघन किया है। मनमानी ढंग से मात्र 81 उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया गया और 28 सीट रिक्त छोड़ दिया गया। जब सीट को भरना ही नहीं तो जेओ 2024 की परीक्षा का तमाशा क्यों लगाया जाता है, जिससे मजदूर की मानसिक और आर्थिक परेशानी होती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र ने रेल पटरी, स्पेशल प्लेट और सरिया प्रोडक्शन में किया धमाल

इसका असर प्लांट के उत्पादन और उत्पादकता पर सीधा असर पड़ता है। यूनियन ने मांग किया है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कर बचे हुए सीटों को भरा जाए और बोकारो स्टील के मजदूरों के साथ इंसाफ किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज से 25 अधिकारी “रूबरू”, सबने खाई कसम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल रिफ्रेक्टरी यूनिट भिलाई में हिंदी की बिंदी पर खुलकर बात, राजभाषा विकास पर सब साथ
Next: SAIL VISL, बोकारो, NMDC के इन अधिकारियों की खुली किस्मत, ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान कॉपर और एनएमडीसी में बने CMD-डायरेक्टर

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.