SAIL RSP CMLO: यह Regular SAIL Job नहीं, बल्कि Fixed-Term/Contract for Service आधार पर Young Professional Engagement है।
- SAIL CMLO Young Professionals Recruitment 2026 का विज्ञापन जारी।
- Civil Engineer, Surveyor, IT और Electronics Engineer के 4 पद।
- ₹70 हजार से ₹1.40 लाख मासिक रिटेनरशिप
- ₹500 फीस और 22 अक्टूबर 2026 तक आवेदन।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) से जुड़कर काम करने का मौका सामने आया है। SAIL के राउरकेला स्टील प्लांट की ओर से Central Mining and Logistics Organization (CMLO) के तहत Odisha Group of Mines (OGoM) की खदानों के लिए Young Professionals की नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया गया है। ये नियुक्तियां ओडिशा की Bolani, Barsuan, Kalta और Taldihi स्थित कैप्टिव माइंस के लिए फिक्स्ड-टर्म आधार पर की जाएंगी। आवेदन शुरू कर दिया गया है। 22 अक्टूबर आखिरी तारीख है।
इस भर्ती में Civil Engineer, Surveyor, IT Engineer और Electronics Engineer के कुल 4 पद हैं। खास बात यह है कि पद के अनुसार Young Professional को 70 हजार रुपये से लेकर 1.40 लाख रुपये प्रतिमाह तक Consolidated Monthly Retainership-Fee मिलेगी।
4 पदों पर होगी नियुक्ति
Civil Engineer: YP-3: 1: 42 वर्ष: ₹1,40,000
Surveyor: YP-2: 1: 38 वर्ष: ₹1,00,000
IT Engineer:YP-1: 1: 35 वर्ष: ₹70,000
Electronics Engineer: YP-1: 1: 35 वर्ष ₹70,000
उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। विज्ञापन के मुताबिक आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 23 वर्ष होनी चाहिए।
Civil Engineer के लिए क्या योग्यता चाहिए
Civil Engineer के पद के लिए Full-Time B.E./B.Tech. in Civil Engineering या समकक्ष डिग्री जरूरी है। डिग्री के बाद Civil Engineer के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव Manufacturing Industry, Mining Sector या Infrastructure Development Organisation में होना चाहिए। संबंधित संस्था PSU, सरकारी संगठन, Public Limited Company, PSU/Government की JV या वैध CIN वाली Private Firm हो सकती है। इस पद के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष है।
Surveyor के लिए ये शर्तें जरूरी
Surveyor पद के लिए Full-Time B.E./B.Tech. in Mining & Mines Survey/Mining Engineering आवश्यक है। इसके साथ Metalliferous Mines में Opencast Working के लिए Metalliferous Mines Regulations, 1961 के तहत वैध Surveyor’s Certificate of Competency होना जरूरी है।
उम्मीदवार के पास डिग्री के बाद Survey से संबंधित काम का कम से कम 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसमें कम से कम 1 वर्ष का अनुभव Metalliferous Opencast Mines में Mining Survey से संबंधित होना अनिवार्य है। CAD जैसे Survey Work से जुड़े Software का ज्ञान वांछनीय है। इस पद के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष रखी गई है।
IT Engineer के लिए कौन आवेदन कर सकता है
IT Engineer के लिए B.E./B.Tech. in Computer Science Engineering, Information Technology, Computer Science & Information Technology अथवा 3 वर्षीय Full-Time MCA डिग्री होनी चाहिए।
डिग्री के बाद कम से कम 3 वर्ष का अनुभव Computer Networking, Server/Database Management, IoT, Data Handling/Dashboard या Web Building & Development में होना चाहिए। अनुभव Government, PSU या Reputed Private Company में होना चाहिए।
etworking, Server/Database, IoT, Dashboard और Web Development के साथ SQL/NoSQL, Big Data, Spark, Hadoop, OPC-UA, Modbus, SCADA APIs, ML-Ops, AI/ML Model Deployment और Industrial Cyber Security का ज्ञान अतिरिक्त लाभ देगा। अधिकतम उम्र 35 वर्ष है।
Electronics Engineer के लिए मौका
Electronics Engineer के लिए B.E./B.Tech. in Electronics, Electronics & Communication, Electrical & Electronics, Electronics & Instrumentation, Automation या Instrumentation Engineering की Full-Time डिग्री आवश्यक है।
डिग्री के बाद कम से कम 3 वर्ष का अनुभव VFD, PLC, SCADA, Soft Starters, Digital Protection, Automation या Instrumentation में होना चाहिए। Digital Circuits, VFD, PLC, Soft Starter, Digital MPR Relays, Industrial Protection System और PLC Ladder Logic का ज्ञान वांछनीय है। इस पद की अधिकतम उम्र 35 वर्ष है।
जानिए किसे कितना मिलेगा
YP-1: ₹70,000 प्रतिमाह
YP-2: ₹1,00,000 प्रतिमाह
YP-3: ₹1,40,000 प्रतिमाह
संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर वार्षिक Increment भी मिल सकता है। प्रदर्शन के अनुसार 4%, 7% या 10% तक वार्षिक वृद्धि का प्रावधान है।
नौकरी कितने समय की होगी
यह Regular SAIL Job नहीं, बल्कि Fixed-Term/Contract for Service आधार पर Young Professional Engagement है। शुरुआती नियुक्ति अवधि अधिकतम 3 वर्ष होगी। प्रदर्शन और पात्रता संतोषजनक रहने पर इसे एक-एक वर्ष करके अधिकतम 2 वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। यानी कुल अवधि 5 वर्ष तक हो सकती है। विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि Young Professional को SAIL का Regular Employee नहीं माना जाएगा और इस नियुक्ति से नियमितीकरण का अधिकार पैदा नहीं होगा।
काम का समय कितना होगा
Young Professional को सामान्य तौर पर प्रतिदिन 8.5 घंटे और सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय से अधिक भी काम करना पड़ सकता है, जिसके लिए अलग से अतिरिक्त शुल्क का प्रावधान नहीं है।
रहने की सुविधा भी मिलेगी
- दूसरे शहर से आने वाले Young Professionals को अनुरोध और उपलब्धता के आधार पर कंपनी के Plant/Mines Location पर आवास दिया जा सकता है।
- सामान्यतः 2-Bedroom accommodation: ₹3,000 प्रतिमाह
- YP-3 के लिए उपलब्धता के आधार पर 3-Bedroom accommodation: ₹5,000 प्रतिमाह
- City Location में किराया इन दरों का दोगुना होगा।
- बिजली, पानी और मेंटेनेंस का वास्तविक शुल्क अलग से होगा।
- शुरुआती 3 महीने तक उपलब्धता के आधार पर SAIL Guest House/Transit House में ₹200 प्रतिदिन की दर से रहने की सुविधा भी मिल सकती है।
मेडिकल सुविधा और इंश्योरेंस
कंपनी के अपने अस्पताल में Young Professional, उसके Spouse और दो Dependent Children के लिए OPD और IPD मेडिकल सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान है, निर्धारित शर्तों के अधीन। City Location पर OPD के लिए YP-1 को ₹2,000, YP-2 को ₹2,500 और YP-3 को ₹3,000 प्रतिमाह तक की सुविधा का प्रावधान है।
इसके अलावा Medical/Life/Health/Accident Insurance के लिए क्रमशः ₹20,000, ₹25,000 और ₹30,000 प्रति वर्ष तक की राशि का प्रावधान है, दस्तावेजी प्रमाण के अधीन।
Official Tour पर भी सुविधा
आधिकारिक यात्रा के दौरान ग्रेड के अनुसार यात्रा, ठहरने और स्थानीय यात्रा/भोजन की निर्धारित सीमा तक प्रतिपूर्ति मिलेगी। YP-1 के लिए 2AC/CC, YP-2 के लिए Economy Airfare/2AC और YP-3 के लिए Economy Airfare/1AC/EC का प्रावधान विज्ञापन में दिया गया है।
आवेदन की अंतिम तारीख क्या है
आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है।
ई-मेल से आवेदन भेजने की अंतिम तारीख: 22 अक्टूबर 2026 है।
वहीं Processing Fee जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 रात 11:45 बजे है।
आवेदन कहां भेजना है
उम्मीदवार को निर्धारित Annexure-I Application Form भरकर, हस्ताक्षर करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्पष्ट स्कैन कॉपी PDF Format में ई-मेल करनी होगी।
ई-मेल: recruitment.rsp@sail.in
ई-मेल का Subject रखना है:
APPLICATION FOR YOUNG PROFESSIONALS FOR CMLO
आवेदन केवल इसी ई-मेल माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
कौन-कौन से दस्तावेज लगाने होंगे
आवेदन के साथ इन दस्तावेजों की Self-Attested Copies लगानी होंगी:
10वीं/Matriculation Certificate — जन्मतिथि के प्रमाण के लिए
B.E./B.Tech./MCA Certificate और Mark Sheets
Surveyor पद के लिए वैध Surveyor’s Certificate of Competency
लागू होने पर Caste/Category Certificate
संबंधित Post-Qualification Experience Certificate
सरकारी विभाग/PSU/Autonomous Body में नियमित नौकरी करने वालों के लिए NOC
Processing Fee की E-Receipt
Photo ID — Voter ID/Aadhaar/Passport/Driving Licence
अधूरा आवेदन, फोटो/हस्ताक्षर के बिना आवेदन, शुल्क के बिना आवेदन, पात्रता पूरी नहीं करने वाला आवेदन या अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदन खारिज किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें: भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश
चयन कैसे होगा
पहले प्राप्त आवेदनों की Screening Committee पात्रता के आधार पर जांच करेगी। इसके बाद चयन Computer Based Test (CBT) और Personal Interaction अथवा केवल Personal Interaction के माध्यम से किया जा सकता है।
यदि CBT आयोजित होता है तो इसमें:
कुल 100 Multiple Choice Questions
50 Technical/Professional Knowledge
50 Aptitude
समय: 90 मिनट
CBT के बाद प्रत्येक ग्रेड में लगभग 1:3 अनुपात में उम्मीदवारों को Personal Interaction के लिए बुलाया जाएगा। CBT और Personal Interaction का Final Merit में Weightage 80:20 होगा।
CBT और इंटरैक्शन की तारीख कब है
पात्र उम्मीदवारों को Admit Card/Call Letter, Email/SMS और SAIL Website के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। Test Centre SAIL/CMLO उपलब्धता के अनुसार तय करेगा।
एक जरूरी बात
यह नियुक्ति विशेष कौशल और तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए अस्थायी Contract for Service के आधार पर है। इसे SAIL की नियमित नौकरी न समझें। विज्ञापन में यह भी कहा गया है कि PF, Pension, Gratuity, PRP तथा अन्य Perks/Allowances नियमित कर्मचारियों की तरह देय नहीं होंगे, सिवाय उन सुविधाओं के जो इस नीति में विशेष रूप से निर्धारित हैं।
जरूरी तारीखें एक नजर में
विज्ञापन जारी: 1 अक्टूबर 2026
आवेदन शुरू: 1 अक्टूबर 2026
Processing Fee जमा करने की अंतिम तारीख: 21 अक्टूबर 2026, रात 11:45 बजे
ई-मेल से आवेदन की अंतिम तारीख: 22 अक्टूबर 2026
Processing Fee: ₹500
आवेदन ई-मेल: recruitment.rsp@sail.in
कुल पद: 4
मासिक रिटेनरशिप: ₹70,000 से ₹1,40,000 तक
सहायता के लिए फोन: 0661-2523371 / 2448841
समय: कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
Application Form SAIL की वेबसाइट के Careers सेक्शन तथा sailcareers.com पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले मूल विज्ञापन में दी गई पात्रता और सभी शर्तों को जरूर पढ़ लें।
