Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई में हेरोइन का नशा, पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन संग सौदागर को दबोचा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई में हेरोइन का नशा, पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन संग सौदागर को दबोचा

26/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Bhilai-police-arrested-a-youth-while-selling-heroin
  • नशे का सौदागर हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार
  • कान्ट्रैक्टर कालोनी सुपेला में कर रहा था बिक्री।
  • 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती 50000 रूपये जब्त।

सूचनजी न्यूज, भिलाई। भिलाई में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। हेराइन की ऐसी लत लग रही है कि इसका कारोबार भी परवान चढ़ने लगा है। पुलिए ने ऐसे ही हेरोइन का कारोबार करने वाले को दबोच लिया है। नशे का सौदागर हेरोइन (चिट्टा) के साथ कान्ट्रैक्टर कालोनी सुपेला से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है, जिसकी कीमत 50000 रुपए बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव, सतनामी समाज के युवाओं की गिरफ्तारी पर हंगामा, कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, भूपेश बघेल दहाड़े

ज्ञात हो कि रविवार की शाम करीबन 05:00 बजे मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति कान्ट्रैक्टर कालोनी हनुमान मंदिर के पास सुपेला के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन बेच रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के अलावा Durg के इस विभाग को राजभाषा के लिए मिला अग्रगण्य पुरस्कार

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (Superintendent of Police Jitendra Shukla) द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (ACCU) हेम प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा की संयुक्त टीम ने छापा मारा। मुखबीर सूचना के आधार पर कान्ट्रेक्टर कालोनी हनुमान मंदिर के पास सुपेला से संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम हरजिंदर सिंह उर्फ बल्लू जो कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला का रहने वाला बताया।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, दुर्ग में उधेड़ रहे साय सरकार की बखिया

आरोपी के कब्जे से लेडिस पर्स में रखे 2 पैकेट मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) वजन 06 ग्राम, 01 नग इलेक्ट्रानिक तराजू मशीन, 01 नग मोबाइल कुल कीमती 50000 रुपए आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया। आरोपी को 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant ने रात 10 बजे के बाद खोला जोरातराई गेट, लेट हो गए हजारों कार्मिक, फंसी अटेंडेंस

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, उप निरी. प्रमोद सिन्हा, सउनि दिनेश सिंह, प्र.आर. प्रकाश तिवारी, आर. जुनैद सिद्दीकी थाना सुपेला एवं एसीसीयू से प्र.आर. मुरलीधर कश्यप, आर. रिंकू सोनी, आर. अजय गहलोत, विक्रांत यदू, राकेश चौधरी का विशेष योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING: Durg में कांग्रेस का तगड़ा प्रदर्शन, सड़कें ब्लॉक, भूलकर भी यहां से न जाएं, नहीं तो फसेंगे, Police ने बनाया रुटचार्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में ऊर्जा स्थल पार्क, ओपन जिम में कर्मचारी बनाएंगे सेहत
Next: अनाधिशासी कर्मचारी संघ में फूंट, कोषाध्यक्ष का इस्तीफा, गंभीर आरोप-प्रत्यारोप

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.