Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • दुर्ग-भिलाई
  • संस्कृत पर आधारित है हमारी सभ्यता, ‘संस्कृति’ और ‘संस्कार’ है संस्कृत रूपी साइकिल के पहिए
  • दुर्ग-भिलाई
  • धर्म-संस्कृति

संस्कृत पर आधारित है हमारी सभ्यता, ‘संस्कृति’ और ‘संस्कार’ है संस्कृत रूपी साइकिल के पहिए

13/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
sanskrit

कार्यक्रम में 565 लोगों ने लिया हिस्सा। संस्कृत माध्यम में हुआ कार्यक्रम का संचालन। प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित। बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संस्कृत मित्र मंडलम् एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन मोहन त्रिपाठी ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती संस्कृत के महानतम विद्वान थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा को संस्कृत से मिश्रित कर देखा था। समाज में संस्कृत के गुरुजनों की जवाबहेदी बढ़ गई हैं। संस्कृत पढ़ने वाले अपने वैचारिकी प्रभाव में बढ़ोत्तरी कर लेते है।

उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को तुलसी जयंती थी। तुलसी जी ने राम जी को समझने के लिए श्रीरामचरितमानस की रचना की थी। वर्तमान समाज में भी वह प्रासंगिक है। संस्कृत और संस्कृति के लिए किए गए इस महान प्रयास के लिए हम संस्कृत मित्र मंडलम् की जितनी प्रशंसा करे उतना कम होगा।

विशिष्ट अतिथि सेक्टर-7 स्थित कल्याण पीजी कॉलेज में हिन्दी विभाग के भूतपूर्व HOD जानकी शरण पाण्डेय ने बताया कि आर्य समाज ने संस्कृत को विज्ञानिक तौर से स्थापित किया था। मौजूदा समाज में मैं अपने सभी गुरुजनों और शिष्यों से आग्रह करता हूं कि वह सामाजिक चेतना के ध्वजवाहक बने। आपको वेदों का, उपनिषदों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयत्न करना चाहिए, यही मानव कल्याण का मार्ग है। इस दृष्टि से संस्कृत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का पाठ पढ़ाती हैं।

विशिष्ठ अतिथि विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग के प्राध्यापक जनेन्द्र दीवान ने बताया कि ‘संस्कृत भाषा या विषय नहीं हैं बल्कि यह जीवनशैली है। जीवन पद्धति है। जीवन जीने की कला है, जो हमें श्रेष्ठ सोचने, श्रेष्ठतम करने और सर्वश्रेष्ठ होने के लिए प्रोत्साहित करती हैं’।

विशिष्ट अतिथि अवनी भूषण पुरंग ने बताया कि हम सबको संस्कृत अध्ययन करने का प्रयास करनी चाहिए, क्योंकि हम सब की मूल भाषा संस्कृत ही हैं।

कार्यक्रम का संचालन संस्कृत माध्यम से ही किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अजय आर्य और संतोष कुमार चौबे ने किया। डॉ.अजय आर्य ने बताया कि हिंदुत्व, भारतीय संस्कृति और आर्य परम्परा को बिना संस्कृत जाने बचाया नहीं जा सकता। संस्कृत पढ़िए, खूब अध्ययन करिए और अपनी संस्कृति से बखूबी अवगत होइए।

संस्कृत मित्र मंडलम् की अध्यक्षता कर रहीं आभा चौरसिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अनुपम उपाध्याय, आभा चौरसिया और डॉ.अजय आर्य ने अतिथियों को शाल, श्रीफल भेंट किया।

सम्मानित हुए प्रतिभावान विद्यार्थी 

मदन मोहन त्रिपाठी, जानकी शरण पाण्डेय जनेन्द्र दीवान और अवनी भूषण पुरंग ने शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंकरा सेक्टर-10 के विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन के मंत्रोच्चार से किया। प्रीति भट्ट, शीला लकुड़वार, जसविंदर कौर, रेखा पांड्या, संजीव पंडा, वागीश चंद्र, वेद प्रकाश, संतोष दाहतोंडे, जॉली थॉमस, आशा यादव, कमलेश आर्य, रवि आर्य आदि का विशेष योगदान रहा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएफओ का नया ऑनलाइन मॉड्यूल लांच, छूट का खुला द्वार
Next: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, भ्रष्टाचार के खंबे से टकराकर कर्मचारी जख्मी

Related Stories

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
Happy Birthday Manish Pandey A confluence of service sports and Sanatan culture in Bhilai on September 12 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Happy Birthday Manish Pandey: 12 सितंबर को भिलाई में सेवा, खेल और सनातन संस्कृति का संगम, मैराथन, आइए गिफ्ट पाइए

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.