Skip to content
18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh Breaking: डिप्टी CM और गृहमंत्री के आगमन से पहले Durg में हटाए गए 96 SI, ASI और हेड कांस्टेबल, देखिए List
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh Breaking: डिप्टी CM और गृहमंत्री के आगमन से पहले Durg में हटाए गए 96 SI, ASI और हेड कांस्टेबल, देखिए List

10/08/2024 1 minute read
Chhattisgarh-Breaking-Before-the-arrival-of-Deputy-CM-and-Home-Minister-96-SI-ASI-and-Head-Constable-transferred-in-Durg-see-list
  • राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि चुनाव से पूर्व इस तबादलें की लिस्ट जारी की गई है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। इस वक्त दुर्ग से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी हुई है। दुर्ग में 96 पुलिस अधिकारियों और जवानों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में उप निरीक्षक (SI) से लेकर सहायक उप निरीक्षक (ASI) और प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: कोयला से CNG प्लांट बनाने Coal India-GAIL में एमओयू साइन, विदेशी निर्भरता होगी कम

दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यह आदेश जारी हुआ है। इसमें उल्लेख है कि ‘निम्नांकित उप निरीक्षक, सहायक निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षकों को प्रशासनिक कारणों से अस्थाई तौर पर अग्रिम आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नाम के सम्मुख दर्शित थाना, चौकी या शाखा में पदस्थ किया जाता है।’

ये खबर भी पढ़ें: बजट की घोषणा पर अमल: रोजगार योजना पर मंत्री बोले-2 करोड़ नौकरियों पर फोकस

लिस्ट में नजर डाले तो तीन SI को इधर से उधर कर दिया गया है। इसमें दीपक सिंह चौहान को बोरी से सुपेला, लक्ष्मण सिंह कोकिला को मोहन नगर से रक्षित केन्द्र और प्रमोद कुमार सिन्हा को सुपेला से उतई स्थानांतरित कर दिया गया है।

लिस्ट में 23 ASI के नाम भी शामिल है। जबकि बाकी नाम प्रधान आरक्षकों के है, जिन्हें इधर से उधर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: औद्योगिक श्रमिकों के लिए Consumer Price Index और मुद्रास्फीति का आया आंकड़ा

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री (Dy CM) और गृहमंत्री विजय शर्मा के आगमन से कुछ घंटे पहले यह ट्रांसफर आर्डर निकला है। हम आपको बता दें कि Dy CM और गृहमंत्री विजय शर्मा 11 अगस्त को दुर्ग आ रहे है।

ये खबर भी पढ़ें: कोविड 19 से मृत व्यक्ति के घर वालों को मिलेगा पैसा, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, ये है जिलेवार आंकड़ा

एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने वे यहां आएंगे। विभागीय मंत्री के आगमन से कुछ घंटे पहले बड़े पैमाने पर SI, ASI और प्रधान आरक्षकों का ट्रांसफर आर्डर निकला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने कई सांसद, कई विधायक और कैबिनेट मंत्री दुर्ग आ रहे है।

जबकि राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि चुनाव से पूर्व इस तबादलें की लिस्ट जारी की गई है। इसी साल नवंबर-दिसंबर में प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने है। जबकि साल 2025 फरवरी-मार्च में प्रदेश में पंचायती चुनाव प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़ें: पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन से भेज रहा था हथियार और नशीला पदार्थ, पंजाब पुलिस ने किया तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र ने रेल पटरी, स्पेशल प्लेट और सरिया प्रोडक्शन में किया धमाल
Next: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएम साय को भेजा दोस्ती का आम, सेनानियों का आया नाम

Related Stories

Mock Drill for a Chemical Accident at Bhilai Steel Plant on the 20th Do not Panic at the Commotion
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Six employees receive RSP Gaurav award three winners each in the workman and executive categories
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/08/2026
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026

You May Have Missed

Mock Drill for a Chemical Accident at Bhilai Steel Plant on the 20th Do not Panic at the Commotion
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Six employees receive RSP Gaurav award three winners each in the workman and executive categories
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 6 कर्मचारियों को ‘RSP गौरव’ पुरस्कार, वर्कमैन और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 3-3 विजेता, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/08/2026
Hot Strip Mill-II Clinches the Srujani Rolling Trophy at RSP Coke Ovens Secure Second Place
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP: Srujani Rolling Trophy पर हॉट स्ट्रिप मिल-II का कब्जा, कोक ओवन को दूसरा स्थान

Azmat ali 18/08/2026
SAIL RSP Personnel Leaving Duty Early Management to Take Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: समय से पहले ड्यूटी छोड़कर कुछ कार्मिक जा रहे बाहर, प्रबंधन अब एक्शन में

Azmat ali 18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.